Entertainment

आलिया भट्ट ने कहा बॉलीवुड है सबसे क्रूर इंडस्ट्री

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक आलिया भट्ट करीब एक दशक से फ़िल्म की दुनिया में हैं। जहाँ उन्होंने भारतीय फिल्म उद्योग के कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। साल 2016 में आलिया डियर ज़िंदगी में शाहरुख खान के साथ जबकि सड़क 2 में संजय दत्त के साथ नजर आईं थीं।

Advertisement

आलिया फिलहाल अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के प्रमोशन में व्यस्त हैं। जिसमें वह माफिया क्वीन गंगूबाई का किरदार निभा रहीं हैं। इस फ़िल्म में आलिया के साथ अजय देवगन भी नजर आने वाले हैं। यानी कि, आलिया अब एक और सुपरस्टार के साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देंगीं।

बॉलीवुड में कड़ी मेहनत से ही मिलती है सफलता:आलिया

सिद्धार्थ कन्नन के साथ हुई हालिया बातचीत में आलिया भट्ट ने बॉलीवुड एक्टर्स की लंबी उम्र के बारे में बात की है। इस बातचीत में उन्होंने कहा कि, ”एक्टर्स की सफलता का कारण उनकी कड़ी मेहनत, निरंतरता और दर्शकों से जुड़ाव है, जिसने उनके पक्ष में काम किया है।”

Advertisement

उन्होंने यह भी कहा कि, “मुख्य बात यह है कि आप अपना जीवन और आत्मा सब कुछ काम में लगाते हैं। और, यही एकमात्र कारण है कि आप जीवित रहेंगे।” यही नहीं, आलिया भट्ट ने बातचीत में आगे कहा कि, ”फिल्म उद्योग सबसे क्रूर उद्योग है। और जब तक आप इसे अपना 100% नहीं देंगे, आप छह महीने या एक वर्ष से अधिक यहाँ जीवित नहीं रहेंगे।”

गंगुबाई काठियावाड़ी के प्रमोशन में व्यस्त आलिया ने सिद्धार्थ कन्नन से हुई बातचीत में आगे कहा है कि, ”अजय (देवगन) हो या शाहरुख, वे सेट पर सुपरस्टार होने का सामान लेकर नहीं आते हैं। बल्कि, वे अपना काम करते हैं और घर जाते हैं। और, वापस आकर अगले दिन फिर यही दोहराते हैं।

सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए आलिया भट्ट ने आगे कहा है कि, “जब मैं सुपरस्टार देखती हूं, तो वे बहुत सामान्य होते हैं। वे दर्शकों के लिए स्टार हैं। लेकिन, जब वे सेट पर आते हैं तो काम कर रहे होते हैं।”

Advertisement

अजय देवगन के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए, आलिया ने भट्ट कहा है कि उन्हें अजय के साथ स्क्रीन शेयर करने का अधिक मौका नहीं मिला है। लेकिन उन्हें पूरा यकीन है कि उनके बीच दोस्ती हो सकती है।

यह भी देखें: आलिया भट्ट ने ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के गाने पर रणवीर सिंह के साथ लगाए ठुमके, देखें वीडियो

बता दें कि, आलिया भट्ट फिल्म संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। उनकी मल्टी स्टारर यह फ़िल्म आगामी 25 फरवरी को रिलीज होगी। जिसके प्रमोशन के लिए आलिया लगातार मेहनत करती हुई दिखाई दे रहीं हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button