अगस्त में रिलीज होने जा रही ये 5 फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से है तैयार

बॉलीवुड में हमेशा हर साल हर महीने एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज होती हैं जिनमें से कुछ फ्लॉप हो जाती हैं और कुछ बहुत बड़ी हिट हो जाती हैं। कुछ फिल्में जिनकी उम्मीद नहीं होती की ये हिट होंगी वो बहुत बड़ी हिट हो जाती हैं।वहीं अगस्त महीने में भी बॉलीवुड एक बार फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार है।
तो आज हम आपको उन टॉप 6 फिल्मों के बारे में आपको बताने जा रहे है जो अगस्त में रिलीज हो रही है।
1. रक्षाबंधन
आनंद एल राय द्वारा निर्देशित यह फिल्म रक्षा बंधन और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 11 अगस्त 2022 को बड़े परदे पर रिलीज हो रही है। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
इसके अलावा इस फिल्म में सहजमीन कौर, दीपिका खन्ना, सादिया खातिब, स्मृति श्रीकांत और सीमा पाहवा मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई दिए थे। रक्षाबंधन में अक्षय कुमार की चार बहनें थी और उनकी शादी करवाना चाहता हैं।
2. लाल सिंह चड्ढा
लाल सिंह चड्ढा बड़े बजट की फिल्म 11 अगस्त 2022 को ही रिलीज हो रही है। इस फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर खान मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई दिए थे। इस फिल्म में साउथ सुपस्टार नागा चैतन्य अपना बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे है। लाल सिंह चड्ढा के डायरेक्टर की बात की जाये तो वो अद्वैत चंदन है। इस फिल्म में मोना सिंह, मानव विज भी काम कर रहे है।
ये फिल्म 1994 में आई हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप पर आधारित है। हॉलीवुड फिल्म में टॉम हैंक्स मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई दिए थे। यह फिल्म उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी।
3. लाइगर
विजय देवरकोंडा स्टारर मूवी लाइगर एक स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा है, जो एक किक बॉक्सर की जिंदगी के आसपास घूमती हैं। इसमें किक बॉक्सर की भूमिका में देवरकोंडा नजर आएंगे जो हकलाता हैं। इस फिल्म से देवरकोंडा बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे है।
इस फिल्म में अनन्या पांडे के साथ रोनित रॉय भी मुख्य भूमिका निभा रहे है। वहीं फिल्म में दिग्गज अमेरिकन बॉक्सर माइक टाइसन कैमियो करते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म के डायरेक्टर और लेखक पुरी जगन्नाध है। यह फिल्म बड़े परदे पर 25 अगस्त को रिलीज होगी।
4. दोबारा
दोबारा फिल्म में तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इस फिल्म में तापसी के अलावा, पावेल गुलाटी, नासिर और राहुल भाटी मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे।
यह फिल्म 2018 में आयी स्पेनिश फिल्म मिराज का रीमेक है। इस फिल्म में एक महिला टीवी सेट के जरिये एक 12 साल के लड़के की जान बचाने की कोशिश करती हैं। दोबारा फिल्म को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 19 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।
5. डार्लिंग्स
जसमीत के रीन द्वारा निर्देशित यह फिल्म डार्लिंग्स ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 5 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। डार्लिंग्स में शैफाली शाह, आलिया भट्ट, विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।
इस फिल्म से आलिया भट्ट बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू करने जा रही है। आलिया भट्ट के साथ इस फिल्म की प्रोड्यूसर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी है। इस फिल्म को परवेज शेख के साथ डायरेक्टर जसमीत के रीन ने लिखा है।