EntertainmentFeatureMovies

कांतारा फिल्म से सुपरस्टार बने रिषभ शेट्टी की 5 बेहतरीन फिल्में

साउथ फिल्म स्टार रिषभ शेट्टी (Rishabh Shetty) की नवीनतम फिल्म कांतारा पूरे देश में धूम मचा रही है। यह रिषभ शेट्टी के निर्देशन में बनी कन्नड़ लैंग्वेज की एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका हिंदी संस्करण हाल ही में रिलीज़ किया गया है। आपको बता दें अभिनेता ने न केवल इस फिल्म का निर्देशन किया है बल्कि फिल्म में हीरो की भूमिका भी निभाई है। इस फिल्म में रिषभ शेट्टी के किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है।

Advertisement

यही वजह है कि अब तक फिल्म दुनिया भर में 100 करोड़ की कमाई कर चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार यह कन्नड़ फिल्म जगत की छट्टी फिल्म है। जो बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के आंकड़े को पार करने में सफल साबित हुई है। इसी के साथ आज इस आर्टिकल में हम आपको रिषभ शेट्टी (Rishabh Shetty) के करियर की पांच बेस्ट फिल्मों के बारे में बताएंगे। जिन फिल्मों में उनका काम सराहनीय रहा हैं, जिन्हें आप एक बार जरूर देखना पसंद करेंगे:-

1.) मिशन इम्पॉसिबल (Mishan Impossible)

स्वरुप आरएसजे के निर्देशन में बनी यह फिल्म तेलुगु लैंग्वेज की कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है। जिसमें रिषभ शेट्टी ने कैमियो रोल प्ले किया है। लेकिन, आपको बता दें इस फिल्म में कैमियो रोल को रिषभ ने बखूबी के साथ निभाया है। इसके अलावा फिल्म में तापसी पन्नू और हरीश पेरादि ने भी काम किया हैं। इस फिल्म को 1 अप्रैल 2022 को रिलीज़ किया गया था। यह रिषभ के करियर की बेस्ट फिल्मों में से एक हैं।

Advertisement

2.) हीरो (Hero)

रिषभ शेट्टी के करियर की अगली बेस्ट फिल्म कन्नड़ लैंग्वेज की कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘हीरो’ है। जिसमें उन्होंने एक नाई का किरदार निभाया है। इस फिल्म में रिषभ शेट्टी के साथ गानवी लष्मन, प्रमोद शेट्टी, प्रदीप शेट्टी और अनिरुद्ध महेश ने भी काम किया हैं। इस फिल्म में रिषभ शेट्टी के किरदार को जनता द्वारा काफी पसंद किया गया था।

3.) बेल बॉटम(Bell bottom)

जयातीरथा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बेल बॉटम’ कन्नड़ लैंग्वेज की कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। जिसे साल 2019 में रिलीज़ किया गया था। इस फिल्म में रिषभ शेट्टी के साथ हरिप्रिया और विहाना तेज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। दरअसल फिल्म में एक पुलिसकर्मी का बेटा दिवाकर बचपन से ही जासूस बनने की ख्वाहिश रखता है। लेकिन, वह एक कांस्टेबल बन जाता है, हालाँकि अंत में उसे एक जासूस बनने का मौका मिल जाता है। फिल्म में जासूस का किरदार रिषभ शेट्टी ने निभाया है।

4.) कसारागोदु (Sarkari Hi. Pra. Shaale, Kasaragodu)

रिषभ शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म बच्चों के इर्द गिर्द घूमती है। जिसमें बच्चों की एकजूटता को दिखाया गया है। आपको बता दें यह फिल्म साल 2018 की हिट फिल्मों में से एक हैं। इस फिल्म के लिए रिषभ शेट्टी को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला हुआ है। इस फिल्म में रिषभ शेट्टी ने एक पुलिकर्मी का किरदार निभाया है। जो जनता द्वारा काफी पसंद किया गया था।

Advertisement

5.) कांतारा (Kantara)

इस फिल्म में रिषभ शेट्टी ने महत्वपूर्ण किरदार शिवा की भूमिका निभाई है। आपको बता दें इस फिल्म को लगभग 16 करोड़ के बजट के साथ बनाया गया है। जिसमें रिषभ शेट्टी के दमदार प्रदर्शन ने बॉक्स ऑफिस के सभी रिकार्ड्स को तोड़ दिया है। इसी के साथ फिल्म में ऋषभ के साथ सापथामी गौड़ा और मनासि सुधीर ने भी काम किया हैं।

Advertisement
Back to top button