EntertainmentFeatureSongs

ये हैं बॉलीवुड के 5 सबसे बेहतरीन सिंगर्स, जिन्हें सुनना हर कोई करता है पसंद

भारतीय फिल्मों की जान हैं गाने। बॉलीवुड में जब कोई भी फिल्म बिना गाने या संगीत के नहीं बनती। अब जब गाने हैं तो गाने वाले सिंगर्स भी होंगे। 40 के दशक से ही हिंदी फिल्मों और गानों के माध्यम से कई गायक अपनी आवाज के माध्यम से हमारे दिल-दिमाग में बस गए हैं। अलग अलग समय में रफी, किशोर, मुकेश से लेकर आज अरिजित सिंह तक, कई ऐसे गायक रहे हैं, जिन्होंने अपने गाए गीतों और अपनी आवाज से हमें झूमने पर मजबूर किया है।

Advertisement

इस आर्टिकल में हम बात करेंगे हिंदी फिल्मों के ऐसे ही 5 सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ गायकों की –

1.) किशोर कुमार:

किशोर कुमार (Kishore Kumar) ने गायकी का कोई प्रशिक्षण नहीं लिया था। फिर भी वे हिंदी फिल्मों के सबसे ज्यादा पसन्द किए जाने वाले गायकों में से एक हैं। उन्होंने कई अदाकारों के लिए अपनी आवाज़ दी, जिनमें राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन के लिए गाये उनके गाने प्रमुखता से याद किए जा सकते हैं। किशोर कुमार ने प्लेबैक सिंगिंग के लिए 8 फिल्मफेयर अवार्ड्स जीते हैं जो कि सबसे ज्यादा हैं।

Advertisement

2.) मोहम्मद रफ़ी:

किशोर के साथ बॉलीवुड के सिंगर्स में से अगर अगला कोई नाम याद आता है तो वह है मोहम्मद रफी (Mohammad Rafi) का। मोहम्मद रफी ने सैकड़ों नगमों को अपनी आवाज देकर संवारा लेकिन उन सभी में भी शम्मी कपूर के लिए गाए उनके गाने काफी मशहूर हुए। रफी की आवाज में एक अलग मस्ती का अंदाज था जो शम्मी कपूर के लटकों झटकों को काफी सूट करता था। तारीफ़ करूं क्या उसकी गाने में हर बार जब कोरस में तारीफ़ शब्द आता है तो रफी ने हर बार उसे एक अलग अंदाज में गाया है।

3.) लता मंगेशकर हैं बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ गायिका:

बॉलीवुड के सिंगर्स की बात हो और उसमें लता मंगेशकर का ज़िक्र ना हो, ऐसा कैसे हो सकता है। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने 40 के दशक से लेकर पिछले दशक तक गानों में अपनी आवाज दी। इसमें उन्होंने अलग अलग तकनीकों के साथ अपनी आवाज और गानों के तरीकों को बदला, उनके हिसाब से खुद को ढाला, और अलग अलग अभिनेत्रियों की आवाज के हिसाब से भी। लता ने ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों की हिरोइन से लेकर ऐश्वर्या राय जैसी वर्तमान जेनरेशन के लिए भी गाने गाए।

4.) उदित नारायण के गाने भी हैं बॉलीवुड में मशहूर:

किशोर, रफी और मुकेश के जाने के बाद हिंदी फिल्मों में कुछ समय तक मेलोडी का एक गैप आया, जिसको भरने नब्बे के दशक में उदित नारायण (Udit Narayan) आए। एक दशक से अधिक समय तक उदित नारायण ने गाने गाए और अपनी आवाज और अपने गाए गानों से सुनने वालों के दिलों में बस गए। शाहरुख खान के कई अच्छे गाने उदित नारायण द्वारा गाए हुए हैं।

Advertisement

5.) श्रेया घोषाल:

श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) ने संगीत की शिक्षा ली है। उनको पहली बार फिल्मों में गाने का मौका संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास में मिला। उसमें उन्होंने कई अच्छे गाने गाए और रातों रात बुलंदियों तक पहुंच गईं। उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा और अपनी सुरीली आवाज से सबको मंत्रमुग्ध करती रहीं। उन्होंने मेलोडियस गानों से लेकर आइटम सॉन्ग्स तक गाए।

Advertisement

Related Articles

Back to top button