Feature

40 साल की उम्र पार कर चुकी ये टीवी अभिनेत्रियां अभी भी है सिंगल

कुछ सालों पहले तक शादियां बहुत जल्दी-जल्दी हो जाती थी। हालांकि अब इस मामलें में काफी गिरावट देखने को मिली है। आज के समय में लोग पहले अपने करियर बनाते हैं उसके बाद जाकर कहीं शादी करने का फैसला करते हैं। इस मामलें में टीवी जगत की अभिनेत्रियां भी अपना नाम दर्ज करवाने में सफल रही है। उन्होंने पहले अपने करियर पर फोकस किया है और उसके बाद शादी करने का फैसला किया है। वहीं कुछ ऐसे भी टीवी अभिनेत्रियां रही है जो 40 की उम्र को पार कर चुके हैं लेकिन शादी करने का फैसला नहीं किया है।

Advertisement

1. साक्षी तंवर

साक्षी तंवर छोटे परदे का बड़ा नाम है। उनका जन्म 12 जनवरी 1973 को हुआ है। इस समय वो उम्र 49 साल की है और अभी तक शादी नहीं की है। 2018 में, साक्षी सिंगल मदर बनीं जब उन्होंने नौ महीने की बच्ची दित्या तंवर को गोद लिया। अभिनेत्री ने 1993 में आये शो लालिया से डेब्यू किया था। इसके बाद वो 1999 में आये शो अलबेला सुर मेला में शो प्रेसेंटर की भूमिका में दिखाई दी थी। इन दोनों ही शो से उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिली।

इसके बाद साक्षी ने कहानी घर घर की सीरियल में मुख्य भूमिका निभाती हुई दिखाई दी थी। इस सीरियल की वजह से वो घर-घर में मशहूर हो गयी थी। यह शो 2008 तक चला। उन्होंने कुटुंब, देवी, जस्सी जैसी कोई नहीं, कहानी हमारे महाभारत की बड़े अच्छे लगते हैं, एक थी नायका, कोड रेड जैसी टीवी सीरियल्स में अभिनय करते हुए अपना एक अलग मुकाम बनाया है।

Advertisement

इसके अलावा अभिनेत्री ने दंगल, मोहल्ला अस्सी, डायल 100, सम्राट पृथ्वीराज जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया है। इसके अलावा साक्षी ने करले तू भी मोहब्बत, द फाइनल कॉल, मिशन ओवर मार्स और माई: ए मदर्स रेज जैसी वेब सीरीज में अभिनय करके दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया है।

2. शिल्पा शिंदे

इस लिस्ट में शिल्पा शिंदे भी अपना नाम दर्ज करवाने में सफल हो गयी है। इस समय शिल्पा की उम्र 44 साल है और लगता है वो अभी जल्दी शादी के मूड में नहीं है। हालांकि काफी लोग इस बात से अंजान होंगे कि टीवी अभिनेता रोमित राज से उनकी सगाई फिक्स हो गयी थी। हालांकि बाद में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था।

दोनों की मुलाकात टीवी शो मायका (2007-2009) के सेट पर हुई थी। इसके तुरंत बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। 2009 में उन्होंने सगाई कर ली लेकिन बाद में दोनों ने इसे तोड़ दिया। एक बार शादी को लेकर अभिनेत्री ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि शिल्पा ने कहा था कि शादी बबड़ा फैसला है और ऐसे में पार्टनर और मेरी सोच का मिलना बहुत जरूरी है।

Advertisement

उन्होंने छोटे परदे पर अपना डेब्यू 2001 में कभी आए ना जुदाई से किया था। इसके बाद वो आम्रपाली, तुम बिन जाऊं कहां, आँधी, आवाज – दिल से दिल तक, भाभी, हातिम, मेहर, रब्बा इश्क ना होवे, बेटियां अपनी या पराया धन, सोलहः सिंगार, हरी मिर्ची लाल मिर्ची, घर की लक्ष्मी बेटियाँ, वारिस, चिड़िया घर, भाभी जी घर पर हैं! जैसी टीवी सीरियल्स में  की छाप छोड़ी है।

3. मेघना मलिक

अभिनेत्री मेघना मलिक टीवी का जाना पहचाना नाम है। 50 साल की हो चुकी मेघना ने शादी नहीं की है और उनको देखकर लगता नहीं है कि वो अब शादी भी करेंगी। मेघना हिंदी टेलीविजन और फिल्मों में काम करते हुए दिखाई दे जाती हैं। उन्हें घर-घर में लोकप्रियता कलर्स टीवी के शो ना आना इस देस लाडो से मिली थी। इस सीरियल में उन्होंने अम्माजी का किरदार निभाया था। उनका द्वारा निभाए गए किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

इसके अलावा वह चलते चलते, कुछ ना कहो और तारे ज़मीन पर जैसी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल भी कर चुकी हैं। 2017 में, उन्हें लाडो 2 में अम्माजी के रूप में अपनी भूमिका को दोबारा करने के लिए साइन किया गया था लेकिन उन्होंने 2018 में शो छोड़ दिया, इसके बाद उसी साल शो ऑफ एयर हो गया। वहीं अपनी शादी को लेकर अभिनेत्री का कहना है कि मैं सिंगल ही बहुत खुश हूं। मैंने अपने काम में खुद को इतना व्यस्त कर लिया है कि अब किसी भी चीज के लिए समय ही नहीं मिलता है। मुझे अभिनय से प्यार है।

Advertisement

4. नेहा मेहता

टीवी अभिनेत्री नेहा मेहता का जन्म 9 जून 1978 को पाटन, गुजरात में हुआ है और 44 साल की उम्र में उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है और इससे उनके फैंस काफी हैरान है। उन्होंने टीवी पर अपना डेब्यू 2001 में आयी फिल्म डॉलर बहु से डेब्यू किया और इसके बाद उन्होंने 2002 में भाभी सीरियल में काम करती हुई दिखाई दी थी। हालांकि इन दोनों ही टीवी सीरियल्स से उन्हें कोई पहचान नहीं मिल पायी।

उन्हें पहचान 2008 के टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा से मिली। इस शो में वो अंजली तारक मेहता और बाद में सुनयना फोजदार के किरदार में नजर आ रही है। यह शो अभी भी चल रहा है और घर-घर में इसको देखा जाता हैं। इसके अलावा वो जन्मों जन्म, ईएमआई, बेटर हाफ और हल्की फुल्की में काम किया था।

5. जया भट्टाचार्य

इस लिस्ट में  जया भट्टाचार्य भी अपना नाम दर्ज करवाने में सफल हो गयी है। वो कई टीवी सीरियल्स में पॉजिटिव और निगेटिव किरदार करते हुए निभा चुकी हैं। वो साराब, पल छिन, बनू मैं तेरी दुल्हन, कहानी हमारे महाभारत कि, कैसा ये प्यार है, कसम से, बढ़ो बहू, सिलसिला बदलते रिश्तों का, पिंजरा खूबसूरती का, थपकी प्यार की 2 जैसे टीवी सीरियल्स में काम किया है।

Advertisement

इसके अलावा वो सिर्फ तुम, क्यो की… मैं झूठ नहीं बोलता, देवदास, लज्जा, हो सकता है, जिज्ञासा, एक विवाह ऐसा भी, मिमी जैसी फिल्मों में भी काम किया है। 44 साल की उम्र में भी सिंगल रह रही जया एक रिलेशनशिप में थी लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि बेक्रअप के बाद कई पुरुष दोस्त उनसे नजदीकियां बढ़ाने में लग गए थे। अभिनेत्री ने कहा लोगों का माइंड सेट देखकर मैं हैरान हो गयी थी कि वो ये स्वीकार क्यों नहीं कर सकते कि एक महिला अकेली भी रह सकती हैं।

Advertisement

Related Articles

Back to top button