Feature

5 बिग बजट बॉलीवुड फिल्में जो फ्लॉप साबित हुई

बॉलीवुड में कई बार हमने देखा है कि शानदार निर्देशक, बड़े सुपरस्टार और बड़े बजट भी एक फिल्म को फ्लॉप होने से नहीं बचा पाते हैं। रिलीज होने से पहले, इन फिल्मों का बहुत प्रचार किया गया था।

Advertisement

तो आज हम आपको उन 7 बड़े बजट की फिल्मों के बारे में आपको बताने जा रहे है जो बड़े परदे पर फ्लॉप साबित हुई। ये फिल्में इतनी बड़ी फ्लॉप साबित हुई की अपनी लागत भी नहीं लगा पायी।

1. बॉम्बे वेलवेट (2015)

बॉम्बे वेलवेट को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, करण जौहर जैसे बड़े स्टार्स इस फिल्म में काम करते हुए नजर आये थे। फिल्म को क्रिटिक्स को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। हालांकि दर्शकों को यह फिल्म बिल्कुल भी पसंद नहीं आयी। बॉम्बे वेलवेट को 120 करोड़, के भारी बजट में बनाया गया था। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस फिल्म को 100 करोड़ का नुकसान हुआ है।

Advertisement

2. आग (2007)

इस फिल्म का नाम शुरू में “राम गोपाल वर्मा की आग” रखा गया था, लेकिन बाद में इसका नाम बदलकर आग कर दिया गया। राम गोपाल वर्मा आरजीवी द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, मोहनलाल, सुष्मिता सेन जैसे लोकप्रिय कलाकारों ने एक साथ काम किया था। क्रिटिक्स ने इसे बॉलीवुड की अब तक की सबसे खराब फिल्मों में से एक बताया। यह शोले फिल्म का खराब रीमेक थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी।

3. द्रोणा (2008)

2008 में रिलीज हुई द्रोणा में अभिषेक बच्चन को एक सुपरहीरो के रूप में दिखाया गया था, इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और के के मेनन ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को 45 करोड़ के बजट में बनाया गया था लेकिन खराब एक्टिंग, डायरेक्शन और कहानी की वजह से यह फिल्म सुपर फ्लॉप साबित हुई थी। यह अपनी लागत का आधा भी नहीं कमा पायी थी।

4. रावण (2010)

इस लिस्ट में अभिषेक बच्चन की एक और फिल्म शामिल है। इस फिल्म में अभिषेक के साथ उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। क्रिटिक्स ने डायरेक्टर मणि रत्नम की इस फिल्म को काफी सराहा था लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 50 फीसदी से ज्यादा का नुकसान झेलना पड़ा था।

Advertisement

5. ब्लू (2009)

अपनी रिलीज के समय ब्लू बॉलीवुड की अब तक की सबसे महंगी फिल्म थी। इस फिल्म का बजट 100 करोड़ से ज्यादा का था। फिल्म में कुछ शानदार अंडरवाटर शॉट्स, महंगे एक्शन सीन थे, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो गयी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, संजय दत्त और लारा दत्ता जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म केवल 75 करोड़ की कमाई कर पायी थी।

Advertisement

Related Articles

Back to top button