EntertainmentFeatureMovies

बॉलीवुड की इन 5 बेहतरीन फिल्मों का फ्री में लें मजा, यूट्यूब पर हैं उपलब्ध

वर्तमान समय में बहुत से लोगों का समय सोशल मीडिया पर ही बीत रहा है। लोग इंस्टाग्राम से लेकर फेसबुक और यूट्यूब देखते हुए अपना टाइम बिताते हैं। पहले लोग फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में जाते थे। लेकिन, अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही देखना पसंद कर रहे हैं।

Advertisement

हालाँकि, लगभग सभी ओटीटी पर फिल्में देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है। लेकिन, आज के इस लेख में हम आपको यूट्यूब पर उपलब्ध 5 बेहतरीन बॉलीवुड (Bollywood) फिल्मों के बारे में बताएँगे जिन्हें आप फ्री में देख सकते हैं।

1.) आक्रोश (Aakrosh)

साल 1980 में आई बॉलीवुड (Bollywood) फ़िल्म आक्रोश में ओमपुरी, नसीरुद्दीन शाह और स्मिता पाटिल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। ये फिल्म सस्पेंस से भरी हुई है। जिसे देखने मे आपको बहुत मजा आएगा और आप इसे आखिर तक जरूर देखेंगे। इसके सस्पेंस देख कर आप हैरान हो सकते हैं।

Advertisement

आक्रोश को भारत के अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म के लिए ‘गोल्डन पिकॉक’ अवॉर्ड भी मिला था। यह निहलानी की पहली फ़िल्म थी, जो अर्ध सत्य और तमस जैसी फिल्मो में अपने भयावह और वास्तविक चित्रण के लिए जाने जाते थे।

2.) मसान (Masaan)

विक्की कौसल, संजय मिश्रा, ऋचा चड्ढा और श्वेता त्रिपाठी की फ़िल्म मसान आपको जरूर देखनी चाहिए। मसान फ़िल्म के लिए विक्की कौसल पहली पसंद नही थे। लेकिन जब ये फ़िल्म रिलीज हुई तो सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले।मसान फ़िल्म देखने के बाद विदेश में 5 मिनट तक तालिया बजती रही है।

इस फ़िल्म में दो कहानियाँ दिखाई गईं हैं जो बाद में एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं। मसान ऐसी फिल्म बनी जिसके डायरेक्टर को 3 अवॉर्ड मिले। आपको बता दें, मसान फ़िल्म में जो बनारस के घाट दिखाए गए थे वास्तव में वो बनारस के घाट नही थे जहाँ सच में अंतिम संस्कार किये जाते है। बल्कि, इन्हें सेट पर तैयार किया गया था।

Advertisement

3.) काई पो चे (Kai Po Che)

काई पो चे साल 2013 में आई एक बेहतरीन फिल्म थी। इसका निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया है। काई पो चे में मुख्य भूमिका सुशांत सिंह राजपूत ने निभाई थी। काई पो चे सुशांत सिंह राजपूत की डेब्यू फिल्म थी।

इस फ़िल्म को आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते है। यह फ़िल्म तीन दोस्तो की अलग अलग कहानियाँ दिखाती है। फ़िल्म की कहानी कभी आपको रुलायेगी कभी हंसाएगी लेकिन फ़िल्म में सच्चाई हर कदम में नजर आएगी!

4.) शाहिद (Shahid)

फ़िल्म शाहिद, हंसल मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म है। इस बॉलीवुड फ़िल्म में राजकुमार राव मुख्य भूमिका में है। यह राजकुमार राव की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। शाहिद, फ़िल्म में राजकुमार राव का एक्टिंग देखकर आप उनकी सभी फिल्म देखना चाहेंगे। साल 2014 में 61वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरुस्कारों में हंसल मेहता को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक तथा राजकुमार राव को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरुस्कार मिला था।

Advertisement

5.) गैंग्स ऑफ वासेपुर (Gangs of Wasseypur)

गैंग्स ऑफ वासेपुर अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी सुपरहिट फ़िल्म है। आप इसके दोनों पार्ट्स यूट्यूब पर देख सकते है। फ़िल्म के दोनों पार्ट्स को एक ही फ़िल्म के रूप में शूट किया गया था। जो कि 319 मिनट की थी।

हालाँकि, फिल्म के अधिक बड़े हो जाने की वजह से इसे अलग-अलग रिलीज किया गया था। इस फ़िल्म में नवाजुद्दीन सिद्दकी, पंकज त्रिपाठी और मनोज वाजपेयी ने मुख्य किरदार निभाए हैं। यह फ़िल्म 9.2 करोड़ की लागत में बनी थी और इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 27.85 करोड़ रहा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button