90 के दशक के बाद की वो 5 बॉलीवुड जोड़ियां जो दर्शकों को खूब पसंद आईं

रोमांस बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा फिल्म कैटेगरी में से एक है, और यह कभी भी उससे बाहर नहीं गया है। बार-बार, हमने बड़े पर्दे पर कुछ टैलेंटेड जोड़ियां देखी हैं, जो सदाबहार रही। फैंस ने भी कुछ ऑनस्क्रीन जोड़ियों को उनकी केमिस्ट्री के लिए खूब पसंद किया।
दर्शकों पर उनका जादू फिल्म निर्माताओं को फिल्मों के बाद फिल्मों में अपनी जोड़ी को दोहराने के लिए मजबूर करता रहा है। शाहरुख खान-काजोल से लेकर वरुण धवन-आलिया भट्ट तक, इन ऑनस्क्रीन जोड़ियों ने बार-बार दिल जीता है। तो आइये नजर डालते हैं 90s के बाद की कुछ लोकप्रिय जोड़ियों पर।
इन 5 बॉलीवुड जोड़ियों को फैंस ने किया खूब पसंद
1. शाहरुख खान-काजोल
शाहरुख और काजोल को लेकर किसी को भी बताने की जरूरत नहीं है कि ये जोड़ी अब तक की सबसे सुपरहिट ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक हैं। उन्होंने कुछ कुछ होता है, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, बाजीगर, माई नेम इज खान, कभी खुशी कभी गम जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम किया है।
हालांकि, काजोल और शाहरुख की सबसे प्रचलित फिल्मों में से एक दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे हैं। राज के रूप में शाहरुख और सिमरन के रूप में काजोल की जोड़ी आज भी लोगों को पसंद आती है।
2. अक्षय कुमार-कैटरीना कैफ की जोड़ी भी नहीं हैं किसी से कम
अक्षय और कैटरीना भी फेमस ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक है। इन्होंने नमस्ते लंदन, वेलकम, हमको दीवाना कर गए, सिंह इज किंग और कई फिल्मों में बड़े पर्दे में एक दूसरे के साथ काम किया और हर फिल्म में यह जोड़ी लोगों को पसंद आई। यह जोड़ी हाल ही में सूर्यवंशी में नजर आई थी।
3. रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण ने इंडस्ट्री में धमाल ही मचा दिया था
रणवीर और दीपिका जब भी किसी प्रोजेक्ट के लिए साथ आते हैं तो हमेशा जादू करते हैं। वे एक साथ इतने अच्छे लगते हैं और उनकी सिज़लिंग केमिस्ट्री केक पर चेरी की तरह है। उनकी कुछ बड़ी फिल्में गोलियों की रासलीला राम लीला, पद्मावत और बाजीराव मस्तानी हैं। यह पति-पत्नी की जोड़ी पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई 83 में नजर आई थी।
4. वरुण धवन-आलिया भट्ट
इस जोड़ी ने 2012 में करण जौहर की ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से साथ में डेब्यू किया था और तब से ये फैन्स की फेवरेट बन गई हैं। SOTY के बाद, उन्होंने बद्रीनाथ की दुल्हनिया, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और कलंक जैसी फिल्मों में काम किया।
5. शाहिद कपूर-करीना कपूर की जोड़ी बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी रही
शाहिद और करीना ने इम्तियाज अली की जब वी मेट के साथ दिल जीत लिया था, जिसे अब तक की सबसे रोमांटिक फिल्मों में से एक माना जाता है। गीत और आदित्य का इन दोनों का कैरेक्टर अद्भुत था कि वे अभी भी दर्शकों के दिमाग में ताजा हैं जैसे कल की ही बात हो। हालाँकि बाद में दोनों के निजी रिश्ते खराब हो गए और साथ में लम्बे समय तक नजर नहीं आये। आखिरी बार यह जोड़ी उड़ता पंजाब में नजर आई थी।