ये 5 बॉलीवुड स्टार्स जिनकी दोस्ती से आप होंगे अंजान

बॉलीवुड में स्टार्स के बीच कॉम्पिटिशन को देखते हुए दोस्ती मुश्किल से हो सकती हैं। वहीं बॉलीवुड में कुछ ऐसे भी कलाकार देखने को मिले है जिनमें काफी गहरी दोस्ती है।
वहीं कुछ ऐसे भी बॉलीवुड स्टार्स है जो काफी लंबे समय से दोस्त है। तो आज हम आपको उन टॉप 5 बॉलीवुड दोस्तों के बारे में बताने जा रहे है जिनमें काफी गहरी दोस्ती है लेकिन आप उनसे अंजान होंगे।
1. जूही चावला और शाहरुख खान
इन दोनों कलाकारों में केमेस्ट्री काफी अच्छी है। उन्होंने लगभग एक ही समय में अपना करियर शुरू किया, कई बेहतरीन फिल्मों में एक साथ अभिनय भी किया है और यहां तक कि बिजनेस भी साथ में करते हैं। इन दोनों के परिवार भी काफी करीब है।
शाहरुख खान के फिल्मी करियर की बात की जाए तो वो पठान, जवान और डंकी में नजर आएंगी। शाहरुख आखिरी बार बड़े परदे पर 2018 में रिलीज हुई फिल्म जीरो में नजर आये थे। यह फिल्म फ्लॉप हो गयी थी। वहीं जूही चावला के फिल्मी करियर की बात की जाए तो वो 2022 में आयी फिल्म शर्माजी नमकीन में काम करते हुए दिखाई दिए थे।
2. अभिषेक बच्चन और सिकंदर खैर
कम ही लोग जानते होंगे कि ये दोनों अभिनेता भाइयों की तरह हैं जिनका एक साथ लंबा इतिहास रहा है। अभिषेक और सिकंदर एक साथ बड़े हुए और उनके परिवार काफी करीब हैं। अभिषेक की बेटी अराध्या सिकंदर को ‘चाचू’ बुलाती हैं।
अभिषेक के फिल्मी करियर की बात की जाए तो वो आखिरी बार 2022 ही रिलीज हुई फिल्म दसवीं में नजर आये थे। इस फिल्म में उनके साथ यामी गौतम ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वहीं सिकंदर की बात करें तो वो आखिरी बार बड़े परदे पर तड़प में दिखाई दिए थे। इसके अलावा उनकी आने वाली फिल्मों की बात की जाए तो वो मंकी मैन में काम कर रहे है।
3. करीना कपूर और अमृता अरोड़ा
इस लिस्ट में करीना कपूर और अमृता अरोड़ा भी अपना नाम दर्ज करवाने में सफल हो गए है। लोगों ने उन्हें लंच और पार्टी में कई बार देखा होगा लेकिन ये दोनों वास्तविक जीवन में भी बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर है।
करीना कपूर के फिल्मी करियर की बात की जाए तो वो लाल सिंह चड्ढा में काम कर रही है। यह फिल्म इसी साल 11 अगस्त 2022 को रिलीज होगी। वहीं वो आखिरी बार बड़े परदे पर 2020 में आयी फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आये थे। वहीं अमृता अरोड़ा की बात की जाए तो वो लंबे समय से बड़े परदे से दूर है।
4. प्रीति जिंटा और ऋतिक रोशन
प्रीति जिंटा और ऋतिक रोशन ने 2003 में आयी सुपरहिट फिल्म कोई मिल गया में एक साथ अभिनय किया था। इसके बाद से दोनों काफी अच्छे दोस्त बन चुके हैं।
अभिनेता की आने वाली फिल्मों के बारे में बात की जाए तो वो विक्रम वेधा में काम कर रहे है। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान और राधिका आप्टे मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। यह फिल्म 30 सितंबर 2022 को रिलीज होगी। इसके अलावा वो फाइटर में भी काम कर रहे है यह फिल्म 2023 में रिलीज होगी। वहीं प्रीति की बात करें तो वो फिल्मी दुनिया से दूर है और बिजनेस पर फोकस कर रही है।
5. सलमान खान और अजय देवगन
फिल्म इंडस्ट्री में सलमान ‘भाई’ के बहुत सारे दोस्त हैं, लेकिन अभिनेता अजय देवगन के साथ उनकी दोस्ती उनके सबसे करीबी में से एक है। सलमान अजय की फिल्म सन ऑफ ए सरदार कैमियो करते हुए दिखाई दिए थे।
सलमान खान के फिल्मी करियर की बात की जाए तो वो टाइगर 3 और भाईजान में काम कर रहे है। वहीं अजय के फिल्मी करियर की बात करें तो वो थैंक गॉड, भोला, मैदान और दृश्यम 2 में काम कर रहे है।