कन्नड़ इंडस्ट्री के वो 5 एक्टर जिनकी लोकप्रियता सबसे अधिक है

भारतीय दर्शकों को बॉलीवुड के अतिरिक्त साउथ की फिल्मों का भी जबरदस्त क्रेज है। साउथ के एक्शन सीन्स और कहानियों के प्लॉट हिंदी दर्शकों को भी काफी पसंद आते हैं इसीलिए साउथ सिनेमा इंडस्ट्री और उसके सुपरस्टार्स की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। साउथ के एक्टर्स ग्लैमर और पैसे के मामले में बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज से बिल्कुल भी कम नहीं। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में कई प्रतिभाशाली एक्टर्स हैं, जिन्हें दर्शकों के बीच बड़े पैमाने पर फॉलो किया जाता है।
जहां कुछ सितारे पहले से ही बड़ी फिल्में कर रहे हैं, वहीं कुछ अन्य अन्य भाषा के दर्शकों को भी अपनी ओर आकर्षित करने के मिशन पर हैं। अब, हम आपके लिए सबसे ज्यादा फैन फॉलोविंग वाले 5 सितारों का जिक्र करने जा रहे हैं।
इन 5 कन्नड़ एक्टर्स को फैंस द्वारा खूब पसंद किया जाता है
1. यश को कन्नड़ इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय एक्टर्स में गिना जाता है
साल 2008 की फिल्म रॉकी से फेमस हुए यश ने अपने एक्टिंग से कन्नड़ दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया, इतना ही नहीं साल 2018 में रिलीज़ हुई फिल्म केजीएफ चैप्टर 1, ने यश को नेशनल फेमस किया।
KGF देखने के बाद लोगों को यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 का बेशब्री से इंतजार था। साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 1213.63 करोड़ रुपये की कमाई की है।
2. सुदीप
कन्नड़ एक्टर सुदीप पिछले एक दशक से न सिर्फ कन्नड़ बल्कि अन्य भाषाओं में भी फिल्म कर रहे है। आपको बता दें, कन्नड़ के अलावा, उनके तेलुगु, तमिल और हिंदी भाषाओं में अच्छी खासी लोकप्रियता है।
साल 2019 में सलमान खान स्टारर फिल्म दबंग 3 में सुदीप विलन के किरदार में नजर आ चुके है। हाल ही में सुदीप की विक्रांत रोना रिलीज हुई है, जिसने अब तक दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये की कमाई की है।
3. कन्नड़ एक्टर दर्शन की लोकप्रियता भी काफी है
कन्नड़ एक्टर दर्शन अक्सर अपनी चुनी हुई फिल्मों की वजह से सुर्ख़ियों में रहते हैं। बता दें, दर्शन हमेशा चुनौतीपूर्ण किरदारों वाली फिल्मों में काम करना पसंद करते है, यही वजह है कि कन्नड़ एक्टर दर्शन के चाहने वालों की कमी नहीं है।
गौरतलब है कि वो अपनी फिल्मों जैसे रॉबर्ट को डब करके तेलुगु और तमिल जैसी अन्य भाषाओं में धीरे-धीरे अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा हैं।
4. उपेंद्र राव
एक्टर उपेंद्र न सिर्फ कन्नड़ बल्कि तेलुगु और तमिल में भी फेमस है। अपनी फिल्मों को अन्य भाषाओं में डब करने के अलावा, उपेंद्र अन्य भाषाओं में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाते रहे हैं।
5. पुनीत राजकुमार
कन्नड़ एक्टर पुनीत अब इस दुनिया में नहीं रहें, लेकिन आज भी वो अपने फैंस के दिलों में जिन्दा है। पुनीत को अधिकतर संदेश-उन्मुख सामाजिक फिल्मों में एक्टिंग के लिए जाने जाता रहा हैं। पुनीत कि आखिरी फिल्म जेम्स थी, जो 17 मार्च 2022 को रिलीज हुई थी।