एंटरटेनमेंट लाइव ब्लॉग: बॉलीवुड सेलेब्स ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर जताया शोक

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 साल की उम्र में निधन हो गया था। काफी लंबे समय से महारानी एलिजाबेथ बीमार चल रही थी। उनके निधन से चारों ओर शोक का माहौल व्याप्त है। दुनिया की बड़ी से बड़ी हस्तियां भी महारानी के निधन पर शोक जता रही है। बॉलीवुड हस्तियां भी सोशल मीडिया पर महारानी को श्रद्धांजलि दी है।
एलिजाबेथ द्वितीय 27 साल की उम्र में महारानी बनी थी। ब्रिटेन पर सबसे लंबे समय तक काम करने वाली महारानी थीं। उन्होंने ब्रिटेन पर 70 सालों तक शासन किया था। उन्होंने पहली बार साल 1952 में गद्दी संभाली थी। वह 6 फरवरी 1952 से साल 2022 तक अपनी मौत तक यूनाइटेड किंगडम और अन्य राष्ट्रमंडल प्रजाभूमियों की महारानी रहीं थीं। अपने शासनकाल के दौरान वह 32 विभिन्न संप्रभु राज्यों की रानी थी और उनके मृत्यु समय तक उनमें से 15 के सामज्ञी के रूप में राज किया।
Bollywood celebs mourn the demise of Queen Elizabeth II#QueenElizabethII https://t.co/07zHvYd0rE
Advertisement— ETimes (@etimes) September 8, 2022
एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर सेलिब्रिटीज ने जताया शोक
बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख, सुष्मिता सेन, शिल्पा शेट्टी जैसे सभी सितारों ने महारानी के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है। सेलेब्स ने महारानी के निधन को एक .युग का अंत बताया है। बॉलीवुड ब्यूटी सुष्मिता सेन ने ट्वीट करते हुए कहा, कि इनकी भी क्या कमाल की जिंदगी थी। इन्होंने जीवन के हर हिस्से को बखूबी जिया,उनकी आत्मा को शांति मिले। रितेश देशमुख ने भी ट्वीट करते हुए लिखा, कठिन परिस्थितियों में महारानी ने अपनी गरिमा को नहीं खोया। सच में , ये दिन बहुत दुखद है।
72 years of reign, the Queen of England has passed away 🕊️
Her reign will go down in history forever, rest in peace Queen Elizabeth II 👑 pic.twitter.com/36VWCuTk37
— Julien 🎮 (@MajorDcps) September 8, 2022
Advertisement
तो वहीं अनुपम खेर(Anupam Kher) ने महारानी की तीन तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि भले ही वे 70 साल तक रानी थी, लेकिन उन्होंने अनुग्रह, करूणा गरिमा, शक्ति और दया का प्रतिनिधत्व किया था। दुनिया उन्हें याद करेगी। और उनकी आत्मा को शांति दे, ओम शांति। मिमी चक्रवर्ती ने ट्वीट करते हुए लिखा, कि 96 साल की उम्र में महारानी ने दुनिया को छोड़ दिया । भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। गायक अदनान सामी ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। सेलेब्स ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की जर्नी को इंस्पायरिंग बताया है। बॉलीवुड तो बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड सेलेब्स ने भी महारानी के निधन पर शोक जताया है।
Sushmita Sen, Riteish Deshmukh and other Bollywood celebs mourn the demise of Queen Elizabeth II, the longest serving monarch of UK | Hindi Movie News https://t.co/8vEkEoTuFZ
Advertisement— mahathuvam in (@mahathuvam_in) September 9, 2022
हॉलीवुड सेलेब्स ने भी महारानी के निधन पर जताया शोक
मिमी चक्रवर्ती ने कहा, कि 96 साल की उम्र में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय इस दुनिया को छोड़कर चली गयी। उनकी आत्मा को शांति मिले। मशहूर गायक अदनान सामी (Adnan Sami) ने ट्वीट कर शोक जताया है. सेलेब्स ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की यात्रा को प्रेरणादायक बताया है। बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड सेलेब्स ने भी महारानी के निधन पर शोक व्यक्त है। इन सबके अलावा नीतू कपूर, करीना कपूर समेत मनोरंजन जगत की तमाम हस्तियां सोशल मीडिया पर महारानी के निधन पर शोक जताया है।