EntertainmentFeature

सिमी ग्रेवाल के वो 8 बेहतरीन किरदार, जिनके कारण वो दर्शकों की बनी फेवरेट

सिमी ग्रेवाल का नाम सुनते ही 60 से 70 के दशक की ऐसी अदाकारा की तस्वीर जेहन में उभरती है। उनको ‘द लेडी इन व्हाइट’ के नाम से पहचाना जाता है। जिसने उस जमाने में अपने शानदार अभिनय और बोल्ड सीन के जरिए सनसनी मचा दी थी। बॉलीवुड में बेहद ही कम उम्र में कदम रखने वाली सिमी ग्रेवाल के माता-पिता नहीं चाहते थे, कि वह फिल्मों में अपना करियर बनाए। लेकिन सिमी ग्रेवाल बचपन से ही अपनी शर्तों पर जिंदगी जीती है। उन्होंने किसी की ना सुनकर बस अपने दिल की हां सुनती है और फिल्मों में भी यादगार भूमिका निभा कर दर्शकों के दिल में अपनी एक अलग ही छाप छोड़ने में कामयाब रही है। तो आइए आपको सिमी ग्रेवाल के कुछ यादागार भूमिकाओं के बारे में बताते है। जिनके चलते वग दर्शकों की पसंदीदा बनी है।

Advertisement

1- मेरा नाम जोकर 

फिल्म मेरा नाम जोकर साल 1970 में रिलीज हुई थी। राज कपूर और सिमी ग्रेवाल की फिल्म इस आइकॉनिक फिल्म में से एक थी। इस फिल्म में ऋषि कपूर ने एक स्टूडेंट की भूमिका निभाई थी। जिसे अपनी अध्यापक मैरी से प्यार हो जाता है। सिमी ग्रेवाल ने मैरी की भूमिका निभाई थी। फिल्म में मैरी, राजू के बेहद ही खूबसूरत तरीके से जिंदगी जीने में सहायता करती है। वह दृश्य कोई भी नहीं भूल सकता है। जब स्कूल के लड़कों को पुल से बाहर निकालन के लिए खुद ही पुल में गिर जाती है।

 2- सिद्धार्थ 

1972 में रिलीज हुई फिल्म सिद्धार्थ इसी नाम की नॉवेल पर आधारित थी। जिसको हरमन हेस ने लिखा था। इस फिल्म की कहानी एक यंग इंडियन के बारे में है, जो अपने वजूद का अर्थ तलाशने के लिए एक यात्रा पर निकलता है। इसमें सिमी कमला नाम की वेश्या की भूमिका में नजर आई थी। जिन्होंने शशि कपूर के साथ फिल्म में कई इंटीमेट सीन शूट किए थे। यह फिल्म उस जमाने में बनी थी, जब भारत में ऑन-स्क्रीन किस करना भी एक टैबू माना जाता था।

Advertisement

3- टार्जन गोज़ टू इंडिया 

यह फिल्म सिमी ग्रेवाल ने तब की थी, जब वह महज 15 साल की थी। इस फिल्म में उन्होंने  राजकुमारी कामरा की भूमिका निभाई थी। इस किरदार से ही उन्हें काफी ज्यादा प्रसिद्धी मिली थी।

4- अरण्येर दिन रात्रि

1970 में रिलीज हुई इस कल्ट बंगाली क्लासिक फिल्म के डायरेक्टर ऑस्कर विजेता फिल्ममेकर सत्यजीत रे (Satyajit Ray) डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में सिमी ने एक ट्राइबल ब्लैक संथल लड़की दुली की भूमिका निभाई थी। ऐसा पहली बार हुआ था, फिल्म में जब एक अविवाहित कपल ने भारतीय स्क्रीन पर सेक्स किया था।

5- दो बदन

1966 में आई फिल्म ‘दो बदन‘ (Do Badan) में सिमी ग्रेवाल डॉक्टर अंजलि की भूमिका में दिखाई दी थी। यह फिल्म एक ट्रैजिक लव स्टोरी थी, इस फिल्म में सिमी के अलावा आशा पारेख और मनोज कुमार भी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में सिमी का स्क्रीन टाइम भले ही बेहद कम था, लेकिन बावजूद इसके उनके कैरेक्टर को बहुत पसंद किया गया था.

Advertisement

6- साथी 

साथी फिल्म साल 1961 की एक तमिल फ़िल्म की रीमेक थी। इसमें उन्होंने राजेंद्र कुमार का लव इन्ट्रेस्ट रजनी की भूमिका अदा की थी। इस फ़िल्म में कई ‘ट्विस्ट एंड टर्न’ आए थे। इस फिल्म में उनके शानदार अभिनय से उन्हें काफी प्रसिद्ध मिली थी।

7- तीन देवियां

साल 1965 सिमी के लिए बहुत ही भाग्यशाली रहा था। इस साल में उनकी फिल्म ‘तीन देवियां’ रिलीज़ हुई थी। इसमें उन्हें देव आनंद (Dev Anand) के साथ काम करने का अवसर मिला था। इस फिल्म में देव आनंद ने एक कवि की भूमिका निभाई थी। जिसमें वह तीन लड़कियों कल्पना, नंदा और सिमी ग्रेवाल के किरदार को प्रभावित करते हैं। इसमें उन्होंने राधा रानी नाम की भूमिका निभाई थी। जिसके माध्यम से उन्हें फिल्मों में असल पहचान मिली थी।

8- कर्ज

फिल्म कर्ज में सिमी ने कामिनी वर्मा नामक नेगेटिव भूमिका को अदा की थी। उन्हें इसके लिए बेस्ट सपोर्टिंग अभिनेत्री का अवॉर्ड भी दिया गया था। इस फिल्म में एक बदले की कहानी को दिखाया गया है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button