कॉफी विद करण 7 में फिसली आमिर खान ने रोहित शेट्टी का नाम लेकर की ये बड़ी गलती, पढ़े पूरी खबर

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) को लेकर व्यस्त चल रहे है। ये फिल्म 11 अगस्त को बड़े परदे पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
हाल ही में आमिर और इस फिल्म में उनके साथ मुख्य भूमिका निभा रही करीना कपूर खान कॉफी विद करण के सीजन 7 में लाल सिंह चड्ढा को प्रमोट करने पहुंचे थे।
Bebo being Bebo and Aamir bringing his A game – this epic duo is here to fire up the koffee couch! #HotstarSpecials #KoffeeWithKaranS7 episode 5 streaming now only on Disney+ Hotstar. https://t.co/mmhktL8rjL pic.twitter.com/pFxzMohY2z
Advertisement— Karan Johar (@karanjohar) August 3, 2022
आमिर खान ने दिया गलत जवाब
कॉफी विद करण में करण ने आमिर और करीना से बातचीत करते हुए कई मजेदार सवाल पूछे। इस बीच आमिर ने एक सवाल का गलत जवाब दिया जिस पर शो के होस्ट करण और करीना अपनी हंसी पर काबू नहीं रख पाए। शो में करण जौहर ने आमिर और करीना के साथ एक रैपिड फायर राउंड खेला जिसमें उन्हें बजर दबाकर जल्दी से जल्दी जवाब देना था। इस राउंड में करीना ने बाजी मार ली।
करण ने यह सवाल किया कि भारतीय क्रिकेट टीम के तीन क्रिकेटर्स के नाम बताएं? इस पर आमिर खान ने सबसे पहले बजर दबाया। उन्होंने विराट कोहली, रोहित शेट्टी बोल दिया। इसका जवाब सुनते ही करीना और करण अपनी हंसी पर काबू नहीं रख सके। हालांकि तुरंत ही अभिनेता ने अपनी गलती सुधारी अपनी गलती सुधार और बोला रोहित शेट्टी नहीं रोहित शर्मा है।
फिल्म को उठ रही बॉयकॉट करने की मांग
आमिर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर लगातार बॉयकॉट करने की मांग उठ रही है। सोशल मीडिया पर पिछले काफी दिनों से बॉयकॉट लाल सिंह चड्ढा ट्रेंड कर रहा है।
Don't watch our films, we don't force you – #KareenaKapoorKhan
Listen her friends. 🙏#BoycottLaalSinghChaddha#BoycottbollywoodForever
pic.twitter.com/crppGCofu6 pic.twitter.com/eyjkRIXyMSAdvertisement— JASMIT VACHHANI (@JMVACHHANI) August 2, 2022
My appeal to everyone kindly don't waste ur hard earned money & time to watch these "Nepo Kids, Druggies, Mafia, Porn Bollywood" #BoycottBollywood 👈 I should say here utilize ur money & time for needy people
Our beloved Sushant
Sushant Man Of Value#BoycottLaalSinghChaddha pic.twitter.com/19xYFEsUq3Advertisement— Berojgar Rishikesh chourasiya (@bol_yuva) August 3, 2022
She is challenging common people openly.
She has already said jisako nahi dekhana hai na dekhe
People with no self respect will definitely will watch this film.
She is indirectly saying that tum logo ki aukat nae hai boycot karo#BoycottLaalSinghChaddha#IndiaWithLaalSinghChaddha pic.twitter.com/8PsugYgYWrAdvertisement— Mohan Srivastava (@MohanSr22) August 2, 2022
लाल सिंह चड्ढा से आमिर बड़े परदे पर 4 साल बाद वापसी करने जा रहे है। अभिनेता आखिरी बार बड़े परदे पर 2018 में रिलीज हुई फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में नजर आये थे। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख नजर आये थे। हालांकि बेहतरीन स्टार कास्ट के बावजूद यह फिल्म फ्लॉप हो गयी थी। ऐसे में आमिर खान को लाल सिंह चड्ढा से काफी उम्मीदें है। उनकी यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का रीमेक है जो 1994 में बड़े परदे पर रिलीज हुई थी।