EntertainmentFeature

10 ऑनस्क्रीन दोस्त, जो कि अपने दोस्तों की लाइफ में हीरो थे।

अक्सर बॉलीवुड की फिल्में लीड के आस-पास ही घूमती है, लेकिन अक्सर ये दोस्त वफादार होते है। जो लीड को उनका सपना पूरा करने में या उनकी प्रेम कहानी का पूरा करने और लाइमलाइट को लेने में मदद करते है। इनके जैसे अच्छे मित्र जिनके समर्थन के बिना नायक और नायिका अभी भी अपनी महाकाव्य कहानी को पूरा करने के लिए मेहनत कर रहे होंगे।

Advertisement

1-लुका चुप्पी में अब्बास

बॉलीवुड की नवीन रोमांटिक कॉमेडी में अब्बास असली एमवीपी है। जो कि हमेशा गुड्डू और रश्मि की समस्याओं के लिए हर बार एक नया हल लेकर आता है। और रश्मि के भाई के रूप में पोज देता है।  और तो यहां तक, ​​कि उसकी भूमिका के लिए हिट भी हो जाता है। इतना सब होने के बाद भी अपने दोस्त के लिए  उसकी वफादारी और प्यार कभी कम नहीं होता है।

2- गली बॉय में एमसी शेर और मोईन

मुराद की कामयाबी की यात्रा में एमसी शेर और मोईन विरोधी भूमिका निभा सकते है। लेकिन अभी भी वे उऩके बिना एक संघर्षरत रैपर होगा। जहा एमसी शेर ने उन्हें एक पेशेवर सफलता की राह पर निर्देशित किया है। वहीं मोईन ने उनके संघर्षों के जरिए उनका साथ दिया। भले ही मुराद की प्रतिभा उनकी खुद की हो । लेकिन इसे दो योग्य दोस्त और उऩके के प्यार मार्गदर्शन और समर्थन के तहत सम्मानित किया गया।

Advertisement

 3- क्वीन में विजयलक्ष्मी

विजयलक्ष्मी रानी के जीवन में एक ऐसा समय आया जब उनका दिल टूट गया। और वो भ्रम में पड़ गए। कि उनका जीवन किस दिशा की ओर जा रहा है। और विजयलक्ष्मी का समर्थन और जीवन शैली विकल्प रानी के लिए सीखने का बिंदु साबित हुआ। जिससे उनको अपने जीवन में विकल्पों पर विश्वास हासिल करने में काफी मदद मिली। और वास्तव में अपनी यात्रा के अगले चरण के लिए भी ये विजयलक्ष्मी ही थी। जिन्होंने कि उनको सही रास्ता दिखाया। जैसा कि वो कहती थी कि विजय नही तो क्या हुआ विजयलक्ष्मी तो है।

4- तनु वेड्स मनु सीरीज में पप्पी

उसने मनु को अपने द्वारा किए गए विकल्पों के बारें में आगाह तो किया होगा। लेकिन वे कभी भी उसका समर्थन करने से पीछे नहीं हटे। चाहे स्थिति कितनी भी गंभीर क्यों ना रही हो। एक डॉक्टर का भेष धारण करने से लेकर करीब मारे जाने तक , पप्पी भाईसाहब अपने ट्रेडमार्क हास्य और निष्ठावान आत्मा के साथ उनके साथ हमेशा खड़े रहे।

5- बरेली की बर्फी में रामा

जी बिल्कुल, बिट्टी अपने छोटे शहर और फिल्म की एक स्टार थी। लेकिन ये रामा ही थी जो कि शुरू  से ही उसके साथ थी। और चुपके से फिल्में देख रही थी।  और  साथ ही प्रेम पत्र लिखने में उसकी सहायता कर रही थी। यहां तक कि एक संभावित ब्लाइंड डेट पर भी वह उसके साथ थी। और जब वह बिट्टी को पसंद करने वाले को पसंद करने लगी तो उसने अपने इरादे बिट्टी को बता दिए।

Advertisement

6- बरेली की बर्फी में मुन्ना और प्रीतम विद्रोही

बरेली की बर्फी में लंबे समय के लिए सबसे अच्छे दोस्तों के बारे में संक्षेप में बताया है। कि प्रीतम विद्रोही ने चिराग को अपने जीवन के प्यार जीतने में मदद करने के लिए अपने व्यक्तित्व को ही बदल दिया। और बाद में उसने एक झूठी कहानी भी बनाई।  बस चिराग को एक अच्छा इंसान बनने में सहायता की। दूसरी ओर मुन्ना, जो कि एक वफादार साइडकिक था। जो कि चिराग की मदद करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार था।

7-फुकरे सीरीज में चूचा यानि वरूण शर्मा

वह एक विचित्र सा व्यक्ति है । उसके पास पैसे कमाने के सपने ही सपने है और वो अपने सबसे अच्छे दोस्त हनी को किसी भी चीज से ज्यादा प्यार करता है। चूचा वह व्यक्ति था, जिसकी मदद से हनी को पैसा कमाने की योजनाएं बनाने में सहायता मिलती है। लेकिन जब हनी ने सुर्खियां बटोरी तो चूचा अपने सभी कोशिशों में हनी का समर्थन करने के लिए संतुष्ट था और उसे खुश करते हुए किनारे पर रहा।

8- ये जवानी है दीवानी में अदिति

अदिति, नैना और बनी दोनों की बहुत ही अच्छी दोस्त थी। जिसने यह सुनिश्चित किया कि नैना के साथ उसकी दोस्ती एक यात्रा के साथ ही खत्म नहीं हुई। बल्कि एक गहरी दोस्ती के बंधन में तब्दील हो गई। इसी तरह , जव बनी ने अपने दोस्तों से खुद को दूर कर लिया तब भी उसने संपर्क में रहना और उसे अपने दोस्तों के घेरे में वापस लाना सुनिश्चित किया।

Advertisement

9- स्त्री में बिट्टू

बिट्टू के रूप में वो निंदक और मिलमसार का सहीं संयोजन था। जिसकी अपने दोस्तों के लिए वफादारी पर कभी सवाल नहीं उठे। बेशक उन्होंने विक्की के प्यार के खिलाफ सावाधानी की आवाज के रूप में काम किया । फिर भी उन्होंने अपने दोस्त की तलाश और शहर को एक बुरी आत्मा से आज़ादी दिलाने में उनका समर्थन जारी रखा। उनके विचार अलग-अलग हो सकते है। लेकिन उनका समर्थन अद्वितीय था।

10- हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में शोंटी और पोपलू

हम्प्टी जैसे ही अपनी प्रेमिका के पिता को जीतने का रास्ता अपनाता है। शोंटी और पोपलू एक वफादार दोस्त के रूप में उसके साथ खड़े हो जाते है। चाहे पीटना हो, प्रतिकूल परिस्थितियों में रहना हो या फिर इमोशनल साउंडिंग बोर्ड हो। शोंटी और पोपलू हम्प्टी की मदद करने से कभी पीछे नहीं हटते ।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button