बॉलीवुड स्टार्स की वो 6 जोड़ियां जो हमउम्र हैं लेकिन आप होंगे अंजान

अगर बॉलीवुड में फिट अभिनेता की गिनती में अक्षय कुमार का नाम सबसे पहले आता हैं। वहीं फिट लिस्ट में सलमान खान, सोनू सूद, विद्युत जामवाल, टाइगर श्रॉफ जैसे कलाकार शामिल है। वहीं कुछ ऐसे भी कलाकार देखने को मिलते हैं जो काफी युवा है लेकिन उम्र से काफी बड़े किरदार निभाते हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी स्टार्स है जिनकी उम्र तो बराबर है लेकिन दिखने में काफी बड़े लगते हैं।
1. शाहरुख खान, सलमान खान और मिलिंद सोमन
सलमान खान और शाहरुख खान की उम्र लगभग बराबर है। वहीं उनकी तुलना मिलिंद सोमन की बात की जाए तो उनकी उम्र 56 साल की है। हालांकि वो फिट इतने ही की 40 के ही लगते हैं।
2. सनी देओल और आलोक नाथ
सनी देओल इस समय 65 साल के है। वहीं, आलोक नाथ उनसे सिर्फ एक साल बड़े है। वो बड़े परदे पर पिता के रोल निभाते है और देखने में सनी देओल से काफी बड़े लगते है। सनी देओल के फिल्मी करियर की बात करें तो चुप फिल्म से वापसी कर रहे है। उनकी इस फिल्म को आर बाल्की ने डायरेक्ट किया है।
3. ऋतिक रोशन और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी
ऋतिक रोशन और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी हमउम्र (48) है। वहीं ऋतिक जहां 35 के ही लगते है लेकिन नवाज काफी बड़े दिखाई देते हैं। इन दोनों को देखकर लगता नहीं है कि ये दोनों एक ही उम्र के है।
ऋतिक के फिल्मी करियर की बात की जाए तो वो विक्रम वेधा और फाइटर में काम कर रहे है। वहीं नवाज़ुद्दीन की बात करें तो वो अद्भुत, टिकू वेड्स शेरू, नूरानी चेहरा, बोले चूड़ियां में काम कर रहे रहे।
4. गजराज राव और आर माधवन
आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि गजराज राव माधवन से देखने में काफी बड़े लगते है लेकिन उम्र में उनसे एक साल छोटे है। गजराज राव की उम्र 51 साल की है और माधवन की उम्र 52 की है।
5. फरहान अख्तर और राम कपूर
फरहान अख्तर और राम कपूर भी इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाने में सफल हो गए है। इन दोनों अभिनेताओं की उम्र 48 साल की है हालांकि राम अब फरहान की तरफ काफी जिम करने लगे है। वहीं फरहान की बात की जाए तो वो जैसे वो 10 साल पहले थे वैसे ही अभी दिखते हैं।
6. अक्षय कुमार और दिलीप जोशी
अक्षय कुमार 54 साल के है लेकिन वो फिट इतने है कि उससे उनकी उम्र का पता नहीं लगाया जा सकता हैं। वहीं दिलीप जोशी 52 साल के हैं लेकिन अक्षय से काफी बड़े नजर आते हैं।