EntertainmentFeature

5 हॉलीवुड सुपरस्टार्स जो इन बॉलीवुड हस्तियों के दीवाने है

बॉलीवुड स्टार्स का असर फैंस पर साफ देखा जा सकता हैं फिर चाहे उनके नाम का टैटू गुदवाना हो या उनसे मिलने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलकर उनसे मिलना हो या उनको देखने के लिए उनके घर के बाहर घंटों-घंटों तक खड़े रहना हो।

Advertisement

वहीं क्या आप जानते हैं कि दुनिया के सबसे बड़े हॉलीवुड स्टार्स भी बॉलीवुड के दीवाने है। टॉम क्रूज से लेकर डेनियल रैडक्लिफ तक, ये स्टार्स बॉलीवुड के प्रति अपना प्यार जता चुके हैं। तो तो आज हम आपको उन 5 हॉलीवुड सुपरस्टार्स के बारे में आपको बताने जा रहे है जो बॉलीवुड कलाकारों के दीवाने हैं।

1. टॉम क्रूज

टॉम क्रूज का कहना कि वह सोनम कपूर के फैन हैं। बॉलीवुड के लिए उनका प्यार तब देखा गया जब उन्होंने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा कि अगर उन्हें बॉलीवुड की कोई फिल्म ऑफर की गयी तो वो उसे ना नहीं कहेंगे।

Advertisement

टॉम क्रूज के फिल्मी करियर की बात की जाए तो वो हाल ही में 2022 में रिलीज हुई फिल्म टॉप गन: मावेरिक में नजर आये थे। वहीं उनकी आने वाली फिल्मों की बात की जाए तो वो मिशन: इम्पॉसिबल – डेड रेकनिंग पार्ट वन और पार्ट 2 में काम कर रहे है।

2. जेरार्ड बटलर

जेरार्ड एक स्कॉटिश अभिनेता हैं उन्होंने एक बार बताया था कि उन्होंने बॉलीवुड फिल्म लगान के लिए ऑडिशन दिया था। वह प्रियंका चोपड़ा के इतने बड़े फैन हैं कि उन्होंने एक बार उन्हें उनसे शादी करने का प्रस्ताव भी दे दिया था।

बटलर के फिल्मी करियर की बात की जाये तो वो हाल ही में रिलीज हुई फिल्म लास्ट सीन अलाइव में काम करते हुए दिखाई दिए थे। इसके अलावा वह द प्लेन में काम कर रहे है।

Advertisement

3. क्रिस्टन स्टीवर्ट

क्रिस्टन ने एक बार कहा था कि, अगर कोई मुझे अच्छी स्क्रिप्ट ऑफर करता है, तो मैं बॉलीवुड फिल्म में काम करना पसंद करूंगी। मैं ऋतिक रोशन के साथ काम करना पसंद करुँगी। वह इतने शानदार अभिनेता और इतने अच्छे दिखने वाले हैं।

स्टीवर्ट के फिल्मी करियर की बात की जाए तो वो मिस साल मई में रिलीज हुई फिल्म क्राइम्स ऑफ द फ्यूचर में दिखाई दी थी। उनके साथ इस फिल्म में वैगो मोर्टेंसन मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। वहीं ऋतिक रोशन की बात की जाए तो वो विक्रम वेधा और फाइटर में काम कर रहे है। फाइटर जहां रिलीज होगी वहीं विक्रम वेधा इसी साल रिलीज होगी।

4. डेनियल रैडक्लिफ

Advertisement

हैरी पॉटर फ्रेंचाइजी में जे.के. राउलिंग की मुख्य भूमिका निभाने वाले डेनियल रैडक्लिफ के लाखों भारतीय फैंस है। वहीं यह हॉलीवुड स्टार खुद शाहरुख खान का बड़ा दीवाना है। उन्होंने एक बार कहा था कि शाहरुख खान वास्तव में ब्रिटेन में लोकप्रिय हैं और मैं वास्तव में उनसे प्यार करता हूं। वह निश्चित रूप से स्टाइल और क्लास के प्रतीक हैं।

डेनियल रैडक्लिफ के फिल्मी करियर की बात की जाए तो वो हाल ही में रिलीज हुई फिल्म द लोस्ट सिटी में काम करते हुए दिखाई दिए थे। इस फिल्म में उनके साथ सैंड्रा बुलक और ब्रैड पिट ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वह वीयर्ड में काम कर रहे है जो इस साल नवंबर में रिलीज होगी। शाहरुख के फिल्मी करियर की बात की जाए तो वो पठान, जवान और डंकी में काम कर रहे है।

5. सिल्वेस्टर स्टेलोन

Advertisement

सिल्वेस्टर स्टेलोन ने एक बार ट्विटर पर सलमान खान को धन्यवाद दिया था क्योंकि उन्होंने अपने फैंस से एक्शन सुपरस्टार को फॉलो करने के लिए कहा। वहीं सिल्वेस्टर ने जवाब देते हुए कहा, “सुपर टैलेंटेड भारतीय सुपरस्टार सलमान खान को तारीफ के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। हमें एक साथ एक एक्शन फिल्म करनी चाहिए!” बॉलीवुड और सलमान खान के प्रति उनका लगाव सभी के लिए खुला है।

76 वर्षीय स्टेलोन के फिल्मी करियर की बात की जाए तो वो सामरिटन (Samaritan), एक्सपेंडेबल्स 4 में काम कर रहे है। वहीं सलमान खान टाइगर 3 और भाईजान में काम कर रहे है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button