आलीशान घर से लेकर महंगी कारों तक… जैकलीन की लाइफ़ है सुपर लग्ज़रीयस
![](https://trendybaat.com/wp-content/uploads/2022/11/20221117_110034-780x470.jpg)
2006 की मिस श्री लंका यूनिवर्स जैकलीन फर्नांडीज़ को बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक दशक से भी ज्यादा समय बीत चुका है। 2009 में अलाद्दीन के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली जैकलीन रेस 2, किक, हाउसफुल 3, जुड़वा 2, और राधे जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अभिनय कर चुकी है। इसके अलावा वह फिल्म रामसेतु में भी दिखाई दे चुकी थी। आज प्रत्येक भारतीय उनके नाम और काम से बहुत ही अच्छी तरह से वाकिफ है। अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज़ की जीवन शैली बेहद ही शानदार है। उनके पास कुछ आलिशान कारों का कलेक्शन हैं। तो आइए आज हम आपको उनके इस लग्जरीरियस जीवन से रूबरू कराते है।
मुंबई में आलीशान आशियाने की मालकिन हैं जैकलीन
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज़ मुंबई के पॉश इलाके में पांच बेडरूम डुप्लेक्स में रहती है। यह बेहद ही शानदार अपार्टमेंट कर्मयोग नाम की एक बिल्डिंग में स्थित है। इस अपार्टमेंट की कीमत लगभग सात करोड़ रूपए हैं और सबसे ज्यादा दिलचस्प बात यह है कि निक जोनास से शादी करने से पहले यह सी-फेसिंग संपत्ति बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra) जोनास का घर हुआ करती थी।
जैकलीन के पास लग्ज़री कारों का है कलेक्शन
घरों के अलावा जैकलीन को महंगी कारों का भी शौक रखती है। उनके पास एक से महंगे सुपर व्हील्स का कलेक्शन है। उनके पास मर्सिडीज मेबैक S500 है जिसकी कीमत 1.86 करोड़ रूपए है। इसके साथ ही 2.26 करोड़ रुपये की पावरफ़ुल लैंड रोवर रेंज रोवर वोग 24 लाख रुपये की जीप Compass 71.90 लाख रुपये की कीमत वाली बीएमडब्ल्यू 525 डी है। साथ ही अभिनेत्री अपने पास एक हमर H2 भी रखती है। जिसकी कीमत लगभग 75 लाख रुपए है।
दुबई से लेकर स्विट्ज़रलैंडं तक का हॉलीडे डेस्टिनेशन
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन को ट्रैवल करना बेहद ही पसंद है। अक्सर वह विदेशों में हॉलीडे मनाने के लिए जाती है। इंस्टा पर उनकी बेहद ही अच्छी तस्वीरें मिलती है। उनके कुछ पंसदीदा यात्रा स्थलों में दुबई पॉजिटानो, पेरिस, स्विटज़रलैंड और हबराना शामिल है। आपको बता दें, कि जैकलीन फर्नांडीज बांद्रा के पाली हिल में एक थाई रेस्टोरेंट की भी मालकिन है। 2018 में उन्होंने अपनी दोस्त मिशाली संघानी के साथ शुरू किया था।