EntertainmentFeature

वो 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस जिन्होंने बहुत कम उम्र में ही शादी कर ली

बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग के लिए हमेशा चर्चा में रहती है, साथ ही करोड़ों लोगों के दिलों पर राज भी करती है। लेकिन आज हम इनकी खूबसूरती या फिर एक्टिंग के बारे में नहीं बल्कि इनकी शादी के बारे में बात करेंगे। दरअसल, प्यार में पड़ते ही इन एक्ट्रेस ने ना तो अपना फिल्मी करियर देखा और ना अपनी कम उम्र।

Advertisement

हम आपको बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेसस के बारे में बताने जा रहे हैं जो बहुत कम उम्र में ही दुल्हन बन गईं थी।

ये 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस छोटी उम्र में ही बनीं दुल्हन

1. डिंपल कपाड़िया

फिल्म ‘बॉबी’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अदाकारा डिंपल ने महज 16 साल की उम्र एक्टर राजेश खन्ना के साथ शादी कर ली थी। ऋषि कपूर के साथ एक्ट्रेस की इस पहली फिल्म ने उस वक्त सिनेमाघरों में बड़ी सफलता हासिल की। हालाँकि उन्होंने इसके बाद ही शादी कर ली थी।

Advertisement

2. बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या भारती ने भी कम उम्र में शादी की थी

दिव्या भारती जिस वक्त फिल्म प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला से शादी रचाई थी, उस वक्त वो इंडियन सिनेमा की एक बड़ी स्टार बन चुकी थीं। अदाकारा ने अपना फिल्मी करियर ताक पर रखते हुए सिर्फ 18 साल की उम्र में फिल्म निर्माता संग फेरे ले लिए थे। हालांकि बाद में दिव्या भारती की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में ऊंची बिल्डिंग से गिरकर हो गई थी।

3. नीतू कपूर अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत में ही शादी कर ली थी

बॉलीवुड अदाकारा ने अपने को-स्टार्स एक्टर ऋषि कपूर के साथ शादी रचाई थी। उस दौरान दोनों बड़े स्टार्स थे। दोनों ने बहुत सी फिल्मों में साथ काम किया है। दर्शक भी इनकी ऑन स्क्रीन जोड़ी को काफी पसंद करते थे। काम करते-करते दोनों स्टार्स करीब आए और शादी के बंधन में बंध गए थे। उस वक्त एक्ट्रेस की उम्र महज 21 साल थी।

4. भाग्यश्री

फिल्म मैंने प्यार किया की फेमस एक्ट्रेस भाग्यश्री महज 21 की उम्र में ही माता पिता की मर्जी के खिलाफ जाकर हिमालय दासानी से शादी कर ली थी। शादी के वक्त एक्ट्रेस बड़ी स्टार बन चुकी थी। हालांकि अदाकारा ने अपना करियर दांव पर लगाकर शादी रचा ली।

Advertisement

5. सायरा बानो

हिंदी सिनेमा की अदाकारा सायरा बानो 12 साल की उम्र से ही दिलीप कुमार की दीवानी हो गई थीं। और जब 70 के दशक की मशहूर जोड़ी ने 1966 में शादी की थी, उस वक्त अदाकारा की उम्र 22 साल थी। जबकि दिलीप कुमार लगभग 45 साल के थे।

Advertisement

Related Articles

Back to top button