EntertainmentFeature

8 फिल्में जिनमें अजय और तब्बू की जोड़ी एक साथ काम करते हुए आयी नजर

अक्सर हिंदी सिनेमा में सफल ऑन-स्क्रीन जोड़ियों की बात की जाती हैं तो उसमें हम राज कपूर और नरगिस, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी, शाहरुख खान और काजोल, गोविंदा और करिश्मा कपूर का नाम सबसे ऊपर आता हैं। हालांकि अजय देवगन और तब्बू की अंडररेटेड जोड़ी के बारे में कोई बात नहीं करता हैं।

Advertisement

दोनों ने लगभग तीन दशकों में 8 फिल्मों में एक साथ काम किया है और इनमें से छह फिल्में बड़ी हिट रही हैं। अगले साल 30 मार्च को, अजय और तब्बू अपनी आगामी एक्शन एंटरटेनर भोला के लिए एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। अजय के निर्देशन में बनी भोला की रिलीज से पहले, दोनों की साथ में की हुई पिछली 8 फिल्मों के बारे में आपको बताने जा रहे है।

8. विजयपथ (1994)

पहली बार अजय देवगन और तब्बू ने 1994 की इस एक्शन ड्रामा फिल्म विजयपथ में एक साथ काम किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और इसमें रुक रुक रुक अरे बाबा रुक, आए आपका इंतजार था और राह में उन से जैसे गानें काफी पसंद किये गए थे। लोग आज भी इन गानों को सुनना पसंद करते हैं।

Advertisement

7. हकीकत (1995)

अजय देवगन, तब्बू और अमरीश पुरी अभिनीत, हकीकत कुकू कोहली द्वारा निर्देशित एक एक्शन फिल्म है। यह बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। दर्शक आज भी इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं। ये फिल्म आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार मिल जाएंगी।

6. तक्षक (1999)

गोविंद निहलानी निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, राहुल बोस और अमरीश पुरी जैसे कलाकारों ने अभिनय किया था। सुस्त फिल्म को आज एआर रहमान के गाने खामोश रात और चार्टबस्टर रंग दे के लिए याद किया जाता हैं।

5. दृश्यम (2015)

दृश्यम में अजय और तब्बू एक दूसरे से बेहतर पाने की कोशिश में दिमागी खेल में शामिल थे। इस फिल्म में अजय और तब्बू के अभिनय की काफी तारीफ की गयी थी। इस फिल्म को दिवगंत निशिकांत कामत ने डायरेक्ट किया था।

Advertisement

4. फितूर (2016)

अभिषेक कपूर के निर्देशन में आदित्य रॉय कपूर और कैटरीना कैफ ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वहीं तब्बू सपोर्टिंग रोल करती हुई नजर आयी थी। फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा गया था।

इस फिल्म में अजय देवगन ने कैमियो किया था। फिल्म से जिस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद की गयी थी उसमें फितूर पूरी तरह से नाकाम रही। फिल्म बॉक्सऑफिस पर फ्लॉप हो गयी।

3. गोलमाल अगेन (2017)

रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित, गोलमाल अगेन हिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है। इस फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू, परिणीति चोपड़ा, नील नितिन मुकेश और तब्बू जैसे कलाकार मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई दिए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की और ब्लॉकबस्टर साबित हो गयी।

Advertisement

2. दे दे प्यार दे (2019)

2019 की रोमांटिक कॉमेडी अपने 50 के दशक के एक व्यक्ति (अजय देवगन) के बारे में है, जिसे 20 के दशक की एक लड़की (रकुल प्रीत सिंह) से प्यार हो जाता हैं।

जब उनकी अलग रह रही पत्नी (तब्बू) और परिवार आपस में मिल जाते हैं तो उसका जीवन उलट जाता हैं। फिल्म को काफी तारीफें मिली और यह भारत में 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने वाली फिल्म बन गयी।

1. दृश्यम 2 (2022)

हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म में अजय देवगन और तब्बू को कानून के विपरीत दिखाया गया है। अक्षय खन्ना और श्रिया सरन अभिनीत, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी सफलता साबित हुई है। यह फिल्म केवल 7 दिनों में घरेलू स्तर पर 100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर चुकी हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button