EntertainmentFeature

वो 5 स्टार किड्स जो 2023 में कर सकते हैं बॉलीवुड डेब्यू

बॉलीवुड में हर साल कई लोग अपने कैरियर की शुरुआत करते हैं। जिसमें, कुछ लोग सफल होते हैं और कुछ गुमनामी की दुनिया में खो जाते हैं। बॉलीवुड में डेब्यू करने वालों के साथ कुछ स्टार किड्स भी होते हैं।

Advertisement

नई पीढ़ी के डेब्यू को ले कर हमेशा ये अंदाजा लगाया जाता है, कि इस साल भी स्टार किड्स बॉलीवुड में कदम रख सकते हैं। करण जौहर ने धर्मा प्रोडक्शन के तले एक और स्टार किड्स को लाने की बात कर दी है। तो चलिए जानते हैं कि इस साल किन सितारों के बच्चे अपनी किस्मत को आजमाने के लिए बॉलीवुड में कदम रख सकते हैं।

1.) शनाया कपूर :

इन दिनों संजय और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर के फिल्मी दुनिया में आने के चर्चे हैं। करण जौहर ने हाल ही में इनका डेब्यू कन्फर्म कर दिया है। ये सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने वेकेशन से लेकर डेली रूटीन तक कई अपडेट्स शेयर करतीं हैं।

Advertisement

इन्होने ‘गुंजन सक्सेना’ में असिस्टेंट डायरेक्टर का काम किया था। और नेट फ़िलिक्स कि ‘द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइफ़्स में’ कैमियो भी किया था। शनाया बॉलीवुड में आने वाली फिल्म ‘बेधड़क’ से अपने करियर की शुरुआत कर रहीं हैं।

2 .) आर्यमन देओल:

आर्यमन देओल पिछले कुछ समय से अपने लुक्स को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। और लोगों के बीच उनकी काफी तारीफ हो रही है। आर्यमन का लाइमलाइट में आना इस बात का संकेत दे रहा है कि जल्द वो भी बॉलीवुड में कदम रख सकते हैं।

इन दिनों बॉबी देओल अपनी फिल्म ‘लव हॉस्टल’ से बहुत खुश हैं। और अपने बेटे के बॉलीवुड डेब्यू के बारे में खुल कर बात कर रहे हैं। बॉबी के अनुसार आर्यमन पहले अपनी पढ़ाई पूरी करेंगे फिर अपना करियर बनाने के बारे में सोचेंगे। उन्होंने कहा, “मुझे गर्व है कि मेरे बेटे को शिक्षा से प्यार है और मैं चाहता हूं कि जो भी काम वह करना चाहता है उसके बारे में वह स्पष्ट रूप से सोचे”।

Advertisement

3 .) पश्मीना रोशन:

ऋतिक रोशन की कजिन पश्मीना रोशन भी बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहीं हैं। पश्मीना अपना डेब्यू शाहिद कपूर की हिट फिल्म ‘इश्क विश्क’ के रीमेक से करेंगी। फिल्म साल 2023 में रिलीज होगी। इनके साथ रोशन सराफ, नाइला अग्रवाल और जिबरान खान भी होंगे।

सामने आए नामों में से जहां तीनों एक्टर्स ने अपनी एक्टिंग के नमूने सभी को दिखाए हैं वहीं पश्मीना के लिए सब नया होने वाला है। अपनी डेब्यू फिल्म को लेकर पशमीना खुश हैं। इन्होंने इंस्टाग्राम में एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “ऐसा लगता है कि वर्षो की तपस्या और कड़ी मेहनत आखिरकार सफल हो रही है। मैं स्क्रीन पर अपना पहला अनुभव आपके सामने लाने के लिए बेहद उत्साहित और नर्वस हूं।”

4.) अलिजे अग्निहोत्री:

सलमान खान की भांजी अलिजे भी इस साल बॉलीवुड एक्टिंग की शुरुआत कर सकती हैं। अलिजे पहले से ही सोशल मीडिया पर फेमस हैं। वो सलमान खान की बहन अलवीरा खान और अतुल अग्निहोत्री की बेटी हैं।

Advertisement

सलमान पहले ही इस बात को बता चुके हैं कि अलिजे 2022 में बॉलीवुड में डेब्यू करने का सोच रहीं हैं। बात करें अलिजे के फिल्मी करियर के बारे में तो उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू साल 2008 में रिलीज हुई अपने पिता की फिल्म हैलो से ही कर लिया था। उस वक्त वो काफी छोटी थीं। अलिजे अब एक अभिनेत्री के तौर पर अपना डेब्यू करने जा रही हैं।

5.) खुशी कपूर:

जाह्नवी कपूर के बॉलीवुड डेब्यू के बाद से ही उनकी छोटी बहन खुशी कपूर के ग्रैंड डेब्यू की बातें चल रही थीं। विदेश में फिल्म मेकिंग का कोर्स कंपलीट कर लौटी खुशी अब जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरती नजर आएंगी।

कुछ समय पहले ‘आज तक’ को दिए एक इंटरव्यू में पिता बोनी कपूर ने बताया था कि “खुशी अपने करियर की शुरुआत हिंदी सिनेमा से ही करेंगी, साउथ सिनेमा से नहीं।” खुशी कपूर के डेब्यू में बोनी कपूर का कोई योगदान नहीं होगा। अभी वो जिस प्रोजेक्ट पर काम कर रहीं हैं, इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीद लगाई जा रही है कि उनका डेब्यू जल्द ही हो सकता है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button