Movies

शाहिद कपूर द्वारा ठुकराई गई ये पांच फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हुईं थीं सुपरहिट

शाहिद कपूर बॉलीवुड के सबसे चहेते एक्टर्स में से एक हैं। कबीर सिंह जैसी बेहतरीन फ़िल्म कर चुके शाहिद कपूर ने बीते वर्षों में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों से दर्शकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

Advertisement

कबीर सिंह ही नहीं बल्कि, उड़ता पंजाब और जब वी मेट से लेकर हैदर तक शाहिद कपूर हर परफॉर्मेंस में अपना बेस्ट देने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, इन तमाम बातों के बीच ऐसी भी कुछ फिल्म्स हैं जिनमें शाहिद कपूर हो सकते थे। लेकिन, उन्होंने इन फिल्मों को करने से इंकार कर दिया था।

आज के इस लेख में हम एक नजर डालेंगे, शाहिद कपूर द्वारा ठुकराई गई कुछ फिल्में जो बॉक्स ऑफिस में सुपरहिट हो गईं…

Advertisement

1.) रॉकस्टार:

रणबीर कपूर, नरगिस फाखरी स्टारर रॉक स्टार को दर्शकों के बीच काफी सराहना मिली थी। वास्तव में, रॉकस्टार को रणबीर कपूर की अब तक की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों के रूप में माना जाता है। हालांकि, यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि यह फिल्म सबसे पहले शाहिद कपूर को ऑफर की गई थी।

ऐसा कहा जाता है कि, डायरेक्टर इम्तियाज अली ने शाहिद कपूर से जब वी मेट और रॉक स्टार दोंनो फिल्म्स की स्क्रिप्ट के साथ बात की थी। जिसके बाद शाहिद ने जब वी मेट के लिए हाँ कहा था। हालांकि, जब वी मेट भी एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

Advertisement

2.) रंग दे बसंती:

मल्टीस्टारर यह फिल्म युवाओं के बीच काफी हिट रही थी।इस फिल्म में आमिर खान, सिद्धार्थ, शरमन जोशी, आर. माधवन, अतुल कुलकर्णी, कुणाल कपूर, एलिस पैटन, किरण खेर और सोहा अली खान समेत कई एक्टर्स ने एक साथ मिलकर काम किया था।

इस फ़िल्म में भगत सिंह का किरदार निभाने के लिए शाहिद कपूर को कहा गया था। लेकिन, उन्होंने इसके लिए मना कर दिया था। एक ईंट में उन्होंने यह भी कहा था कि, “मुझे ‘रंग दे बसंती’ नहीं करने का अफसोस है। वे चाहते थे कि मैं भगत सिंह का रोल करूं। मैं स्क्रिप्ट पढ़ते हुए रोया और इसे पसंद किया, लेकिन दुर्भाग्य से इसके लिए समय नहीं निकाल सका।”

Advertisement

3.) बैंग बैंग:

ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ स्टारर, बैंग बैंग सुपर-हिट हॉलीवुड फिल्म, नाइट एंड डे की रीमेक थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इसका सबसे बड़ा कारण, दर्शकों के बीच ऋतिक और कैटरीना की कमेस्ट्री को पसंद किया जाना था।

हालांकि, मुख्य भूमिका के लिए ऋतिक पहली पसंद नहीं थे। फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने पहले शाहिद कपूर से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया था।

Advertisement

यह भी पढ़ें: इन 5 बड़ी फिल्मों के ऑफर ठुकराने का ऋतिक रोशन को होगा पछतावा।

4.) रांझणा:

आनंद एल राय द्वारा निर्देशित, रांझणा आज भी दर्शकों के बीच पसंद की जाती है। वास्तव में, इस फ़िल्म की स्क्रिप्ट इतनी शानदार तरीके से गढ़ी गई थी कि, वह हर किसी को पसंद आई थी।

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार धनुष ने फिल्म में अपनी कमाल की अदाकारी से सभी का दिल जीत लिया था।हालांकि, धनुष द्वारा निभाई गई भूमिका पहले शाहिद कपूर को ऑफर की गई थी। लेकिन, उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था।

Advertisement

5.) शुद्ध देसी रोमांस:

सुशांत सिंह राजपूत आज हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन, उनके द्वारा अभिनीत शुद्ध देसी रोमांस ने दर्शकों के बीच काफी जगह बनाई थी। परिणीति चोपड़ा के साथ सुशांत की कमेस्ट्री लोगों के बीच बेहद पसंद की गई थी।

हालांकि, बहुत कम लोग ही यह जानते हैं कि इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका के लिए सबसे पहले शाहिद कपूर से संपर्क किया गया था। लेकिन, उन्होंने अपने बिजी शेड्यूल के कारण इस फ़िल्म को करने से इंकार कर दिया था।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button