EntertainmentFeature

जानें कौन हैं सुहानी शाह , जो करीना कपूर और बादशाह के ‘मन की बात’ पढ़कर सुर्ख़ियों में छाई

मध्यप्रदेश के बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी इन दिनों काफी सुर्खियों में ज्यादा सुर्खियों में छाए हुए है। दरअसल, नागपुर, महाराष्ट्र की अंधविश्वास निर्मूलन कमेटी ने उनको चुनौती दी थी, कि वे उनके द्वारा चुने गए दस लोगों के नाम, उनके पिता का नाम और मोबाइल नंबर बता दे। हालांकि बाबा ने उनकी इस चुनौती को स्वीकार नहीं किया और नागपुर की कथा समाप्त होने से पहली वहां से निकल गए।

Advertisement

इस घटना के घटित होने के बाद शास्त्री जी की खूब किरकिरी हुई थी। उसके बाद बाबा ने अंधविश्वास निर्मूलन कमेटी के लोगों को रायपुर आने का न्यौता दे दिया। यहां से इस पूरे विवाद की शुरुआत होती है। ऐसी मान्यता है कि बागेश्वर धाम में जाने वाले लोगों के मन की बात बाब जान जाते है। लेकिन बाबा ने खुद इस बात को कभी स्वीकार नहीं किया। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में बाबा कागज से पढ़कर लोगों की समस्याओं के बारे में बताते है, जो एकदम सही होती है।

इन्ही सब के बीच एक सुहानी शाह नाम की लड़की काफी चर्चाओं में है। आपको बता दे , कि सुहानी शाह एबीपी न्यूज़ के लिए कई शो भी कर चुकी है। सुहानी ने भी एबीपी के शो में लोगों के मन की बात पढ़कर बता दी थी। जिसे देखकर सभी लोग हैरान हो गए थे।

Advertisement

आखिर कौन है सुहानी शाह ?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुहानी शाह का जन्म राजस्थान के उदयपुर में हुआ था। हालांकि उनके बाद उनका परिवार गुजरात में जाकर रहने लगा था। उसके पिता का नाम चंद्रकांत है, जो पेशे से एक फिटनेस ट्रेनर है। सुहानी के बारे में ऐसा कहा जाता है, कि वे खुद को एक मैजिशियन कहना बेहद पसंद करती है। सुहानी का मानना है कि जादू ने मेरी जिंदगी बना दी इसलिए जादूगर एक सही शब्द होगा।

 

View this post on Instagram

 

Advertisement

A post shared by Suhani Shah (@thesuhanishah)

सुहानी छोटी सी उम्र से ही कर रही है शो

सुहानी की उम्र जब केवल चार या पांच की थी। तब उन्होंने पहला मैजिक शो देखा था। जिसके बाद मैजिक के प्रति उनका काफी लगाव हो गया और इस क्षेत्र में उन्होंने काफी कुछ करने के बारे में सोचा। इसके बाद उन्होंने निश्चय कर लिया, कि मैं दूसरा शो नहीं देखना चाहती बल्कि मैं खुद ही जादू करना चाहती हूं और फिर मैंने सात साल की उम्र में अपना पहला मैजिक शो किया।

उन्होंने 22 अक्टूबर 1997 को अहमदाबाद के थकोराभाई देसाई हॉल में अपना पहला मैजिक शो किया। इसके साथ ही उन्होंने सात साल की उम्र में पहला मैजिक शो करने का विश्व रिकॉर्ड भी बनाया। आज भी उनका नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल है। उनके फैंस उन्हें जादू परी कहकर बुलाते है। साल 2019 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने पांच हजार से ज्यादा शोज किए है।

Advertisement

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Suhani Shah (@thesuhanishah)

Advertisement

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Suhani Shah (@thesuhanishah)

Advertisement

सुहानी को मिला माता-पिता का साथ

जादूपरी कहलाने वाली सुहानी पहली क्लास के बाद स्कूल नहीं गई। उन्होंने बताया, कि मेरा सफर इतना आसान नहीं रहा है। मेरे माता-पिता ने मेरी पढ़ाई की व्यवस्था घर पर ही कर दी थी। कई बार ऐसा होता कि स्कूल में परीक्षाओं के वक्त मेरे शोज होते थे। लेकिन मैंने अपने माता और पिता से कहा, कि मैं परफॉर्मेंस करना चाहती हूं और उन्होंने मेरा साथ दिया लेकिन इसके साथ-साथ मेरी पढ़ाई भी पूरी हो यह भी सुनिश्चित किया। सुहानी के इंस्टाग्राम पर 1.2 मिलियन और फेसबुक पर 5.9 लाख से भी अधिक फॉलोअर्स हैं।

सुहानी ने करीना कपूर, बादशाह पर किए ट्रिक्स

सुहानी ने देश और विदेश के आम और खास सभी लोगों के मन की बात पढ़ी है और उनके साथ कई मैजिक ट्रिक्स किए हैं। उन्होंने करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) के मन की बात पढ़ी और इसका एक वीडियो भी साझा किया।

 

Advertisement
View this post on Instagram

 

A post shared by Suhani Shah (@thesuhanishah)

रैपर बादशाह के बचपन के मित्र का नाम भी बताया।

Advertisement

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Suhani Shah (@thesuhanishah)

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Back to top button