केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी पर सुनील शेट्टी ने दिया बड़ा बयान, जानें अभिनेता ने क्या कहा?

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल अपने प्रदर्शन के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। वो इस समय सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी के साथ अपने रिश्ते को लेकर लाइमलाइट में बने हुए है। इन दोनों की शादी को लेकर खबरें सुनने को मिलती रहती हैं।
कुछ समय पहले यह खबर आयी थी कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल साल 2023 की शुरुआत में शादी कर सकते हैं। हालांकि अब इन दोनों की शादी को लेकर एक नयी खबर सामने निकलकर आ रही है जिसके अनुसार अथिया और राहुल इस साल दिसंबर में शादी कर लेंगे। ये कपल लगभग 3 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे है।
शादी को लेकर सुनील शेट्टी ने कही ये बात
हालांकि पिता सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उनके अनुसार शादी का फैसला बच्चे करेंगे।
उन्होंने कहा, “मेरा मानना है जैसे ही बच्चे तय करेंगे वैसा ही होगा क्योंकि अभी राहुल के कई शेड्यूल है जिसमें एशिया कप 2022, साउथ अफ्रीका का टूर और ऑस्ट्रेलियन टूर शामिल है। जब बच्चों को ब्रेक मिल जाएगा तो वो शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी एक दिन में तो नहीं हो सकती?”
Suniel Shetty has broken his silence on the rumour about his daughter Athiya Shetty's wedding with KL Rahul. The two made their relationship official last year.#SunielShetty #AthiyaShetty #KLRahul #relationships pic.twitter.com/b3s5y4ZFuT
— Asiana Times (@AsianaTimes) August 24, 2022
Advertisement
#SunielShetty reaction on daughter's #athiyashetty and #klrahul marriagehttps://t.co/mnUZ1WoDe1
— StoriesViews (@StoriesViewsCom) August 24, 2022
Advertisement
हालांकि सुनील शेट्टी की करीबी सूत्रों से पहले खबर मिली थी कि शादी की तैयारियां शुरू हो गयी है और सब कुछ ठीक रहता है तो 2022 दिसंबर तक अथिया और राहुल शादी कर लेंगे केएल राहुल और अथिया शेट्टी के फैंस इस ग्रैंड वेडिंग को लेकर काफी उत्साहित दिखाई दे रहे है। दोनों के परिवार भी इस शादी को लेकर उत्साहित है।
अथिया शेट्टी के फिल्मी करियर की बात की जाए तो उन्होंने 2015 में आयी फिल्म हीरो से अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म से सूरज पंचोली ने अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म से जिस प्रदर्शन की उम्मीद की गयी थी वैसा प्रदर्शन फिल्म करने में नाकाम रही। इसके बाद अथिया 2017 में आयी फिल्म मुबारकां में दिखाई दी थी। इसके अलावा वो 2019 में रिलीज हुई फिल्म मोतीचूर चकनाचूर में दिखाई दी थी। इसके बाद से वो किसी फिल्म में अभिनय करते हुए नहीं दिखाई दी है। वहीं केएल राहुल कप 2022 में खेल रहे है। वो पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में 0 पर आउट हो गए थे।