EntertainmentFeatureMovies

विजय थलापति की वो 5 फिल्में जो आपको जरूर देखनी चाहिए

सुपरस्टार विजय थलापति तमिल सिनेमा के सबसे बड़े नामों में से एक हैं। जल्द ही उनका 48वां जन्मदिन आने वाला है। हर गुजरते साल के साथ ही उनका फैनबेस भी बढ़ता जा रहा है। कई फिल्मों और हैरतअंगेज परफॉर्मेंसेज के बाद जाकर वे जोसेफ विजय चंद्रशेखर से थलापति विजय बन सके हैं।

Advertisement

हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आई उनकी फिल्म ‘बीस्ट’ हिंदी दर्शकों में भी खूब पसंद की गई और लगातार उसे देखा जा रहा है। आज हम इस आर्टिकल में उनकी 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे जिसमें अच्छी परफॉर्मेंस से विजय ने दर्शकों का मन मोह लिया।

1.) कठ्ठी:

कठ्ठी फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विजय की सबसे शानदार एक्शन परफॉर्मेंस में से एक आई है। इसमें विजय ने डबल रोल किया है। एक किरदार एक कैदी का है जो जेल से भाग जाता है, और अपने हमशक्ल, जीवा, से मिलता है। बाद में जब जीवा की मौत हो जाती है तो कैदी उसकी पहचान धारण कर लेता है और उसके सपनों को पूरा करने की कोशिश करता है। यह फिल्म किसानों द्वारा की जा रही आत्महत्या के मुद्दे को भी उठाती है। विजय का साथ देने के लिए फिल्म में समांथा अक्कीनेनी और नील नितिन मुकेश जैसे अदाकार थे। इस फिल्म का निर्देशन आर मुरुगादास ने किया था।

Advertisement

2.) कन्नुक्कुल निलावु:

यह एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है। इसमें विजय ने गौतम नाम के एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया है जिसके साथ मनोवैज्ञानिक समस्याएं होती हैं। डॉक्टर राजशेखर, एक मनोवैज्ञानिक, गौतम को उसकी यादों तक वापस जाने में मदद करते हैं। फिल्म की कहानी प्रेम और ड्रामा से आगे मानसिक ट्रॉमा और स्वास्थ्य तक जाती है। विजय ने अपने करियर की सबसे यादगार परफॉर्मेंस में से एक इस फिल्म में दी है। यह फिल्म अपने लीक से हट कर कही गई कहानी के कारण एक मस्ट-वाच है।

3.) तुपक्की:

एक और फिल्म जिसका निर्देशन आर मुरुगादास ने किया है। इस फिल्म का बाद में हिंदी में रीमेक भी बना, हॉलीडे : अ सोल्जर इज़ नेवर ऑफ ड्यूटी नाम से। इसमें केंद्रीय भूमिका में अक्षय कुमार थे। इस फिल्म में हम एक आर्मी ऑफिसर के किरदार में विजय की सबसे शानदार परफॉर्मेंस में से एक देख सकते हैं। आईएमडीबी के अनुसार, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 130 करोड़ का कारोबार किया था।

4.) ननबन:

इस फिल्म का निर्देशन एस शंकर ने किया था। यह बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म 3 इडियट्स का तमिल रीमेक थी। यह फिल्म 3 कॉलेज के दोस्तों की कहानी कहती है। विजय का करियर जहां एक्शन फिल्मों से भरा हुआ है, उसमें कॉमेडी और हल्के फुल्के दृश्यों से भरी यह फिल्म एक बड़ा बदलाव थी। इस फिल्म से विजय ने एक अदाकार के तौर पर अपनी विविधता (वर्सेटिलिटी) दिखाई थी।

Advertisement

5.) मास्टर:

यह विजय की सबसे हालिया फिल्मों में से है। इसका निर्देशन लोकेश कनागराज ने किया था। यह पिछले साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों से एक थी। विजय की पॉपुलैरिटी का आलम यह है कि महामारी के दौर में रिलीज होकर भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। खबरों के मुताबिक इस फिल्म ने 242.5 करोड़ रुपए बॉक्स ऑफिस पर कमाए थे।

Advertisement
Back to top button