EntertainmentFeature

10 बड़े बॉलीवुड अभिनेता, जो कभी 90 के दशक के टीवी सीरियल में भी नजर आए थे।

बड़े स्क्रीन पर अपने अभिनय का जलवा दिखाने से पहले बॉलीवुड के कई सारे ऐसे बड़े कलाकार है, जिन्होंने टेलीविजन धारावाहिकों में काम किया था और कई ऐसे भी है, जिन्होंने दोनों चीजों के साथ-साथ रखा। वहीं जब बात 90 के दशक की आती है, जो उस दौरान बहुत से नए ऐसे चेहरे है जो टीवी सीरियल्स में दिखाई दिए थे और उनको वर्तमान में बॉलीवुड के बड़े अभिनेता के रूप में पहचाने जाते है। तो आइए आपको ऐसे 10 बड़े बॉलीवुड अभिनेताओं के बारे में बताते है जिन्होंने 90 के दशक के धारावाहिकों में काम किया था।

Advertisement

1- मनोज बाजपेयी

बात सबसे पहले बॉलीवुड के मंझे हुए और दर्शकों के पसंदीदा अभिनेताओं में से एक मनोज वाजपेयी की करते है। अभिनेता मनोज कई सारे टीवी सीरियल्स और कई फिल्मों में काम कर चुके है। इसके अलावा ये वेब सीरीज में भी अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके है। लेकिन कई लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होगी कि मनोज बाजपेयी ने 90 के दशक के कई धारावाहिकों में भी काम किया है। साल 1993 में शिकस्त उनका सबसे पहला टीवी सीरियल  था। इसके बाद उन्होंने हम बंबई नहीं जाएंगे, कलाकार, इम्तिहान, स्वाभिमान, कुरुक्षेत्र और बदलते रिश्ते जैसे कई अन्य टीवी सीरियल्स में काम किया है।

2- आशुतोष राणा

आशुतोष राणा बॉलीवुड के दमदार कलाकारों में से एक थे। इन्होंने भी 90 के दशक के कई धारावाहिकों में काम किया है। सबसे पहले यह दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले एक प्रसिद्ध टीवी शो तहकीकात में दिखाई दिए थे। यह सीरियल साल 1994 में आया था। इसके अलावा फिर वह साल 1995 में दूरदर्शन के एक और लोकप्रिय शो स्वाभिमान में नजर आए थे। इसमें उन्होंने त्यागी नाम की भूमिका निभाई थी। और फिर साल 1995 में ही हॉरर शो आहट में भी नजर आए थे।

Advertisement

3- नसीरुद्दीन शाह 

लगभग तीन दशकों से नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) हिन्दी सिनेमा से जुड़े हुए है। इन्होंने कई टीवी सीरीज़ में अभिनय किया है। उन्होंने साल 1998 में तीन मशहूर टीवी शोज में भी काम किया है। भारत एक खोज और दूसरी मिर्ज़ा ग़ालिब जैसे धारावाहिकों में उन्होंने ग़ालिब का किरदार निभाया था। इसके अलावा परमवीर चर्क में उन्होंने एक सैनिक की भूमिका अदा की थी।

4- आर. माधवन 

अपने शुरुआती दौर में आर. माधवन (R. Madhavan) ने 90 के दशक के कई सारे धारावाहिकों में काम किया था। बनेगी अपनी बात और घर जमाई जैसे टीवी सीरियल प्रसिद्ध है और ये दोनों धारावाहिक जी टीवी पर प्रसारित किए जाते थे। वहीं साल 1998 में उन्होंने सोनी के टीवी सीरियल साया में भी काम किया, जिसमें उन्होंने शेखर की भूमिका निभाई थी। इस शो से उनको काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी। इसके अलावा 90 के दशक में एक और टीवी शो में अभिनय किया है। जिसका नाम सी हॉक्स था। जिसमें उन्होंने शिप कैप्टन की भूमिका को निभाया था।

5- शाहरुख ख़ान 

बॉलीवुड में किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)  का अभिनय करियर की शुरुआत टीवी शो से ही हुई थी। इसके अलावा उन्होंने दूरदर्शन के दिल दरिया, फौजी और सर्कस जैसे प्रसिद्ध टीवी सीरियल्स में भी काम किया था।

Advertisement

6- जावेद जाफ़री  

जावेद जाफ़री केवल एक एक्टर ही नहीं बल्कि एक डांसर, कॉमेडियन और एक वॉइस ओवर आर्टिस्ट भी हैं। फिल्मों के अलावा कई टीवी सीरियल्स में भी उन्होंने काम किया है। मिस्टर श्रीमती, जबान संभाल के और कस-म-कस जैसे सीरियल्स में भी काम किया था

7- इरफ़ान ख़ान 

इरफ़ान ख़ान आज हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन हिन्दी सिनेमा के दमदार अभिनेताओं की जब भी बात आएगी, तब उनका नाम फ़र्क के साथ लिया जाएगा। उन्होंने फिल्मों के अलावा कई धारावाहिकों में भी काम किया । साथ ही 1994 में उन्होंने दूरदर्शन पर आए लोकप्रिय शो ‘चंद्रकांता’ में बद्रीनाथ की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा चाणक्य, भारत एक खोज, सारा जहां हमारा और श्रीकांत जैसे टीवी शोज़ में भी अभिनय किया है। वहीं इन्होंने साल 1997 में आई संजय ख़ान की टीवी सीरीज़ ‘जय हनुमान’ में महर्षि वाल्मीकि की भूमिका निभाई थी। 

8- विद्या बालन 

बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन भी फिल्मों में काम करने से पहले टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी है। साल 1995 में उन्होंने टीवी शो हम पांच में भी अभिनय किया था।

Advertisement

9- राजपाल यादव 

बहुत कम लोगों को यह जानकारी होगी, कि फिल्मों में आने पहले राजपाल यादव भी टीवी शोज में दिखाई दे चुके है। साल 1992 में दूरदर्शन पर प्रसारित संस्कृत शो ‘स्वप्नवासवदत्तमी’ में इन्होंने विदूषक की भूमिका निभाई थी।

10- के.के मेनन 

के.के मेनन 90 के दशक के कुछ टीवी शोज में काम कर चुके है। डर उनका पहला टीवी शो था। इस शो में इंस्पेक्टर अभिनाश की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा इस टीवी शो में इरफान खान ने भी काम किया था। इसके साथ ही उन्होंने साल 1999 में स्टार बेस्ट सेलर्स-जेबरा टू और स्टार बेस्ट सेलर्स – लास्ट ट्रेन टू महाकाली में भी अभिनय किया था

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button