EntertainmentFeature

5 पूर्व मिस इंडिया और ताज जीतने के बाद उन्होंने क्या किया?

मिस इंडिया का ताज पहनना किसी भी उभरती हुई मॉडल के लिए बहुत बड़ी बात होती हैं। इसके बाद उनके करियर के लिए काफी सारे रास्ते खुल जाते हैं।

Advertisement

मिस इंडिया का ताज पहनने के बाद ये मॉडल क्या करते है ? तो आज हम आपको उन टॉप 6 मिस इंडिया के बारे में आपको बताने जा रहे है जिन्होंने ये खिताब जीतने के बाद क्या किया?

1. रीता फारिया (1966)

रीता फारिया ने 1966 में मिस इंडिया का ताज जीता और मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीतने वाली पहली एशियाई महिला थीं। बहुत सारे ऑफर मिलने के बावजूद, उन्होंने अपने मेडिकल करियर को आगे बढ़ाने के लिए फिल्मों और मॉडलिंग की दुनिया को छोड़ दिया। बाद में उन्होंने एंडोक्रिनोलॉजिस्ट डेविड पॉवेल से शादी की और अब डबलिन, आयरलैंड में रहती हैं।

Advertisement

2. पामेला सिंह (1982)

कुछ सालों तक पामेला बोर्डेस के नाम से मशहूर पामेला सिंह ने 1982 की मिस इंडिया प्रतियोगिता अपने नाम की थी। रीता फारिया की तरह, उन्होंने भी बॉलीवुड की दुनिया को अलविदा कह दिया।

1997 में फोटोग्राफी को अपने करियर के रूप में लेते हुए डिजाइन और फोटोग्राफी को स्टडी किया। वह बाद में यूरोप चली गईं, जहां उन्होंने हेनरी बोर्डेस से मुलाकात की और उनके साथ शादी के बंधन में बंध गयी।

3. जूही चावला (1984)

जूही चावला ने 1984 में मिस इंडिया का खिताब जीता और 1980 के दशक के अंत से 2000 के दशक की शुरुआत तक खुद को हिंदी सिनेमा में एक मुख्य अभिनेत्री के रूप में बॉलीवुड में अपने आपको स्थापित किया।

Advertisement

वह 2011 से बॉलीवुड में लगातार काम नहीं कर रही हैं। वहीं वो आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की को- ओनर भी हैं। वो आखिरी बार 2022 में आयी फिल्म शर्मा जी नमकीन में काम करती हुई दिखाई दी थी। इस फिल्म में उनके साथ दिवगंत अभिनेता ऋषि कपूर और परेश रावल ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

4. मेहर जेसिया (1986)

मेहर जेसिया ने 1986 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता और भारतीय सुपर मॉडल की पहली पीढ़ी का हिस्सा बनीं। मॉडलिंग एजेंसी शुरू करने के लिए उन्होंने अपना मॉडलिंग करियर छोड़ दिया।

उन्होंने मॉडल्स के लिए एक स्कूल और अपने पति अर्जुन रामपाल के साथ चेसिंग गणेश नामक एक प्रोडक्शन कंपनी भी शुरू की। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और मेहर जेसिया 2019 में अलग हो गए है। इस कपल की दो बेटियां है जिसका नाम उन्होंने माहिका रामपाल, मायरा रामपाल है। अभिनेता इस समय गैब्रिएला डेमेट्रियड्स को डेट कर रहे है और उनसे उनका एक बेटा भी है जिसका नाम उन्होंने अरिक रामपाल रखा है।

Advertisement

5. सुष्मिता सेन (1994)

सुष्मिता सेन पिछले कुछ दिनों से अपनी लव लाइफ को लेकर ख़बरों में बनी हुई है। उन्होंने 1994 में मिस इंडिया का ताज जीता, बाद में 18 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया।

उसके बाद से वह बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में अभिनय करने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग जगह बनाई है। हालांकि उन्होंने पिछले काफी समय से बड़े परदे से दूरी बना रखी है लेकिन हाल ही में आर्या वेब सीरीज में काम करती हुई दिखाई दी थी। इस वेब सीरीज में उनके अभिनय को काफी सराहा गया था। इस वेब सीरीज का दूसरा भाग पिछले साल ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुआ था।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button