EntertainmentFeature

2021 में रिलीज हुई 6 फिल्में जहां मुख्य अभिनेता की उम्र अभिनेत्री से काफी ज्यादा थी

कुछ ऐसी कहानियां होती हैं जिसके लिए आप केवल विशेष लोगों को ही कास्ट कर सकते हैं लेकिन बॉलीवुड इस बात को नहीं मानता। बॉलीवुड में, कहानी की डिमांड कुछ भी हो लेकिन आपको अभिनेत्री और अभिनेताओं में उम्र का अच्छा-खासा अंतर देखने को मिलता हैं।

Advertisement

इस साल कई ऐसी फिल्में देखने को मिली है जिसमें अभिनेत्री और अभिनेताओं की उम्र में काफी अंतर था। ऐसा ही कुछ हमें 2021 में देखने को मिला था। तो आज हम आपको 2021 की ऐसी 6 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे है जहां मुख्य अभिनेता की उम्र अभिनेत्रियों से ज्यादा होती हैं।

1. राधे: सलमान खान और दिशा पटानी

सलमान खान और दिशा पटानी स्टारर यह फिल्म 2021 में रिलीज हुई थी। सलमान खान, जो उस फिल्म में 55 साल के थे और उन्होंने फिल्म में रोमांस 29 वर्षीय दिशा पटानी के साथ किया था। दोनों की उम्र का अंतर 26 साल का था। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

Advertisement

इस फिल्म से जिस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद की गयी थी वैसा वो करने में नाकाम रही थी। सलमान की आने वाली फिल्मों की बात की जाए तो वो टाइगर 3 और भाईजान में काम कर रहे है। वहीं दिशा एक विलेन रिटर्न्स में दिखाई देंगी जो 29 जुलाई को बड़े परदे पर रिलीज होगी।

2. तूफान: फरहान अख्तर और मृणाल ठाकुर

फरहान अख्तर इस फिल्म के लिए बिल्कुल फिट थे लेकिन इस फिल्म में उन्होंने से 18 साल छोटी मृणाल ठाकुर के साथ रोमांस किया था। इस फिल्म में अख्तर की 47 के और मृणाल ठाकुर केवल 29 साल की थी।

तूफान 2021 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पिछले साल रिलीज हुई थी। इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म को राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में फरहान- मृणाल के अलावा परेश रावल और हुसैन दलाल ने मुख्य भूमिका निभाई है।

Advertisement

3. भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया: अजय देवगन और प्रणिता सुभाष

भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया 2021 में रिलीज हुई थी। इस वॉर फिल्म को अभिषेक दुधैया द्वारा निर्देशित किया गया था। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। हालांकि यह फिल्म दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आयी थी।

52 वर्षीय अजय देवगन और 29 वर्षीय प्रणिता सुभाष के बीच 23 साल की उम्र के अंतर को नजरअंदाज करना मुश्किल था। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा संजय दत्त, शरद केलकर, सोनाक्षी सिन्हा और एमी विर्क और नोरा फतेही ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

4. बेल बॉटम: अक्षय कुमार और वाणी कपूर

इस फिल्म में अक्षय 54 साल के हैं और फिल्म में उनकी पत्नी की भूमिका निभाने वाली वाणी कपूर की उम्र 33 साल की थी। ऐसे में उनके बीच उम्र का अंतर 21 साल हैं। इस फिल्म में लारा दत्ता और आदिल हुसैन ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। हालांकि यह फिल्म दर्शकों के दिलों पर ज्यादा खरी उतर पाने में फेल हो गयी है।

Advertisement

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों की बात की जाए तो रक्षा बंधन 11 अगस्त 2022 को बड़े परदे पर रिलीज हुई थी। इसके अलावा वह राम सेतु और सेल्फी में भी काम कर रहे है। वहीं वाणी कपूर शमशेरा में दिखाई देंगी। यह फिल्म 22 जुलाई 2022 को बड़े परदे पर रिलीज होगी और इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

5. भूत पुलिस: सैफ अली खान और जैकलीन फर्नांडीज

एक हॉरर-कॉमेडी, जो हॉरर और कॉमेडी दोनों पर थोड़ी और बेहतर हो सकती थी। इस फिल्म में 51 वर्षीय सैफ की रोमांटिक जोड़ी जैकलीन के साथ बनाई गयी है जिनकी उम्र 36 साल की है। इस फिल्म में यामी गौतम और अर्जुन कपूर ने भी मुख्य निभाई थी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button