EntertainmentFeature

इन 5 अभिनेताओं ने ठुकराया टीवी शो शेरदिल शेरगिल में धीरज धूपर का रोल

टीवी अभिनेता धीरज धूपर और अभिनेत्री सुरभि चंदना नए टीवी शो शेरदिल शेरगिल में अपनी शानदार एक्टिंग के जरिए दर्शकों का दिल जीत रहे है। इससे पहले धीरज धूपर जीटीवी के प्रसिद्ध सीरियल कुंडली भाग्य में करण लूथरा की भूमिका में नजर आए थे। इस शो वह राजकुमार यादव की भूमिका अदा कर रहे है। यह शो कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है। इस शो में नये जमाने की एक असाधारण लेकिन वर्किंग वूमन और सिंगर मदर मनमीत शेर‍गिल की कहानी दिखाई जा रही है, जो कुछ असाधारण फैसले करती है जिसके कारण उसकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल जाती है। धीरज और सुरभि इस शो में मुख्य भूमिका में है।

Advertisement

धीरज धूपर और सुरभि चंदना के टीवी शो शेरदिल शेरगिल ने दर्शकों को कभी ना देखी गई कहानी और कथानक से प्रभावित किया है। इन दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने पर्दे पर आग लगा दी है। धीरज और सुरभि दोनों दूसरी बार एक साथ काम कर रहे है। और ऐसा लग रहा है कि जैसे फैंस को उनकी इस जोड़ी से ही प्यार हो गया है। लेकिन शायद आप यह नहीं जानते होंगे, कि धीरज से पहले शेरदिल शेरगिल शो के मेकर्स ने इन पांच अभिनेताओं को धीरज धूपर की भूमिका राजकुमार यादव के लिए ऑफर दिया था। लेकिन उन्होंने इस भूमिका को ठकरा दिया।

1- पर्ल वी पुरी

एक मॉडल के तौर पर काम कर चुके पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) ने मुख्य कलाकार के रूप में छोटे पर्दे पर अपने अभिनय करियर की शुरुआत धारावाहिक ‘फिर भी न माने बद्तमीज़ दिल से की थी। हालांकि यह सीरियल ज्यादा नहीं चला, लेकिन अपने बेहतरीन लुक के चलते लोग उन्हें उनके पहले सीरियल से ही पहचानने लगे थे। इसके अलावा वह सीरियल नागिन 3 में भी दिख चुके है। कथित तौर पर उन्हें शेरदिल शेरगिल में राजकुमार यादव की भूमिका पेश की गई थी, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया।

Advertisement

2- शरद मल्होत्रा

टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेताओं में से एक शरद मल्होत्रा (Sharad Malhotra)  है जो टीवी सीरियल नागिन 5 में नजर आए थे। शरद ने नागिन 5 में सुरभि चंदना के साथ स्क्रीन स्पोक शेयर किया था। कथित तौर पर इन्हें भी धीरज धूपर की भूमिका का ऑफर दिया गया था। लेकिन इन्होंने भी प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।

3- एली गोनीक

प्रसिद्ध टीवी अभिनेता और मॉडल एली गोनीक को स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ये है मोहब्बतें में रोमी भल्ला की भूमिका निभाने के लिए पहचाना जाता है। इसके अलावा बिग बॉस 14 के प्रतियोगी एली गोनीक  शो में मुख्य भूमिका निभाने के लिए मेकर्स की पहली पसंद थे। लेकिन एली गोनीक ने इस प्रस्ताव को अस्वीकर कर दिया था।

4- अर्जुन बिजलानी

अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) टीवी इंडस्ट्री के फेमस होस्ट और हाइस्ट पेड अभिनेताओं में से एक है। ये मिले जब हम तुम, नागिन, कवच और इश्क में मरजावां जैसे कई टीवी शोज में काम कर चुके है। इसके अलावा उन्होंने टीवी के कई मशहूर रियलिटी शोज को भी होस्ट कर चुके है। अभिनेता ने अपने टैलेंट से लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई है। आपको बता दे ,कि अर्जुन बिजलानी को भी शेरदिल शेरगिल शो में मुख्य भूमिका के लिए ऑफर दिया गया था,लेकिन उन्होंने भी इस ऑफर को मना कर दिया।

Advertisement

5- मोहसिन खान

भारतीय टेलीविजन अभिनेता मोहसिन खान को स्टार प्लस पर प्रसारित टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में कार्तिक गोयनका की भूमिका निभाने के लिए पहचाना जाता है। अभिनेता मोहसिन को शो में राजकुमार की भूमिका पेश की गई थी, लेकिन उन्होंने भी इस ऑफर को ठुकरा दिया था।

Advertisement

Related Articles

Back to top button