EntertainmentFeatureSocial

वो 5 बॉलीवुड सेलिब्रिटी जिनके इंस्टाग्राम पर हैं सबसे अधिक फ़ॉलोअर्स

इंस्टाग्राम एक ऐसी जगह है जहां अब लगभग हर सेलेब है या होना चाहता है। फैंस भी चाहते हैं कि वे इंस्टाग्राम के माध्यम से अपने पसंदीदा सेलेब्रिटी से जुड़े रहें। लेकिन क्या कभी आपके मन में यह खयाल आया है कि इंस्टाग्राम पर सबसे फेमस कौन है ?

Advertisement

आप सभी ने कभी ना कभी ऐसा सोचा ही होगा। इसी क्रम में हम आज आपके लिए लाए हैं बॉलीवुड सेलेब्स की एक लिस्ट जिसमें हम बताएंगे इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड के 5 सबसे ज़्यादा फॉलो किए जाने वाले अकाउंट। आपको जानकर हैरत होगी कि इसमें एक भी मेल एक्टर नहीं है। तो आइए देखते हैं बॉलीवुड से 5 सबसे ज्यादा फॉलो होने वाले इंस्टाग्राम अकाउंट –

1.) प्रियंका चोपड़ा:

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड में भी सक्रिय हैं। अब तो उन्होंने शादी भी वहीं कर ली है और बस गई हैं। हालांकि अभी भी वे बॉलीवुड में सक्रिय हैं और फिल्में कर रही हैं। उनकी पहली पहचान अभी भी बॉलीवुड से ही है।

Advertisement

भारत से अमेरिका तक सक्रिय होने की वजह से उनकी फैन फॉलोइंग भी ग्लोबल है। इसी वजह से शायद इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड से सबसे ज्यादा फॉलो होने वाले अकाउंट में प्रियंका चोपड़ा का नाम सबसे ऊपर है। इस समय प्रियंका के 80.7 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

2.) श्रद्धा कपूर:

श्रद्धा कपूर के चाहने वाले भी कम नहीं हैं। श्रद्धा लगातार फिल्में कर रही हैं। इसके अलावा वे अपने लुक्स की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। उनके फैंस भी उन्हें देखने के लिए बेताब रहते हैं।

इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो होने वाले बॉलीवुड स्टार में श्रद्धा दूसरे नंबर पर आती हैं। उनके इस समय 73.7 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

Advertisement

3.) दीपिका पादुकोण:

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आती हैं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण। अक्सर शादी के बाद बॉलीवुड में अभिनेत्रियां फिल्में कम करने लगती हैं, या उनका ग्राफ गिर जाता है। दीपिका ने इस बात को ग़लत साबित किया है। वे फिल्मों में भी सक्रिय हैं और लगातार काम कर रही हैं।

इंस्टाग्राम पर भी वे लगातार फैंस को अपने जीवन के बारे में अपडेट देती रहती हैं। इसी वजह से उनकी फैन फॉलोइंग बरकरार है बल्कि हर समय बढ़ ही रही है। इस समय इंस्टाग्राम पर उनके 68.1 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

4.) आलिया भट्ट:

आलिया अपनी पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से ही सुर्खियों में रही हैं। आलिया एक सफल एक्टर हैं और वर्तमान जेनरेशन से कनेक्ट भी करती हैं। आलिया उसी पीढ़ी की हैं जो मोबाइल के साथ बड़ा हुआ है। इसलिए उन्हें इंस्टाग्राम पर रहने में कोई अतिरिक्त मेहनत नहीं करनी पड़ती। वे नियमित रूप से वहां सक्रिय रहती हैं और पोस्ट करती रहती हैं।

Advertisement

अभी हाल ही में उन्होंने अभिनेता रणबीर कपूर के साथ शादी भी कर ली और उसके बाद अपनी प्रेगनेंसी की खबर भी इंस्टाग्राम के माध्यम से अपने फैंस को दी। इन्हीं वजहों से बहुत लोग आलिया को फॉलो करते हैं। वर्तमान में आलिया को इंस्टाग्राम पर 68.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

5.) कैटरीना कैफ़:

इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले बॉलीवुड स्टार में पांचवे नंबर पर नाम आता है कैटरीना कैफ का। कैटरीना को लेकर यूं भी लोगों में उत्सुकता बनी रहती है। उनकी सुंदरता के दीवाने करोड़ों में हैं। इसका सबूत उनकी इंस्टाग्राम फॉलोइंग से पता चल जाता है। इस समय कैटरीना कैफ के इंस्टाग्राम पर कुल 66 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button