6 स्पोर्ट्स खिलाड़ी और म्यूजिक कलाकार जिन्होंने अभिनय की कोशिश की और असफल रहे

बॉलीवुड में हर साल काफी लोग अपना करियर बनाने के इरादे से आते है कुछ लोग इसमें सफल हो जाते है और कुछ को इसमें असफलता हाथ लगती हैं। वहीं कुछ अन्य स्पोर्ट्स खिलाड़ियों और सिंगर्स ने भी अभिनय की दुनिया में हाथ आजमाया है।
हालांकि वो अभिनय की दुनिया में अपना करियर बनाने में पूरी तरह से फेल हो गए है। तो आज हम आपको उन टॉप 6 स्पोर्ट्स खिलाड़ियों और सिंगर्स के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने अभिनय में अपना हाथ आजमाया लेकिन वो फेल हो गए।
1. बॉक्सर विजेंदर सिंह
बॉक्सिंग में भारत के लिए शानदार करियर बनाने के बाद विजेंदर सिंह (Vijender Singh) ने बॉलीवुड में अपना करियर बनाने की सोची। उन्होंने 2014 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म फगली रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विजेंदर के अलावा मोहित मारवाह, कियारा आडवाणी, जिमी शेरगिल और आरफी लांबा ने मुख्य भूमिका निभाई थाई।
हालांकि यह फिल्म सुपर फ्लॉप हो गयी। इसके बाद वो दोबारा कभी बड़े परदे पर नहीं दिखाई दिए। उन्होंने 2008 बीजिंग ओलंपिक में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता था। इसी के साथ ओलंपिक में वो मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बॉक्सर बन गए।
2. शान
सिंगर शान (Shaan) बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन आवाज के लिए जानें जाते है है। उन्होंने चांद सिफ़रिश, जब से तेरे नैना, कुछ तो हुआ है, मुसु मुसु जैसे-जैसे बेहतरीन गाने अपने करियर में गाये है।
हालांकि जितने हिट वो एक सिंगर के रूप में हुए है उतने ही बड़े फ्लॉप वो एक अभिनेता के रूप में हुए है। शान ने ज़मीन, लायंस ऑफ पंजाब प्रेजेंट्स और बलविंदर सिंह फेमस हो गया जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुँह गिर पड़ी।
3. संदीप पाटिल
पूर्व भारतीय क्रिकेटर संदीप पाटिल (Sandeep Patil) ने 1980 से लेकर 186 तक भारतीय टीम के लिए खेले है। वो 1983 का वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। इसके बाद उन्होंने 1985 में रिलीज हुई फिल्म कभी अजनबी थे से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था।
फिल्म का हिस्सा बनने के लिए उन्होंने दौरा भी बीच में छोड़ दिया था। इस फिल्म में उनके साथ पूनम ढिल्लों और देबाश्री रॉय मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आये थे।
4. हिमेश रेशमिया
हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) फिल्मों में अपने बेहतरीन गानें और म्यूजिक कंपोज करने के लिए जानें जाते हैं। वो पिछले काफी समय से इस क्षेत्र में बेहतरीन काम करते हुए आ रहे है और दर्शकों का मनोरंजन कर रहे है।
हालाँकि अभिनय की दुनिया में वो नाम कमाने में पूरी तरह से फेल हो गए है। उन्होंने कर्ज, आप का सुरूर और एक्सपोज़ जैसी फिल्मों में काम किया है लेकिन ये सभी फिल्में सुपरफ्लॉप हो गयी है।
5. यो यो हनी सिंह
सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) भी इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाने में सफल हो गए है। हनी सिंह की गिनती भारत के सबसे सफल रैपर्स में की जाती है। इसके अलावा वह फिल्मों में म्यूजिक भी देते है।
यो यो हनी सिंह की काफी अच्छी संख्या में फैन फॉलोइंग है। उन्होंने हिमेश रेशमिया के साथ फिल्म एक्सपोज़ में काम किया इसके अलावा उन्होंने कुछ पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है।
6. लिएंडर पेस
लिएंडर पेस (Leander Paes) भारत के एक बेहतरीन टेनिस खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस स्पोर्ट्स में कई खिताब अपने नाम किये है और भारत को गौरान्वित महसूस करवाया है। पेस दुनिया के बेहतरीन युगल खिलाड़ियों में से एक हैं। लिएंडर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपना करियर बनाने की सोची।
इसी वजह से उन्होंने 2013 में पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म राजधानी एक्सप्रेस में अभिनय किया था। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में फेल हो गयी थी।