5 बॉलीवुड अभिनेत्रियां जिन्होंने लोकप्रिय क्रिकेटरों से की शादी

क्रिकेट और सिनेमा भारत के दो सबसे मनोरंजक फील्ड है। दोनों ही फील्ड में फैंस के अपने-अपने पसंदीदा होते हैं। क्रिकेट और बॉलीवुड का काफी सालों से गहरा रिश्ता रहा है।
कई ऐसे भारतीय क्रिकेटर रहे है जिन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्रियों से शादी की है। तो आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी 5 अभिनेत्रियों के बार में बताने जा रहे है जिन्होंने भारतीय क्रिकेटर्स से शादी की है।
1. अनुष्का शर्मा- विराट कोहली
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की गिनती बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में की जाती हैं। वहीं विराट कोहली (Virat Kohli) की गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन क्रिकेटरों में की जाती हैं। दोनों पहली बार एक टेलीविजन विज्ञापन के सेट पर मिले और बाद में कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट किया। इसके बाद दोनों ने 2017 में शादी कर ली। इस कपल के वामिका नाम की एक बेटी है, जिसका जन्म 2021 में हुआ था।
2. हेज़ल कीच- युवराज सिंह
अभिनेत्री हेज़ल कीच (Hazel Keech) ने 2011 में बॉडीगार्ड से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इसके बाद वो मैक्सिमम, बांके की क्रेजी बात में भी काम करती हुई दिखाई दे चुकी हैं। उन्होंने स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह से 2016 में शादी की।
युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने भारत को 2007 का टी20 वर्ल्ड कप और 2011 का वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। 25 जनवरी 2022 को हेज़ल कीच और युवराज सिंह के एक लड़का हुआ जिसका नाम उन्होंने ओरियन कीच सिंह रखा है।
3. गीता बसरा- हरभजन सिंह
इस लिस्ट में गीता बसरा (Geeta Basra) भी अपना नाम दर्ज करवाने में सफल हो गयी है। गीता ने दिग्गज भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) से 2015 में शादी की थी। शुरुआत में दोनों ने कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था और बाद में अपने रिश्ते पर शादी की मुहर लगा दी।
इस कपल के एक लड़का और एक लड़की है। लड़की का नाम उन्होंने हिनाया और लड़के का नाम वीर रखा है। गीता ने दिल दिया है, द ट्रेन, मिस्टर जो भी करवा लो और सेकेंड हैंड हस्बैंड जैसी फिल्मों में काम किया है।
4. सागरिका घाटगे- जहीर खान
चक दे इंडिया फेम सागरिका घाटगे (Sagarika Ghatge) ने कुछ हिंदी और मराठी फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान (Zaheer Khan) से साल 2017 में शादी की थी। जहीर को टीम इंडिया का सबसे अच्छा बाएं हाथ का तेज गेंदबाज माना जाता हैं। उन्होंने भारत को 2011 का वर्ल्ड कप जिताने में महत्वपपूर्ण भूमिका निभाई थी।
5. नतासा स्टेनकोविक- हार्दिक पांड्या
नतासा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) ने कुछ बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने 2020 में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya)से शादी की है। ऐसा कहा जाता है कि हार्दिक और नतासा एक पार्टी में मिले और तुरंत एक-दूसरे को पसंद करने लगे। दोनों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए 2019 में अपने रिलेशनशिप स्टेटस को ऑफिशियल किया था। उनका एक पुत्र भी है जिसका नाम अगस्त्य है।