EntertainmentFeature

वो 5 बॉलीवुड एक्टर्स जो अपनी पहली फिल्म में अच्छा करने के बाद इंडस्ट्री से गायब हो गए

बॉलीवुड को चकाचौंध की दुनिया कहा जाता है। यह इंडस्ट्री बाहर से बहुत ही आकर्षित लगती है लेकिन सब कुछ इतना अच्छा भी नहीं है। खैर हर चीज की कुछ अच्छी बातें तो कुछ बुरी बातें होती ही हैं। इस इंडस्ट्री ने हमें सिनेमा जगत के कई बड़े नाम दिए, जिनकी चर्चा आज भी लोगों की जुबां पर है।

Advertisement

इस इंडस्ट्री में कई एक्टर का करियर बहुत लम्बा रहा लेकिन कुछ का करियर कुछ चुनिंदा मूवी तक ही रह गया। ऐसे कई एक्टर्स रहे, जिन्होंने अपने करियर की अच्छी शुरुआत की लेकिन वह अचानक से बॉलीवुड इंडस्ट्री से गायब हो गए। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 5 एक्टर्स का जिक्र करने जा रहे हैं।

ये 5 बॉलीवुड एक्टर्स अच्छी शुरुआत के बाद अचानक से इंडस्ट्री से दूर हो गए

1. असिन

साउथ इंडस्ट्री में असिन को काफी ज्यादा सफलता हासिल हुई। अपनी खूबसूरती और लोकप्रियता की वजह से उन्हें बॉलीवुड में भी डेब्यू का मौका मिला। उन्होंने 2008 में रिलीज हुई सफलतम फिल्मों में से एक गजनी में आमिर खान के अपोजिट डेब्यू किया।

Advertisement

इस फिल्म में उन्होंने एक मिडिल क्लास लड़की का रोल निभाया था, जिसकी मौत हो जाती है। इस फिल्म के बाद असिन ने सलमान के साथ रेडी मूवी में भी काम किया। वहीँ हाउसफुल 2 में भी नजर आईं। हालाँकि 2016 में उन्होंने अचानक से माइक्रोमैक्स के मालिक राहुल शर्मा के साथ शादी करने का फैसला कर लिया। इसके बाद से ही वह किसी मूवी में नजर नहीं आईं हैं।

2. प्राची देसाई भी लम्बे समय से बॉलीवुड में नहीं दिखी हैं

एकता कपूर के सीरियल से छोटे परदे पर अपनी शुरुआत करने वाली खूबसूरत प्राची देसाई ने कुछ समय बाद बड़े परदे पर भी दस्तक दी। उन्होंने 2008 में ‘रॉक ऑन’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। इसके बाद लाइफ पार्टनर, वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई और बोल बच्चन में दिखाई दीं।

हालॉंकि इसके बाद बीच में उन्हें ज्यादा मूवी नहीं मिली और वह आखिरी बार रॉक ऑन 2 में नजर आईं थी। इस बीच उन्होंने कुछ वेब सीरीज में काम किया लेकिन बड़े परदे से गायब हो गईं।

Advertisement

3. उपेन पटेल

उपेन पटेल के पास वह सारी खूबियां थी, जो बॉलीवुड में आपको कामयाबी दिलाने के लिए चाहिए होती हैं। इनके बावजूद इस सितारे का करियर ज्यादा नहीं चला और कुछ समय बाद ही गायब हो गए।

उपेन ने बॉलीवुड में 2006 में ’36 चाइना टाउन’ नामक फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह नमस्ते लंदन और अजब प्रेम की गजब कहानी जैसे कुछ चर्चित फिल्मों में देखा गया लेकिन इसके बाद उनके हाथ कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं लगा। उन्होंने कुछ टीवी शो किये लेकिन मौजूदा समय में उनको लेकर कोई खबर नहीं है।

4. रजत बरमेचा

साल 2010 में रिलीज ही उड़ान नाम फिल्म में अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वाले युवा एक्टर रजत बरमेचा ने अपने करियर की बेहतरीन शुरुआत की थी और कई अवार्ड भी जीते थे। इसके बाद उन्होंने शैतान नामक फिल्म में काम किया था।

Advertisement

हालांकि इसके बाद उन्हें कई शार्ट फिल्म और वेब सीरीज में देखा गया लेकिन बॉलीवुड से उनके गायब होने का कारण किसी को नहीं पता चला।

5. ग्रेसी सिंह

ग्रेसी सिंह ने हम आपके दिल में रहते हैं, लगान जैसे लोकप्रिय फिल्मों से अपने करियर की शानदार शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने गंगाजल, मुन्ना भाई एमबीबीएस और मुस्कान जैसी सफल फिल्मों में काम किया।

हालॉंकि वह अचानक से ही इंडस्ट्री से दूर हो गईं और उनके गायब होने की मुख्य वजह किसी को नहीं पता चल सकी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button