EntertainmentFeature

लाल सिंह चड्ढा समेत वो 5 बॉलीवुड फ़िल्में जो विदेशी फिल्मों की अडॉप्शन पर बनाई गईं

बॉलीवुड में हर साल सैकड़ों छोटी-बड़ी फ़िल्में रिलीज होती हैं। ऐसे में हर फिल्म की कहानी को अलग रख पाना भी आसान नहीं होता है। इसी वजह से अलग-अलग विचारों के लिए दूसरे जोन की फिल्मों से भी प्रेरणा ली जाती है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण हाल ही में साउथ में बनी फिल्मों को हिंदी में रीमेक करना है।

Advertisement

साउथ इंडस्ट्री के अलावा विदेशी फिल्मों से अडॉप्शन लेकर भी बॉलीवुड में फ़िल्में बनाई जाती है। इस लिस्ट हाल ही में आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा शामिल हुई है। आपको बताना चाहेंगे कि इससे पहले भी कई लोकप्रिय फिल्मों को विदेशी फिल्मों के आधार पर बनाया गया और उन्हीं का जिक्र हम करने जा रहे हैं।

लाल सिंह चड्ढा समेत ये बॉलीवुड फ़िल्में हैं विदेशी फिल्मों की अडॉप्शन

1. लाल सिंह चड्ढा

आमिर खान और करीना कपूर के लीड रोल वाली लाल सिंह चड्ढा इसी साल रिलीज होने वाली है। यह फिल्म हॉलीवुड की फारेस्ट गंप नामक मूवी की अडॉप्शन है।

Advertisement

इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ लेकिन आमिर खान की अदाकारी लोगों को प्रभावित करने में नाकाम रही। उन्हें ऐसा लगा जैसे कि वह अपने एक्सप्रेशन में कुछ नयापन नहीं लाये हैं और अपने पुराने किरदारों को रिपीट कर रहे हैं।

2. बदला

अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू स्टारर बदला मूवी स्पैनिश फिल्म कॉन्ट्रेटिएम्पो या द इनविजिबल गेस्ट की अडॉप्शन थी। इन दोनों ही मूवी की कहानी एक ही जैसी थी।

बॉलीवुड में इस फिल्म को सुजॉय घोष ने डायरेक्ट किया था। वहीँ अमिताभ और तापसी की एक्टिंग को काफी सराहना मिली थी।

Advertisement

3. बॉलीवुड में बनी ‘अंधाधुन’ भी एक अडॉप्शन थी

श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी अंधाधुन को बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन थ्रिलर फिल्मों में शुमार किया जा सकता है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना ने एक अंधे व्यक्ति की भूमिका की थी। वहीँ उनके साथ तब्बू और राधिक आप्टे भी नजर आईं थी। इस फिल्म को क्रिटिक्स ने भी सराहा था और बॉक्स ऑफिस में भी अच्छा किया था।

हालाँकि यह फिल्म भी फ्रेंच की शार्ट फिल्म ‘द पियानो ट्यूनर’ की अडॉप्शन थी। इस फिल्म के राइट्स श्रीराम राघवन ने खरीदे थे।

4. धमाका

पिछले साल कार्तिक आर्यन एक अलग अंदाज में नजर आये थे और उन्होंने धमाका फिल्म में एक गंभीर जॉर्नलिस्ट का किरदार निभाया था। इस फिल्म में कार्तिक ने अपने अलग अवतार से सभी को हैरान कर दिया था। आपको बता दें कि यह फिल्म भी साउथ कोरियन ड्रामा द टेरर लाइव का हिंदी रीमेक थी।

Advertisement

5. द गर्ल ऑन द ट्रेन

द गर्ल ऑन द ट्रेन के हिंदी रीमेक में परिणीति चोपड़ा नजर आईं थी। यह फिल्म 2021 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। दोनों फिल्में एक शराबी महिला पर केंद्रित हैं जो ट्रेन लेती है और एक ऐसी महिला के जीवन के प्रति ओब्सेस्सेड हो जाती है जिसे वह नियमित रूप से देखती है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button