EntertainmentFeature

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के जन्मदिन पर उनकी टॉप 5 फिल्मों के बारे में जानिये

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने अभिनय के दम पर लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। उनके लाखों फैंस के दिलों में एक बहुत ही खास जगह है। अभिनेता पिछले दो दशकों से साउथ इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और उन्होंने इसके साथ अपनी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं।

Advertisement

अभिनेता जिन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में मके काम करते हुए अपनी छाप छोड़ी है। तो आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको महेश बाबू की उन 5 फिल्मों में बारे में बताने जा रहे है जो आपको जरूर देखनी चाहिए।

1. मुरारी

यह फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी। यह फिल्म अभिनेता के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म में उन्होंने मुरारी (महेश बाबू) का किरदार निभाया जो एक मज़दार और खुशमिजाज आदमी है, जिसके जमींदार पूर्वज 19 वीं शताब्दी के मध्य से देवी दुर्गा के पीढ़ीगत श्राप के शिकार रहे हैं और हर 48 साल में परिवार के पुरुष सदस्य की मृत्यु हो जाती है। यह मुरारी की छुटकारे की कहानी है जो पूरी फिल्म में अभिशाप को तोड़ने की कोशिश करता है।

Advertisement

यह फिल्म 2001 में बड़े परदे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म से बॉलीवुड अभिनेत्री ने तेलुगु इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म के डायरेक्टर की बात की जाए तो वो कृष्णा वामसी है।

2. ओक्काडु

फिल्म एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा है और कबड्डी खिलाड़ी अजय (महेश बाबू) की कहानी पर बेस्ड है जो एक लड़की को अनचाहे विवाह से बचाता है और उसे उसके घर में छिपा देता हैं। यह फिल्म 2003 में बड़े परदे पर रिलीज हुई थी। अभिनेत्री भूमिका चावला ने महेश बाबू के साथ फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी।

ओक्काडु फिल्म साल की सबसे बड़ी हिट और कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गयी। इस फिल्म के डायरेक्टर और लेखक की बात की जाय तो वो गुणशेखर ने किया था।

Advertisement

3. पोकिरी

फिल्म एक एक्शन थ्रिलर है और एक अपराधी पांडु (महेश बाबू) के कारनामों को दिखाती है जो दो गिरोहों के कामकाज और राइवलरी में शामिल हो जाता हैं। इस फिल्म में उनके साथ इलियाना डी क्रूज ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

इस फिल्म ने सिनेमाघरों में 28 अप्रैल 2006 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। यह फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार हो गयी थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा गया था। पोकिरी फिल्म से महेश की फैन फॉलोइंग में काफी इजाफा हुआ था।

4. भारत अने नेनु

पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म भारत अने नेनु में भरत (महेश बाबू) की कहानी को बताती है जो ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढता हैं और अपने पिता के निधन के बाद भारत वापस लौटता है। इस फिल्म में उनके पिता आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री है। इसके बाद वो मुख्यमंत्री बने थे।

Advertisement

भ्रष्टाचार का सामना करने से निराश, भरत ने नए मुख्यमंत्री बनने के बाद व्यवस्था में बदलाव लाने का फैसला किया और इस वजह से उन्होंने कई दुश्मन बना लिए। कोराताला शिवा द्वारा निर्देशित फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 200 करोड़ की कमाई की और अभिनेता की सबसे सफल फिल्मों में से एक बन गई। इस फिल्म में महेश बाबू के साथ कियारा अडवाणी ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

5. सरिलरु नीकेवारु

एक्शन ड्रामा फिल्म सरिलरु नीकेवारु आर्मी मेजर अजय कृष्ण (महेश बाबू) की कहानी पर बेस्ड है जो देश को बाहरी खतरों से सुरक्षित रखने के मिशन पर कुरनूल में तैनात है। फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना, प्रकाश राज और राजेंद्र प्रसाद जैसे कलाकार मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई दिए थे।

इस फिल्म के लेखक और डायरेक्टर अनिल रविपुडी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। महेश बाबू आखिरी बाद बड़े परदे पर इसी साल रिलीज हुई फिल्म सरकारु वारी पाता में काम करते हुए दिखाई दिए थे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button