7 ऐसे बॉलीवुड सितारे, जो एक समय में हो गए थे दिवालिया

कहते है कि हर समय एक सा नहीं होता। सबका समय बदलता रहता है और हर एक को कभी ना कभी तो कठिन समय का सामना करना ही पड़ता है , फिर चाहे वह कोई मशहूर हस्ती हो या फिर आम। यहां तक कि स्टारडम भी हमेशा सफलता की गारंटी नहीं देता है। सभी चीजें पक्ष और विपक्ष में आती है। कभी-कभी विपक्ष इतना बड़ा हो सकता ह कि वे आपको कीमत चुकाने के लिए मजबूर करते है। या इससे भी बदत्तर, आपको दिवालिया बना देते है। तो आइए आपको ऐसे ही 7 बड़े बॉलीवुड सितारों के बारे में बताते है जो दिवालिया हो गए और उनको वित्तीय सहायता की जरूरत थी।
1- प्रीति जिंटा
बॉलीवुड की डिंपल ब्यूटी प्रीति जिंटा को भी ये दिन देखने पड़े थे। जब प्रीति जिंटा अपनी फिल्म इश्क इन पैरिस के प्रोडक्शन के दौरान ऐसी मुश्किल का सामना करना पड़ा था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। इस फिल्म के लेखक और डायरेक्टर अब्बास टायरवाला ने प्रीति के खिलाफ केस भी किया था। रिपोर्ट के मुताबिक प्रीति को अपना फ्लैट भी किराए पर चढ़ाना पड़ा था। ताकि वो पैसे दे सके। आखिर में प्रीति के सबसे करीबी दोस्तों में से एक और कई हिट फिल्मों में उनके सह- अभिनेता सलमान खान ने उन्हें इस स्थिति से बाहर निकालने में सहायता भी की थी।
2- जैकी श्रॉफ
जैकी श्रॉफ, बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक है। लेकिन एक समय ऐसा भी आया था जब वह कंगाल हो गए थे। एक इंटरव्यू के दौरान प्रसिद्ध अभिनेता जैकी श्रॉफ ने यह स्वीकार भी किया था, कि 2008 में उन्हें एक प्रसिद्ध फिल्म निर्माता साजिद नाडियावाला से कर्ज लेना पड़ा था, और जब उस कर्ज को चुकाने का समय आया तो अभिनेता को ऐसा करने में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। और एक बार फिर से सलमान खान ने उनकी सहायता की थी।
3- शाहरुख खान
अपने बच्चों की जिद और उनके सपनों को साकार करने के लिए बॉलीवुड के किंग खान के नाम से मशहूर शाहरूख (Shah Rukh Khan) की जिंदगी में भी एक समय ऐसा था,जब वह कंगाल हो गए थे। जी हां, शाहरूख और उनकी पत्नी गौरी खान ने रावन बनाते समय अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया। रेड चिलीज प्रोडक्शन हाउस ने इस फिल्म के लिए 150 करोड़ रूपए का बजट दिया था,लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई। लेकिन शाहरूख ने ‘डॉन 2’ और ‘जब तक है जान’ में अपने प्रदर्शन के जरिए खुद को इन हालातों से बाहर निकाला।
4- गोविंदा
एक सफल अभिनेता गोविंदा (Govinda) ने भी एक समय में बहुत बुरा दौर देखा है। सफल अभिनेता होने के बाद भी कभी-कभी आप एक ऐसी जगह पर पहुंच जाते है। जहां आप और अधिक भुगतान नहीं कर सकते और ना ही कोई काम कर सकते है। तीन से चार साल सुर्खियों में रहने के बाद भी उन्होंने खुद को कर्ज में डूबा लिया और एक ऐसे दौर में आ गए जहां उनका मीडिया के सामने ब्रेकअप हो गया। और फिर एक बार बॉलीवुड के भाई ने फिर से किसी को कर्ज से उभारा। गोविंदा और सलमान खान ने फिल्म पार्टनर की और फिर सब कुछ ठीक हो गया।
5- शिल्पा शेट्टी
नोटबंदी होने से अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने यह स्वीकार किया था। कि राजस्थान रॉयल्स का संगीत वीडियो, हल्ला बोल बनाते समय उनके पास पैसे की बहुत कमी थी। लेकिन जल्दी ही चीजें बेहतर हो गई थी।
6- अमिताभ बच्चन
भारतीय सिनेमा के महानायक बिग बी अमिताभ बच्चन की कंपनी एबीसीएल को 90 के दशक में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन करना बहुत भारी पड़ा था। इसके बाद कंपनी ने कई फिल्मों का निर्माण भी किया, जो कि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, और उनकी कंपनी पर 93 करोड़ रूपए की देनदारी हो गई थी। जिसे वो चुका नहीं पाए। इसके बाद उनको बैंकों ने दिवालिया घोषित कर दिया। इतने बड़े स्टार होने के बाद भी उनके पास कोई फिल्म नहीं थी। बिग बी ने साल 2000 के नए साल के दौरान यह माना था, कि पूरी दुनिया जब नए साल के आगमन का जश्न मना रही थी। उस वक्त वह कठिन समय का सामना कर रहे थे। जब उन्होंने यह बात यश चोपड़ा को बताई तो उन्हें मोहब्बतें का ऑफर आया। फिर बाद में कौन बनेगा करोड़पति के साथ फिर से ट्रैक पर आ गए।
7- राज कपूर
फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ ने दुनिया भर में प्रशंसा हासिल की, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही। राज कपूर इस नुकसान के बाद दिवालिया हो गए थे। और उनके पास जो कुछ भी था। वह फिल्म के स्टूडियो से लेकर उनकी सारी संपत्ति तक गिरवी रख दिया गया था।एक बार फिर ऋषि कपूर ने खुलासा करते हुए कहा, कि हम गंभीर समस्याओं में थे। उन्होंने नए लड़के और लड़की के साथ बॉबी नाम की फिल्म बनाई। जो मेरा नाम जोकर की असफलता को देखकर एक बड़ा जोखिम था। लेकिन यह सुपरहिट हो गई और तभी उनके दोस्तों और मेरे चाचाओं ने उनको घर खरीदने के लिए कहा।