EntertainmentFeature

वो 6 बॉलीवुड एक्ट्रेस जिनकी हाइट के सामने तमाम बॉलीवुड एक्टर्स छोटे नजर आते हैं

बॉलीवुड में सफलता पाने के लिए एक्टिंग के साथ-साथ और भी कई चीजों की मांग होती है। बात जब एक्ट्रेस की आती है तो उनके लिए खूबसूरती के साथ-साथ अच्छी हाइट का होना भी बहुत जरूरी है। हमने कई कम हाइट वाले एक्टर्स को देखा है लेकिन एक्ट्रेस के मामले में अच्छी लम्बाई का होना अत्यंत आवश्यक है।

Advertisement

हालाँकि लम्बी एक्ट्रेस होने से कई बार बॉलीवुड एक्टर्स को मैच कराने में डायरेक्टर्स को परेशानी का सामना करना पड़ जाता है। इसके लिए वे अलग-अलग तरीकों को अपनाकर दोनों की हाइट बराबर दिखाने का प्रयास किया जाता है।

हम अपने इस आर्टिकल में कुछ ऐसी ही एक्ट्रेस का जिक्र करने जा रहे हैं, जिनकी हाइट काफी ज्यादा है।

Advertisement

ये 6 बॉलीवुड एक्ट्रेस हाइट के मामले हैं सबसे आगे

1. दीपिका पादुकोण

2007 में शाहरुख़ खान के अपोजिट ओम शांति ओम से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं दीपिका पादुकोण को मौजूदा समय की बेहतरीन अदाकाराओं में शुमार किया जाता है। इन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम बनाया।

दीपिका पादुकोण की हाइट की बात की जाये, तो यह एक्ट्रेस 5 फ़ीट 7 इंच लम्बी है। वह शाहरुख़ खान, आमिर खान और सलमान खान जैसे टॉप एक्टर्स से भी लम्बी हैं।

2. सोनम कपूर

सांवरिया फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर को बॉलीवुड में बहुत ज्यादा सफलता नहीं मिली है। इसके बावजूद उन्हें स्टाइल और खूबसूरती के मामले में काफी सराहा जाता है। इस एक्ट्रेस की लम्बाई भी 5 फ़ीट 8 इंच है।

Advertisement

3. कैटरीना कैफ को अच्छी हाइट वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस में शामिल किया जाता है

कैटरीना कैफ की गिनती बॉलीवुड में सबसे अच्छी हाइट वाली एक्ट्रेस में की जाती है। कैटरीना बॉलीवुड में काफी सालों से हैं और वह तीनों खानों के अलावा और भी कई टॉप एक्टर्स के साथ काम कर चुकी हैं। इनकी हाइट 5 फ़ीट 6 इंच हैं।

4. सुष्मिता सेन

मिस यूनिवर्स रह चुकीं सुष्मिता सेन ने अपने करियर के दिनों में कई शानदार मूवी की। हालाँकि उन्होंने बहुत अधिक समय तक खुद को बॉलीवुड इंडस्ट्री में नहीं रखा। इनकी हाइट भी 5 फ़ीट 7 इंच है।

5. शिल्पा शेट्टी को भी अच्छी हाइट वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस में शामिल किया जाता है

अपनी खूबसूरती और डांस से दीवाना बना देने वालीं शिल्पा शेट्टी भी हाइट के मामले में किसी से कम नहीं हैं। शिल्पा 5 फ़ीट 6 इंच लम्बी हैं। हाल ही में इनका एक म्यूजिक सांग आया है और उसी के प्रमोशन में लगी हुई हैं।

Advertisement

6. अनुष्का शर्मा

रब ने बना दी जोड़ी से अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआती करने वालीं अनुष्का शर्मा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई जबरदस्त फ़िल्में की हैं। अनुष्का की हाइट 5 फ़ीट 6 इंच है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button