EntertainmentFeature

एक दूसरे को डेट कर रहे हैं बॉलीवुड के ये 5 कपल्स, अभी तक ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है रिश्ता

अक्सर कई बॉलीवुड (Bollywood) स्टार्स अपनी लव लाइफ को मीडिया से छुपाते नजर आते हैं। यह वो स्टार्स होते हैं जो एक-दूसरे को चोरी-छुपे डेट करते हैं। हालाँकि इनमें से कई स्टार्स ऐसे भी होते हैं। जो अपनी निजी लाइफ को प्रोफेशनल लाइफ से अलग रखना चाहते हैं। हम इस आर्टिकल में उन स्टार्स के बारे में बताएंगे। जो रिलेशनशिप में तो जरूर है, लेकिन अपने रिश्ते को लेकर उन्होंने अभी तक सोशल मीडिया पर कोई घोषणा नहीं की है। तो आइये जानते है इन स्टार्स की लव लाइफ के बारे में:-

Advertisement

1.) सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी (Siddharth Malhotra-Kiara Advani)

‘शेरशाह’ फिल्म की मशहूर जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी को तो आप सभी जानते ही होंगे। माना जाता है कि यह दोनों सीक्रेट रिलेशनशिप में है। अक्सर दोनों को एक साथ स्पॉट किया जाता हैं। मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में एक इवेंट में कपल को इशारे करते हुए भी देखा गया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रॉल हुआ था। ऐसी खबरें हैं कि आगे चलकर यह कपल सीक्रेट वेडिंग प्लान कर सकता हैं।

2.) ऋतिक रोशन-सबा आजाद (Hrithik Roshan-Saba Azad)

बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेता ऋतिक रोशन का नाम अभिनेत्री सबा आजाद के साथ जोड़ा जाता रहा है। आपको बता दें साल 2014 में ऋतिक ने अपनी पूर्व पत्नी सुजैन से तलाक लिया था। जिसके बाद से अक्सर उन्हें सबा के साथ देखा गया है। ऋतिक और सबा अधिकतर वेकेशन पर साथ एन्जॉय करते है। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया वायरल होती नजर आती हैं।

Advertisement

3.) दिशा पाटनी-टाइगर श्रॉफ (Disha Patani-Tiger Shroff)

फैंस का मानना है कि यह दोनों एक दूसरे को चोरी-छुपे डेट कर रहे हैं हालांकि अभी तक दोनों अपने इस रिश्ते को लेकर कोई ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं की है। आपको बता दें अक्सर दोनों को लंच डेट्स का आनंद उठाते हुए स्पॉट किया जाता है। वहीं इनका कहना है कि दोनों एक-दूसरे को केवल अच्छा दोस्त मानते हैं। अब इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो आने वाला वक़्त ही बताएगा।

4.) सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल (Sonakshi Sinha – Zaheer Iqbal)

अक्सर सोशल मीडिया पर सोनाक्षी की शादी को लेकर अफवाहें नजर आती है। लेकिन, आपको बता दें इसी साल सोनाक्षी के जन्मदिन पर अभिनेता जहीर इकबाल ने अपने रिश्ते को लेकर ऑफिसियल अनाउंसमेंट करते हुए अपने रिलेशनशिप का खुलासा कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक जल्दी ही दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

5.) शिवलेका ओबेरॉय-अभिषेक पाठक (Shivleka Oberoi-Abhishek Pathak)

खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस शिवलेका और फिल्ममेकर अभिषेक पाठक भी एक दूसरे को डेट कर रहे है। सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों प्यार का सबूत देते दिखाई देते है। मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक शिवलेका स्टारर फिल्म ‘खुदा हाफिज’ के प्रोडूसर थे। अफवाह है कि कपल ने सगाई भी कर ली हैं। हालाँकि अभी तक कपल्स की तरफ से कोई ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

Advertisement

 

 

Source

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button