EntertainmentFeatureMovies

बॉलीवुड की इन 5 फिल्मों में हैं ऐसा सस्पेंस कि आपका भी दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड (Bollywood) में भले ही एक्शन, कॉमेडी और रोमांटिक फिल्मों ने अपना सिक्का जमाया हुआ हैं। लेकिन, इनसे हटकर ओर भी कई सारी फिल्में है। जिन्हें दर्शकों ने जमकर प्यार दिया है। बदलते सिनेमा ने लोगों की सोच और समझ दोनों में बदलाव लाए है।

Advertisement

वहीं आज हम इस आर्टिकल में आपको बॉलीवुड (Bollywood) की उन फिल्मों के बारे में जिनमें मौजूद दिमाग के खेल ने उन फिल्मों को बार-बार देखने पर मजबूर किया हैं। दरअसल इनमें से कई फिल्में तो कंप्यूटर हैकिंग पर बनी हैं, तो आइये जानते है:-

1.) 16 दिसंबर (16 December)

मणि शंकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारत की राजधानी नई दिल्ली को परमाणु बम से नष्ट करने की साजिश पर आधारित है। इस फिल्म में रॉ टीम की सूझ-बुझ को दिखाया गया है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे पूरी टीम नुक्लियर अटैक को रोकने में सफल होती हैं।

Advertisement

फिल्म में सुशांत सिंह और गुलशन ग्रोवर जैसे बड़े कलाकारों ने शानदार काम किया है। फिल्म के निर्देशन की भी बात करें तो वो बॉलीवुड की अन्य फिल्मों से हटकर दिखाई देता है। फिल्म की सस्पेंस वाली कहानी ही फिल्म की जान है।

2.) ए वेडनेस्डे (A Wednesday)

यह एक सेवानिवृत्त पुलिस आयुक्त प्रकाश राठौड़ की कहानी है। जो अपने करियर का सबसे यादगार मामला बताते हैं जिसमें उन्हें मुंबई में एक आम आम आदमी द्वारा बम विस्फोट की सूचना दी गई थी। यह साल 2008 की सुपरहिट फिल्मों में से एक हैं। जिसमें नसरुद्दीन शाह, अनुपम खेर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस फिल्म में इन अभिनेताओं के किरदारों की छवि आज भी लोगों के दिमाग में छपी हुई है।

3.) डॉन 2 ( Don 2)

शाहरुख़ खान स्टारर फिल्म डॉन 2 उनकी की डॉन का दूसरा पार्ट हैं। जो फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी एक्शन फिल्म भी है। फिल्म में शाहरुख़ खान के साथ प्रियंका चोपड़ा ने काम किया हैं। यह फिल्म डॉन द्वारा की गई घटनाओं पर आधारित हैं। फिल्म में शाहरुख खान के डॉन वाले किरदार ने सबका दिल जीत लिया और कहानी ने दर्शकों को आखिर तक फिल्म से जोड़े रखा।

Advertisement

4.) कहानी (Kahani)

शुजाय घोष के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विद्या बालन ने अभिनय किया है। इस फिल्म में उन्होंने एक हैकर की भूमिका को निभाया है। मुख्यतौर पर फिल्म में विद्या ने एक प्रेगनेंट लेडी का किरदार निभाया है। जो अपने पति की तलाश में है। इसके अलावा फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दकी और अबीर चैटर्जी ने भी काम किया है।

5.) प्लेयर्स (Players)

अब्बास मस्तान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘प्लेयर्स’ में अभिषेक बच्चन ने अभिनय किया है। यह ‘italian job’ की रीमेक फिल्म हैं। जिसमें अभिषेक के साथ सोनम कपूर ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। यह साल 2012 की सुपरहिट एक्शन थ्रिलर फिल्मों में से एक हैं। फिल्म में बिपाशा बशु का नकारात्मक किरदार भी लोगों को खूब पसंद आया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button