रश्मिका मंदाना के साथ क्या बनेगी कार्तिक आर्यन की जोड़ी?, पढ़े पूरी खबर

बॉलीवुड के हैंडसम हंक और साउथ की सुपरस्टार रश्मिका मंदाना दोनों बहुत जल्द एक प्रोजेक्ट में दिखाई दे सकते हैं। भूल भुलैया सुपरस्टार कार्तिक एक बहुत ही खास प्रोजेक्ट में पुष्पा फेम रश्मिका के साथ जोड़ी बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
इस प्रोजेक्ट के बारे में और कोई जानकारी अभी तक नहीं मिल पायी है। हालांकि कार्तिक आर्यन के करीबी सूत्रों ने पुष्टि की है कि यह फ्रेश जोड़ी निश्चित रूप से बहुत जल्द एक साथ दिखाई दे सकती हैं।
कार्तिक आर्यन के फिल्मी करियर की बात की जाए तो वो फ्रेडी, शहज़ादा, सत्यप्रेम की कथा और कबीर खान की अगली फिल्म में काम कर रहे है। फ्रेडी फिल्म में उनके साथ अलाया इब्राहिम फर्नीचरवाला मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इस फिल्म के इसी साल रिलीज होने होने की संभावना है लेकिन तारीख का कोई ऐलान नहीं किया गया है। इस फिल्म के डायरेक्टर की बात की जाए तो वो शशांक घोष है।
शहज़ादा फिल्म में कार्तिक के साथ कृति सेनन आएंगी नजर
शहज़ादा फिल्म में कार्तिक के साथ कृति सेनन काम करती हुई दिखाई देंगी। इससे पहले ये जोड़ी लुका छिपी में साथ में नजर आयी थी। यह फिल्म अगले साल 10 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इन दोनों के अलावा इस फिल्म में परेश रावल और मनीषा कोइराला भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।
Insomniac like me slept for 10hrs after d Epic Climax dat we shot for #Shehzada filled wid Action which I hv done for d 1st time! One of d most difficult, hectic n again a new zone for me.
Just can’t wait for u guys to c it🔜#10Feb2023 Meri sabse Commercial picture aa rahi hai👑 pic.twitter.com/dOONS4mjwG— Kartik Aaryan (@TheAaryanKartik) August 21, 2022
Advertisement
वहीं कार्तिक आखिरी बार बड़े परदे पर इसी साल रिलीज हुई फिल्म भूल भुलैया 2 में नजर आये थे। यह इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म में उनके साथ तब्बू, कियारा अडवाणी मुख्य भूमिका निभाते हुए हुए दिखाई दिए थे।
रश्मिका मंदाना गुडबाय फिल्म से बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू
साउथ सुपरस्टार रश्मिका के फिल्मी करियर की बात की जाए तो वो गुडबाय फिल्म से हिंदी इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रही है। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। यह फिल्म इसी साल 7 अक्टूबर को रिलीज हो सकती हैं।
पुष्पा स्टार इसके अलावा मिशन मजनू, वरिसु, पुष्पा 2: द रूल और एनिमल में काम कर रही है। एनिमल में उनके साथ रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा डायरेक्ट कर रहे है।
RANBIR KAPOOR – SANDEEP REDDY VANGA: 'ANIMAL' SHOOT STARTS TODAY… #RanbirKapoor and director #SandeepReddyVanga's [#ArjunReddy, #KabirSingh] first collaboration #Animal commenced shoot today in #Manali… The film costars #RashmikaMandanna, #AnilKapoor and #BobbyDeol. pic.twitter.com/BVqOAkmIb5
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 22, 2022
Advertisement