EntertainmentFeature

5 बॉलीवुड अभिनेत्रियां, जिन्होंने सलमान खान के साथ काम करने से किया इनकार

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान से तो आप अच्छी तरह से परिचित होंगे। वह बॉलीवुड के बैंकेबल सुपरस्टार्सों में से एक है और मिडास टच वाला व्यक्ति है। केवल उसका नाम ही एक फिल्म को हिट में बदलने के लिए काफी है। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। साथ ही उद्योग में कई नई अभिनेत्रियों को भी लॉन्च किया है। दरअसल कभी कभी हम सोचते है कि सभी अभिनेत्रियां उनके साथ काम करना चाहती है,लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कई अभिनेत्रियां उनके साथ स्क्रीन स्पेस साक्षा करना चाहती है। हालांकि ऐश्वर्य राय बच्चन, दीपिका पादुकोण, ट्विंकल खन्ना और कुछ अन्य अभिनेत्रियां ऐसी है जिन्होंने सलमान के साथ काम करने से साफ इनकार कर दिया है।

Advertisement

1- ऐश्वर्या राय बच्चन

इस लिस्ट में सबसे पहले स्थान पर ऐश्वर्या का नाम होने की उम्मीद कर रहे थे तो इसमें बिल्कुल आश्चर्य की बात नहीं है। वैसे तो ऐश्वर्य और सलमान ने एक लंबा इतिहास एक दूसरे के साथ साक्षा किया था। जो एक प्रेम कहानी के साथ शुरू हुआ था और नफरत के साथ खत्म भी हुआ था। आपको बता दे कि साल 1999 में सलमान और ऐश्वर्या ने हम दिल दे चुके सनम के रूप में बॉलीवुड को एक क्लासिक दिया है। हालांकि अपने कड़वे ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या ने भविष्य में सलमान के साथ कभी काम नहीं करने की कसम खाई थी।

2- दीपिका पादुकोण

आपको यह नाम देखकर हैरानी हुई होगी। आपको बता दे कि सलमान ने कई प्रोजेक्ट के लिए दीपिका को उनके साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए अप्रोच किया है। हालांकि अभिनेत्री ने किसी ना किसी कारण से हर ऑफर को ठुकरा दिया है। जबकि दीपिका और सलमान अभी भी भविष्य में एक साथ काम करने की आशा कर रहे है। अब यह देखना कि ऐसा कब होगा। लेकिन सुनने में ऐसा आ रहा है कि भाई ने दीपिका के पति रणवीर सिंह का मजाक उड़ाया था और यही कारण है कि वह उन्हें पसंद नहीं करती और उनक साथ काम करना अस्वीकार कर देती है।

Advertisement

3- उर्मिला मातोंडकर

फिल्म जानम समझा करों में सलमान और उर्मिला मातोंडकर(Urmila Matondkar)साथ में नजर आए थे। हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया, लेकिन फिर भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप हो गई। यह फिल्म दर्शकों को भी प्रभावित करने में कामयाब नहीं हो पाई। आपको बता दे फिल्म में ज्यादा मात्रा में गाने होने के कारण ये फिल्म ज्यादा प्रभावी नहीं थी। इसके बाद फिर इन्हें स्क्रीन में साथ नहीं देखा गया। ऐसा बताया जा रहा था कि उर्मिला ने भविष्य में सलमान के साथ काम नहीं करने का एक कारण फिल्म की विफलता थी।

4- सोनाली बेंद्रे

सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre)और सलमान खान ने एक साथ तीन फिल्में की है, फिल्म हम साथ साथ हैं में सलमान और सोनाली की प्यारी केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आई थी।  यह फिल्म साल 1999 में रिलीज हुई थी, लेकिन साल 2000 के बाद से इन दोनों ने एक  साथ काम करना बंद कर दिया था। बता दे कि बात उन दिनों की है जब वह ब्लैक बक अवैध शिकार के मामले में आरोपी थे, फिल्म हम साथ साथ हैं की शूटिंग के लिए राजस्थान में थे, जहां सलमान ने एक ब्लैकबक्स को मार दिया था। उनको हाल ही में सभी आरोपों से बरी कर दिया गया था। हालांकि, यह बताया गया कि ब्लैकबक हत्या विवाद के बाद सोनाली ने कभी सलमान के साथ काम नहीं किया।

5- ट्विंकल खन्ना

फिल्म जब प्यार किसी होता है में सलमान और ट्विंकल एक साथ नजर आए थे।  और इन्होंने अपनी प्यारी केमिस्ट्री और रोमांस के जरिए सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। यह फिल्म उस समय की सबसे सफल फिल्मों में से एक रही थी। हालांकि, 1998 की फिल्म के बाद ट्विंकल ने सलमान के साथ कभी काम नहीं किया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button