EntertainmentFeature

बॉलीवुड की वो 5 एक्ट्रेस जो शादी के कुछ समय बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं

हाल ही में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने खुद के प्रेग्नेंट होने की खबर सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की। 14 अप्रैल, 2022 को ही आलिया ने रणबीर कपूर के साथ शादी रचाई थी। दोनों की शादी में करीबी लोग ही मौजूद थे। जहां कुछ फैंस एक्ट्रेस की मां बनने की खबर से काफी खुश हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं तो वहीं कुछ फैंस हैरानी भी जाता रहे हैं।

Advertisement

आलिया ने शादी के दो महीनों में ही प्रेग्नेंट होने की खबर साझा की। हालाँकि, यह पहला मौका नहीं है जब कोई एक्ट्रेस शादी के बाद इतनी जल्दी प्रेग्नेंट हुई हो। इससे पहले भी कई अदाकारा शादी के कुछ समय बाद गुड न्यूज़ दे चुकी हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसी ही 5 एक्ट्रेस का जिक्र करने जा रहे हैं।

ये 5 एक्ट्रेस शादी के कुछ समय बाद ही हुईं थी प्रेग्नेंट

1. नताशा स्तांकोविक

नताशा स्तांकोविक ने भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से 31 मई 2020 को शादी रचाई थी। इन दोनों की शादी के एक महीने के बाद जुलाई में दोनों एक बेटे के माता-पिता बने। इनके बेटे का नाम अगस्त्य पांड्या हैं।

Advertisement

2. दिया मिर्जा

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया भी शादी के कुछ महीने बाद ही प्रेग्नेंट हुईं थी। दीया मिर्जा ने भी अपने पहले बच्चे को जन्म दिया और खुद से खुलासा किया कि वह शादी से पहले गर्भवती थी। आपको बता दें कि दिया ने जब दूसरी शादी की थी, तब वह प्रेग्नेंट थी।

3. कोंकणा सेन शर्मा

इस लिस्ट में अगला नाम अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा का है जिन्होंने 2010 में रणवीर शौरी से शादी की थी। कोंकणा ने अपनी शादी 3 सितम्बर, 2010 में की थी और मार्च 2011 में मां बन गईं थी।

4. एक्ट्रेस नेहा धूपिया शादी के पहले ही हो गई थी प्रेग्नेंट

नेहा धूपिया से साल 2018 में अंगद बेदी के साथ गुप्त तरीके से शादी कर ली थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही उनके घर में एक बेटी का जन्म हुआ। बाद में अभिनेत्री ने खुद स्वीकार किया कि वह शादी के पहले ही प्रेग्नेंट थी।

Advertisement

5. अमृता अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अमृता को प्रेग्नेंसी का जब पता चला तो उन्होंने शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया।

Advertisement

Related Articles

Back to top button