आलिया भट्ट द्वारा फिल्मों में निभाए गए ये 6 किरदार जो साबित कर देंगे कि वह इस पीढ़ी की बॉलीवुड सुपरस्टार हैं

आलिया भट्ट-स्टारर डार्लिंग का टीजर अब आउट हो चुका है। दर्शकों को उनकी इस फिल्म का टीजर काफी पसंद आया है। यह फिल्म 25 अगस्त 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। 2012 में आयी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू करने वाली आलिया ने बहुत कम समय में अपने अभिनय के दम पर अपनी अलग पहचान बना ली है।
तो आज हम आपको आलिया भट्ट की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे है जिसमें उनके अभिनय की काफी तारीफ की गयी है और इसी के साथ उन्होंने दिखा दिया कि वो इस पीढ़ी की बॉलीवुड सुपरस्टार हैं।
1. उड़ता पंजाब
उड़ता पंजाब में उत्तर भारत के एक पीड़ित प्रवासी मजदूर के रूप में आलिया भट्ट का अभिनय कमाल का था। इस रोल को निभाकर उन्होंने दिखा दिया कि वो किसी भी रोल को आसानी से निभा सकती हैं। यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहिद कपूर, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ ने मुख्य भूमिका निभाई थी। उड़ता पंजाब बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी और इसको अभिषेक चौबे ने डायरेक्ट किया था।
2. राजी
एक भारतीय अंडरकवर जासूस के रूप में आलिया भट्ट का अभिनय शानदार था। उन्होंने डर, अपने पति के लिए प्यार और अपने देश के लिए प्यार के बीच की लड़ाई को बड़े परदे पर इतनी सहजता से निभाया है कि लोग उनके दीवाने हो गए। यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थो और हिट हो गयी थी। इस फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया था।
3. गली बॉय
सफीना जैसे किरदार को सिर्फ आलिया भट्ट ही कर सकती थीं। जहां गली बॉय रणवीर सिंह के करैक्टर और भारत में सबसे बड़े अंडरग्राउंड रैपर बनने के उनके सफर के इर्द-गिर्द घूमती थी, वहीं आलिया भट्ट ने भी अपनी उपस्थिति के साथ दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब रही। इस फिल्म को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए थे।
4. डियर जिंदगी
इस फिल्म में कायरा का किरदार आलिया भट्ट ने निभाया था और उसके साथ जो हुआ उसको देखकर आप उनके प्रति सहानुभूति रखने लगेंगे। आलिया की 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी और इसकी डायरेक्टर गौरी शिंदे थी।
5. गंगूबाई काठियावाड़ी
आलिया भट्ट ने गंगूबाई काठियावाड़ी में अपने लुभावने अभिनय के साथ अपने करियर को एक लेवल और ऊपर लेकर चली गयी है। एक युवा, डरपोक सेक्स वर्कर से लेकर मुंबई माफिया में सबसे शक्तिशाली शख्सियत बनने तक एक महिला की जर्नी को उन्होंने बड़े परदे पर अच्छे से निभाया था। इसमें उन्होंने कुछ हटकर अभिनय किया और उनके इस अभिनय को काफी सराहा गया। यह फिल्म 2022 में रिलीज हुई थी और इसके डायरेक्टर संजय लीला भंसाली थे।
6. हाइवे
हाईवे में आलिया भट्ट का अभिनय शानदार था। वह वीरा त्रिपाठी के रूप में अपनी भूमिका में कच्ची, मनोरंजक और वास्तव में बेहतरीन लग रही थी। इस फिल्म में शादी से कुछ रात पहले उनका अपहरण कर लिया जाता है, लेकिन उनका जो अपहरण करता है उससे उन्हें प्यार हो जाता हैं।