EntertainmentFeature

पठान से लेकर मदहोशी तक, इन फिल्मों में जॉन अब्राहम ने निभाई खलनायक की भूमिका

बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम अपने दमदार अभिनय के लिए पहचाने जाते है। बतौर हीरों के अलावा जॉन नकारात्मक भूमिकाएं निभाने से परहेज नहीं करते। हाल ही में पठान में जॉन अब्राहम ने खलनायक की भूमिका निभाई है और यह फिल्म इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सबसे तेजी केसाथ 300 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल होने वाली नंबर वन फिल्म बन गई है।

Advertisement

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म में जॉन नेगेटिव भूमिका में नजर आए है। इस फिल्म में उन्होंने एक बागी रॉ-एजेंट जिम का किरदार निभाया है। जिम एक ऐसा खलनायक है जो शांत है लेकिन बेहद ही खतरनाक है। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि जब जॉन ने एक विलेन की भूमिका निभाई है। इससे पहले भी वह विलेन की भूमिका निभा चुके है। तो आइए आपको जॉन अब्राहम की उन फिल्मों के बारे में बताते है, जिनमें उन्होंने खलनायक की भूमिका निभाई है।

1- धूम (Dhoom)

धूम, जॉन अब्राहम के फिल्मी करियर सबसे बेहतरीन फिल्म है। इसी फिल्म से वह पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हुए थे। यहीं से जॉन को हिंदी सिनेमा में खास पहचान मिली थी। फिल्म में उन्होंने एक शातिर बाइक चोर कबीर की भूमिका अदा की थी, जो कि पलक झपकते ही पुलिस को चकमा दे देता है। इस फिल्म में दर्शकों को उनका लुक और स्टाइल काफी पसंद आया था। इनकी इस भूमिका को फिल्मफेयर के बेस्ट विलेन अवॉर्ड के लिए भी नॉमिनेट किया था।

Advertisement

2- रेस 2 (Race 2) 

अब्बास-मस्तान की इस फिल्म में जॉन अरमान मलिक के भूमिका में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में जॉन के खलनायक वाले किरदार को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। इसमें इनका हेयर स्टाइल भी पुरुषों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ था।

3- शूटआउट एट वडाला (Shootout At Wadala)

इस फिल्म में इन्होंने अंडरवर्ल्ड डॉन मन्या सुर्वे की भूमिका निभाई थी। क्रिटिक्सों से लेकर आम लोगों तक सभी इनके अभिनय की तारीफ की थी।

4- एक विलेन रिटर्न्स (Ek Villain Returns)

मोहित सूरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जॉन ने भैरव पुरोहित की भूमिका अदा की थी। यह एक ऐसे खलनायक की भूमिका थी। जिसे अपनी गर्लफ़्रेंड के होने का मतिभ्रम होता है। इस फिल्म में भी दर्शकों को इनका किरदार बेहद पसंद आया था।

Advertisement

5- मुंबई सागा (Mumbai Saga)

संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी मुंबई सागा साल 2021 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में भी जॉन ने अंडरवर्ल्ड पर राज करने वाले एक डॉन अमर नाइक की भूमिका अदा की थी। जिसमें वह अपने भाई की सुरक्षा के लिए कई क्राइम करता हुआ दिखाई देता है। इस फिल्म में इमरान हाशमी ने इंस्पेक्टर की भूमिका अदा की थी।

6- न्यूयॉर्क (New York)

वाईआरएफ के बैनर तले बनी इस फिल्म में न्यूयॉर्क में जॉन ने एक आतंकवादी की भूमिका निभाई थी। यह एक ऐसा लड़का है जिसे पहले आतंकवाद के ग़लत आरोप में फंसा दिया जाता है और बाद में वह अमेरिकी सरकार से बदला लेने के लिए एक आतंकवादी बन जाता है।

7- जिंदा (Zinda)

फिल्म जिंदा में जॉन अब्राहम ने एक किडनैपर रोहित चोपड़ा की भूमिका निभाई थी। जिसमें वह अपनी बहन की मौत का बदला लेने के लिए संजय दत्त यानी बलजीत रॉय को किडनैप कर लेता है। उनका यह नेगेटिव रोल भी दर्शकों को बेहद पसंद आया था.

Advertisement

8- मदहोशी (Madhoshi)

अपने करियर के शुरुआती दौर में भी जॉन ने खलनायक की भूमिका निभाई थी। मदहोशी फिल्म उन्हीं में से एक है। इस फिल्म में इन्होंने एक आतंकवादी अमन की भूमिका अदा की है। जॉन के अलावा इस फिल्म में बिपाशा बासु और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) जैसे कई सितारें भी थे।

Advertisement

Related Articles

Back to top button