FeatureMovies

भारत की सबसे सुंदर अभिनेत्रियों में से एक असिन के इन 9 फैक्ट्स के बारे में जानिये

केरल में जन्मी अभिनेत्री असिन ने 2001 में नरेंद्रन मकान जयकांतन वाका नामक एक मलयालम फिल्म से मात्र 15 साल की उम्र में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। हालांकि उन्हें पहचान तब मिली जब उन्होंने उन्होंने पहली बार 2003 में आई तमिल फिल्म अम्मा नन्ना ओ तमिला अम्मय में काम किया।

Advertisement

असिन ने गजनी, पोक्किरी, वरलारु, शिवमणि, और दशावतारम जैसी साउथ की फिल्मों में काम करते हुए अपने अभिनय की छाप छोड़ी है। असिन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए तेलुगु फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला है।

वहीं उन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू 2008 में आयी उन्हीं की फिल्म गजनी के हिंदी रीमेक में किया था। 2005 में तमिल फिल्म गजनी से किया था। वहीं हिंदी रीमेक में उनके साथ आमिर खान मुख्य भूमिका में नजर आये थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इसके बाद असिन ने हाउसफुल 2 , खिलाड़ी 786, बोल बच्चन और रेड्डी जैसी फिल्मों में काम किया है। 2015 में, उन्होंने प्रसिद्ध मोबाइल कंपनी माइक्रोमैक्स के सह-मालिक राहुल शर्मा से शादी कर ली। शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली।

Advertisement

तो आज हम आपको असिन के कुछ रोचक और ऐसे फैक्ट्स के बारे में आपको बताएंगे जिनसे आप होंगे अंजान

1. असिन हमेशा से एक ऐसी अभिनेत्री रही हैं जो अपने करियर में नई चीजों को डेवलप करने और कोशिश करने में विश्वास रखती हैं। जब वो इटली गयी तो उन्होंने वहां विमान उड़ाने की ट्रेनिंग ली। इस चीज की कई तस्वीरें उन्हें अपने सोशल मीडिया पर डाली है।

2. कई लोग इस बात से अंजान होंगे कि असिन एक अच्छी तरह से ट्रेनेड भरतनाट्यम और कथकली डांसर हैं।

3. अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले, वह एक पार्ट टाइम मॉडल और एक बिजनेसवुमेन थीं।

Advertisement

4. असिन उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में शुमार है जो मलयालम, तमिल, तेलुगु, अंग्रेजी, हिंदी और फ्रेंच सहित छह भाषाएं बोलती हैं।

5. असिन की पसंदीदा फिल्में किझुकुम और द साउंड ऑफ म्यूजिक हैं।

6. असिन को उनकी सुंदरता और शानदार अभिनय के कारण “क्वीन ऑफ कॉलीवुड” के प्रतिष्ठित खिताब से नवाजा जा चुका हैं।

Advertisement

7. उनके नाम का अर्थ “शुद्ध और दोषरहित” है। उनका ये नाम पिता द्वारा दिया गया था। बहुत से लोग नहीं जानते होंगे कि उनकी दादी के नाम पर उनका मैरी रखा जाना था।

8. वह स्कूल में बहुत होशियार छात्रा थी। असिन ने अपनी कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में 90% से ज्यादा अंक हासिल किए। उन्होंने बी.ए. सेंट टेरेसा कॉलेज, केरल से अंग्रेजी साहित्य में किया।

9. असिन ने 25 अक्टूबर, 2017 को एक बच्ची “अरिन” को जन्म दिया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button