रवि किशन से लेकर मोनालिसा तक, देखिए 7 प्रसिद्ध भोजपुरी सितारों के रियल लाइफ पार्टनर

एक वक्त ऐसा भी था, जब भोजपुरी फिल्मों और सितारों को बेहद ही कम लोग जानते होंगे।लेकिन बीते कुछ सालों में भोजपुरी सितारों की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। फैंस रवि किशन को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का अमिताभ बच्चन कहा जाता है। जबकि मोनालिसा की लोकप्रियता भी किसी से छिपी नहीं है। तो आइए आपको उन सात प्रसिद्ध भोजपुरी सितारों के रियल पार्टनर के बारे में बताते है।
1- रवि किशन
भोजपुरी इंडस्ट्री के दूसरे युग की शुरुआत के साथ, जो अभिनेता सुपरस्टार के तौर पर दर्शकों की पहली पसंद बने और उसका नाम रवि किशन है। वर्तमान में गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद है। रवि किशन ने भोजपुरी इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक अपना जलवा बिखेर रखा है। अगर बात इनकी पर्सनल जीवन की करें तो साल 1996 में उन्होंने प्रीती से शादी की थी।
2- रिंकू घोष
अभिनेत्री रिंकू घोष ने मनोज तिवारी और निरहुआ जैसे सितारों के साथ कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। बात यदि उनके जीवनसाथी की हो, तो उन्होंने अमित दत्ता रॉय से शादी की है और शादी के बाद से ही ये भोजपुरी इंडस्ट्री से गायब हो गई।
3- मोनालिसा
भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत से शादी की है। असल में ये दोनों बिग बॉस सीजन 10 में दिखाई दिए थे। मोनालिसा ने बिग बॉस के घर में आने के बाद खूब सूर्खियां बटोरी थी। बाद में इन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था।
4- सीमा सिंह
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की आइटम क्वीन के नाम से मशहूर सीमा सिंह (Seema Singh) ने सौरव कुमार के साथ शादी की थी। अभिनेत्री सीमा सिंह ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में की है।
5- खेसारी लाल यादव
भोजपुरी स्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नाम काजल राघवानी के साथ जोड़ा जाता है,उन्होंने चंदा देवी नाम की खूबसूरत लड़की को अपना जीवनसाथी बनाया है। हालांकि शादी के बाद भी उनका नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा है।
6- मनोज तिवारी
भोजपुरी के बिग बी के नाम से जाने जाने वाले अभिनेता और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने पहली शादी रानी तिवारी से की थी। लेकिन दोनों का साल 2012 में तलाक हो गया । जिसके बाद उन्होंने दूसरी शादी सुरभि तिवारी से की थी।
7- निधि झा
भोजपुरी की लूलिया गर्ल के नाम से अभिनेत्री निधि झा की शादी खूब सुर्खियों में रही थी। उन्होंने अपने बॉयफ्रैंड के यश कुमार के साथ शादी की थी। इसी साल निधि झा ने अभिनेता यश कुमार के साथ सात फेरे लिए है। वह एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। यश कुमार की यह दूसरी शादी है।