EntertainmentFeature

साउथ सुपरस्टार धनुष के 7 ऐसे फैक्ट्स जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे

धनुष की गिनती साउथ के टॉप अभिनेताओं में की जाती हैं। इसके अलावा उन्होंने एक दो बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है जिससे उनके हिंदी सिनेमा में भी काफी फैंस है। उनकी लोकप्रियता टॉलीवुड, बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड तक फैली हुई है। धनुष की बॉलीवुड फिल्मों की बात की जाए तो वो ‘रांझणा’, ‘शमिताभ’ और ‘अतरंगी रे’ जैसी फिल्मों में काम करते हुए दिखाई दे चुके हैं।

Advertisement

वहीं वो हाल ही में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म द ग्रे मैन में काम करते हुए दिखाई दिए थे। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रयान गोसलिंग और क्रिस इवान मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। इस फिल्म को रूसो ब्रदर्स एंथोनी और जो ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म को दर्शकों ने इसको अपना भरपूर प्यार दिया था। तो आज हम आपको धनुष के बारे में उन 7 ऐसे फैक्ट्स के बारे में बताने जा रहे है जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे

1. कोलावेरी डी

धनुष ने 2012 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 3 में ‘कोलावेरी डी’ गाना गाया था। रिपोर्ट्स के अनुसार यह गाना 6 मिनट में लिख लिया गया था और धनुष ने इसकी रिकॉर्डिंग 35 मिनट के अंदर कर ली थी।

Advertisement

यह गाना उस साल का सबसे बड़े हिट गानों ने से एक था। हालांकि फिल्म उतना नहीं चली जितना फिल्म से उम्मीद की गयी थी। इस फिल्म में धनुष के साथ श्रुति हसन ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

2. असली नाम

बहुत कम लोग इस बात से अंजान होंगे कि अभिनेता का असली नाम धनुष नहीं, बल्कि वेंकटेश प्रभु कस्तूरी राजा है और वो 28 जुलाई 1983 को चेन्नई में पैदा हुए थे।

3. धनुष वर्जिन है

धनु को पेटा द्वारा ‘हॉटेस्ट वेजिटेरियन सेलेब्रिटी’ के अवार्ड से नवाजा जा चुके हैं।

Advertisement

4. शिव के भक्त

बहुत कम लोग इस बात को नहीं जानते होंगे की साउथ सुपरस्टार शिव के भक्त है। इसी वजह से उन्होंने अपने दो बेटों का नाम यात्रा राजा और लिंगा राजा रखा है।

5. 12वीं में नहीं हो पाए थे पास

धनुष जब 16 साल के थे तब उन्हें एक लड़की से प्यार हो गया था लेकिन जब उस लड़की को पता चला की धनुष 12वीं क्लास में पास नहीं हो पाए है तो लड़की ने उन्हें छोड़ दिया।

6. शेफ बनने का देखा था सपना

कुछ ही लोगों को इस बात की जानकारी होगी कि धनुष अभिनेता नहीं बल्कि शेफ बनना चाह रहे थे जिसके लिए उनकी इच्छा थी कि वो होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करें लेकिन किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था।

Advertisement

7. 12वीं में फेल होने के बाद बने अभिनेता

धनुष जब 12वीं में फेल हो गए थे तब परिवार वालों के दबाव के चलते उन्हें अभिनेता बनना पड़ा। इसके लिए उन्हें उनके बड़े भाई, जो एक डायरेक्टर और राइटर हैं उन्होंने धनुष को राजी किया था।

धनुष ने अपने अभिनय के दम पर 4 नेशनल अवॉर्ड, साउथ के 7 फिल्मफेयर अवार्ड, 14 सिम्मा अवार्ड, 9 विजय अवॉर्ड्स, 5 विकटन अवार्ड और 5 एडिसन अवॉर्ड जीते हैं।

थुल्लुवाधो इलामाई से किया डेब्यू

धनुष ने लीड कलाकार के तौर पर अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2002 में रिलीज हुई तमिल फिल्म थुल्लुवाधो इलामाई से किया था। वहीं उनकी आने वाली फिल्मों की बात की जाये तो वो थिरुचित्रम्बलम, नाने वरुवेन और वाथी में काम कर रहे है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button