EntertainmentFeature

एकता कपूर के शो से लोगों के बीच लोकप्रियता बटोरने वाली छोटे परदे की एक्ट्रेसेस अब क्या कर रही हैं?

टीवी इंडस्ट्री का क्वीन एकता कपूर (Ekta Kapoor) को कौन नहीं जानता है, वो टीवी जगत की जानी-मानी शख्सियत हैं। हाल ही में एकता ने टीवी इंडस्ट्री में 27 साल पूरे किये।

Advertisement

इन 27 सालों के दौरान उन्होंने कई टीवी एक्ट्रेसेज का करियर बनाया है। चलिये, आज हम आपको बताएं कि एकता कपूर की टॉप एक्ट्रेसेस आज के टाइम में क्या कर रही है?

आइये नजर डालते हैं एकता कपूर के शो की टॉप एक्ट्रेसेस की मौजूदा जिंदगी पर

1. स्मृति ईरानी

साल 2000 में एकता कपूर के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सीरियल में स्मृति ईरानी ने काम किया था और इसमें उन्होंने तुलसी का बेहद फेमस किरदार निभाया था।

Advertisement

उस वक़्त स्मृति ने टीवी के जरिये घर-घर मे अपनी जगह बना ली थी। हालांकि, 46 वर्षीय स्मृति ईरानी वर्तमान में अमेठी से लोकसभा सांसद हैं और मोदी कैबिनट में मंत्री हैं।

2. साक्षी तंवर

वर्ष 2000 में सीरियल ‘कहानी घर घर की’ में पार्वती के किरदार में साक्षी तंवर नजर आई थी। वर्तमान में साक्षी टीवी जगत के साथ-साथ हिंदी फिल्मों में भी अपनी बेहतरीन एक्टिंग से सबको हैरान कर दिया है।

हाल में ही रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ में भी साक्षी नजर आईं थी। आपको बता दें कि साक्षी ने अभी तक शादी नहीं की हैं। हालाँकि 2018 में उन्होंने एक बेटी को गोद लिया था और सिंगल मदर की भूमिका निभा रही हैं।

Advertisement

3. श्वेता तिवारी

2001 में श्वेता तिवारी ने एकता कपूर के शो ‘कसौटी ज़िन्दगी की’ में प्रेरणा का किरदार निभाया था। इसके अलावा श्वेता साल 2011 में कंटेस्टेंट ‘फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी 11’ में बतौर प्रतियोगी भी नजर आई थीं। वहीं वह बिग बॉस सीजन 4 की विजेता भी रह चुकी हैं।

बता दे 41 वर्षीय श्वेता तिवारी ने अभी तक दो शादियां की हैं। हालाँकि दोनों बार उनका तलाक हो चुका है। फिलहाल श्वेता 2 बच्चों की माँ हैं और उनकी बेटी पलक तिवारी हार्डी संधू के साथ एक म्यूजिक वीडियो से खूब चर्चा बटोरी थी।

4. प्राची देसाई ने भी एकता कपूर के शो से डेब्यू किया था

साल 2006 में एक्ट्रेस प्राची देसाई ने एकता कपूर के शो ‘कसम से’ में अपने अभिनय से लोगों के दिल एक खास जगह बना ली थी। इसके बाद उन्होंने कई टीवी शो और फिल्मों में भी काम किया। हालाँकि बॉलीवुड में उन्हें वैसी सफलता नहीं मिली। जल्द ही प्राची फिल्म ‘फॉरेंसिक’ में भी नजर आने वाली हैं।

Advertisement

5. अनीता हसनंदानी

साल 2001 में एकता कपूर के शो ‘कभी सौतन कभी सहेली’ से अनीता हसनंदानी ने डेब्यू किया था। इस सीरियल के बाद अनीता एक स्टार बन गई थीं और काफी लोकप्रियता हासिल कर ली थी। उन्होंने बाद में बॉलीवुड का रुख कर लिया था लेकिन वहां कुछ खास सफलता नहीं मिली। साल 2013 में हसनंदानी ने रोहित रेड्डी से शादी की थी, फिलहाल वह एक बेटे की माँ हैं।

Advertisement

Related Articles

Back to top button