EntertainmentFeature

बॉलीवुड के इन 5 दिग्गज एक्टर्स को अब तक नहीं मिला फिल्मफेयर अवार्ड

बॉलीवुड (Bollywood) एक ऐसा प्लेटफार्म हैं जहां तमाम बड़े कलाकारों के हुनर का सम्मान किया जाता है। जिसमें कई अभिनेता शामिल हैं। जिन्हें कई बड़े अवार्ड्स जैसे फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इसमें शाहरुख़ खान, सलमान खान और अमिताभ बच्चन जैसे तमाम अभिनेता शामिल हैं। इसी के साथ बॉलीवुड (Bollywood) में कई ऐसे अभिनेता भी मौजूद हैं। जिन्हे आज तक फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित नहीं किया गया है। तो आइये जानते है उन तमाम अभिनेताओं के बारे में:-

Advertisement

1.) शशि कपूर (Shashi Kapoor)

170 से अधिक फिल्मों और कई प्रशंसाओं के साथ, शशि कपूर भारतीय फिल्म उद्योग के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने सबसे अधिक लोकप्रियता ‘जब जब फूल खिले’, ‘दीवार’ और ‘त्रिशूल’ जैसी फिल्मों में अभिनय के साथ तारीफ़ें भी हासिल की हैं। इसी के साथ उन्होंने कई अंग्रेजी फिल्मों में भी प्रमुख भूमिकाएँ निभाई हैं। इसके बावजूद भी उन्होंने कभी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फिल्मफेयर पुरुस्कार नहीं जीता है।

2.) शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha)

शत्रुघ्न सिन्हा निस्संदेह भारतीय फिल्म उद्योग के सबसे मशहूर अभिनेताओं में से एक हैं। जिन्होंने चार दशकों से अधिक के करियर में 150 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। खासतौर पर उन्हें ‘मेरे अपने’, ‘कालीचरण’, ‘विश्वनाथ’, ‘काला पत्थर’, ‘शान’ और कई अन्य फिल्मों में उनके सराहनीय प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। इसलिए यह पचा पाना मुश्किल है कि शत्रुघ्न सिन्हा अब तक कभी भी किसी फिल्म फेयर अवार्ड को प्राप्त नहीं कर पाए हैं।

Advertisement

3.) अक्षय कुमार (Akshay Kumar)

अक्षय कुमार ने अब तक सौ से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। और उनके नाम कई बड़ी उपलब्धियां भी हैं। उन्होंने कई उल्लेखनीय फिल्मों में जैसे ‘मोहरा’ , ‘बेबी’ , ‘एयरलिफ्ट’, ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’, ‘पैडमैन’  में काम किया है। भले ही उन्होंने फिल्म ‘अजनबी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ खलनायक और फिल्म ‘गरम मसाला’ के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता के लिए फिल्मफेयर अवार्ड जीता हो। लेकिन, आज तक अक्षय कुमार ने एक भी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर अवार्ड नहीं जीता हैं।

4.) सुनील शेट्टी (Suniel Shetty)

90 के दशक में सबसे प्रतिष्ठित बॉलीवुड अभिनेताओं में से एक सुनील शेट्टी जिन्होंने अब तक सौ से अधिक फिल्मों में काम किया है। उन्हें 90 के दशक के एक्शन हीरो के नाम से जाना जाता है। हालाँकि उन्होंने कई फिल्मों में नकारात्मक भूमिकाएँ भी निभाई हैं। लेकिन उन्हें अभी तक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता श्रेणी में फिल्मफेयर अवार्ड नहीं मिला है।

5.) अजय देवगन (Ajay Devgan)

अजय देवगन भारतीय फिल्म उद्योग के सबसे प्रशंसनीय अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने फिल्म ‘फूल और कांटे’ से अपने करियर की शुरुआत की और सौ से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। उनकी कुछ प्रमुख फिल्मों में ‘इश्क’, ‘सिंघम’, ‘दृश्यम’ और ‘रेड’  जैसी फिल्में शामिल हैं। हालांकि अजय देवगन ने चार फिल्म फेयर पुरस्कार जीते हैं। लेकिन, उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में कभी भी फिल्म फेयर अवार्ड नहीं जीता है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button