EntertainmentFeature

फिल्मफेयर अवार्ड 2022: ग्लैमर्स के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री को इन टीवी अभिनेत्रियों ने पीछे छोड़ा

मंनोरंजन जगत का सबसे बड़ा समारोह फिल्मफेयर 2022 मुंबई के जियो वर्ल्ड कंवेंशन सेंटर में आयोजित हुआ। जिसमें बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री के सभी सितारों ने शिरकत कर माहौल में चार चांद लगाए। यह अवार्ड नाइट बेहद शानदार रही, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रही है। हालांकि इस बार फिल्म फेयर 2022 में टीवी अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को खूबसूरती में बराबर की टक्कर दी। फिल्म फेयर में टीवी अभिनेत्रियों का ग्लैमर देखते ही बन रहा था। जिसके सामने बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी फीकी पड़ गई।

Advertisement

1- रूपाली गांगुली 

अनुपमा फेम टीवी अभिनेत्री रूपाली गांगुली फिल्मफेयर अवार्ड समारोह 2022 में अपने पति संग पहुंची। रूपाली गांगुली ने अवार्ड नाइट के लिए रेड बोल्ड साड़ी चुनी, जिसमें वह बहुत ग्लैमर्स लग रही थी। अभिनेत्री फैंस को उनका यह बेहद पसंद आया। रूपाली एक भारतीय अभिनेत्री होने के साथ साथ थिएटर कलाकार भी है। उन्होंने टीवी धारावाहिक साराभाई वीएस साराभाई में मोनिशा साराभाई की भूमिका निभाई है। वह अभी भी टीवी सीरियल अनुपमा में एक गृहिणी का किरदार निभा रही है। जिसकों दर्शकों ने बेहद पंसद किया है।

2- करण कुंद्रा 

अभिनेता करण कुद्रा(Karan Kundrra) फिल्मफेयर अवार्ड 2022 में अपने डैशिंग लुक में पहुंचे, जिसमें उन्होंने ब्लैक शर्ट और पेंट के साथ व्हाइट ब्लेजर कैरी किए हुए थे। अपने इस लुक में करण कुंद्रा काफी हॉट और बोल्ड दिखाई दे रहे थे। इन्होंने अपने टीवी करियर में कई शो में काम किया है जैसे कितनी मोहब्बत है सीजन 2, गुमराह: एंड ऑफ़ इनोसेंस, जरा नच के दिखा तेरी मेरी लव स्टोरीज एमटीवी लव स्कूल 2 और सीजन 3, प्यार तूने क्या किया, दिल ही तो है आदि शामिल हैं। इसके अलावा करण फिल्मी दुनिया में भी एक्टिव है उन्होंने साल 2011 में फिल्म प्योर पंजाबी और इसके बाद वह हॉरर स्टोरी, जाट रोमांटिक, कण्ट्रोल भाजी कण्ट्रोल मुबारकां 1921 शामिल हैं।

Advertisement

3- मौनी रॉय

टेलीविजन और बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) फिल्मफेयर अवार्ड समारोह 2022 में अपने बेहद हॉट और ग्लैमर्स अंदाज में दिखाई दिए थे। मौनी राय को अवार्ड नाइट में रेड बॉडीकॉन में देखा गया था।  मोनी रॉय इस ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही थी। ‌बता दे कि मौनी रॉय साल 2007 से धारावाहिकों में काम कर रही है। इन्होंने सबसे पहले क्योंकि सास भी कभी बहू थी में भूमिका निभा रहे थे।

4- शहनाज गिल 

पंजाब टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री शहनाज गिल(Shehnaaz Kaur Gill) फिल्मफेयर अवार्ड समारोह 2022 में अपने ग्लैमर्स और सादगी भरे अंदाज में नजर आई। उन्होंने सफेद रंग की बहुत ही सुंदर साड़ी पहनी रखी थी। शहनाज के इस अंदाज को फैंस ने बेहद पसंद किया है। शहनाज एक भारतीय अभिनेत्री, मॉडल और गायिका है, जो टेलीविजन और फिल्मों में काम करती है। उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर की शुरूआत साल 2015 के म्यूजिक वीडियो शिव दी किताब से की थी।

5- तेजस्वी प्रकाश 

टेलीविजन अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश को फिल्मफेयर समारोह 2022 में अपने ग्लैमर्स और बोल्ड लुक में दिखाई दी, उन्होंने ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस पहनी हुई थी। जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत और कमाल लग रही थी। उन्होंने स्वरगिनी-जोड़े रिश्तों के सुर में रागिनी माहेश्वरी की भूमिका निभाई है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button