EntertainmentFeature

रणबीर कपूर से लेकर अमिताभ बच्चन तक, जानिए फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ स्टारकास्ट की फीस

जहां एक ओर दर्शक फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित है तो वहीं दूसरी ओर फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बायकॉट भी किया जा रहा है। रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ इन दिनों काफी सुर्खियों में है।यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जिसको लेकर फैंस काफी उत्साहित दिख रहे है। इसके अलावा यह पहला मौका होगा, जब रणबीर और आलिया फिल्मी पर्दे पर एक साथ रोमांस करते हुए दिखेंगे। इसके अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी अहम किरदार में नजर आने वाले है। फिल्म के रिलीज होने से पहले हम पूरी फिल्म की स्टारकास्ट की फीस जानेगे।

Advertisement

1- रणबीर कपूर

फिल्म शमशेरा के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद रणबीर कपूर इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित है और लगातार वह फिल्म के प्रमोशन में बीजी है,इसी बीच मीडिया में ये खबर है कि इस फिल्म के लिए उनको 20 से 25 करोड़ रूपए फीस मिली है।

2- आलिया भट्ट

फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म में आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर के साथ रोमांस करती हुई नजर आएगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें इस फिल्म के लिए करीब 10 से 12 करोड़ रूपए का भुगतान किया है।

Advertisement

3- अमिताभ बच्चन

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म ब्रह्मास्त्र काफी समय से चर्चाओं में है। इस फिल्म में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन गुरु की भूमिका में दिखाई देंगे। इस किरदार के लिए उन्हें मेकर्स ने 8 से 10 करोड़ रूपए की फीस दी है।

 4- नागार्जुन

साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र : पार्ट वन शिवा’ को अखिल भारतीय स्तर की फिल्म बनाने के सपने को साकार करने में उनकी सहायता की है। फिल्म में नागार्जुन अनीश नामक कलाकार का भूमिका निभा रहे है। फिल्म में अनीश का किरदार नंदी अस्त्र की शक्ति रखता है जो फिल्म के मुख्य आकर्षण में से एक है। साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन ने भी फिल्म में एक छोटे से किरदार के लिए 9 से 11 करोड़ के बीच की मोटी फीस ली है।

5- मौनी रॉय

बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) का फिल्म ब्रह्मास्त्र में किरदार बहुत ही चुनौतीपूर्ण है। फिल्म में मौनी रॉय ‘जूनून’ नाम के किरदार में दिखाई देंगी। दरअसल फिल्म में वह विलेन की भूमिका निभाएंगी। जिसके लिए उनको 3 करोड़ रूपए की मोटी फीस दी गई है।

Advertisement

6- डिंपल कपाड़िया

ब्रह्मास्त्र फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में बॉलीवुड की सीनियर अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia ) को अनीता सक्सेना का किरादार मिला है। इसके भूमिका को निभाने के लिए उन्होंने 85 लाख रूपए फीस ली है।

7- प्रतीक बब्बर

फिल्म ब्रह्मास्त्र में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर(Prateik Babbar) रजा सिंह का किरदार निभा रहे है। जिसके लिए उनको एक करोड़ की मोटी फीस का भुगतान किया गया है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button